भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के 5वें मैच में 150 रन से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव की टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली।

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 54 गेंद 135 रन बनाए। शिवम दुबे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 24, संजू सैमसन ने 16, अक्षर पटेल ने 15, हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह ने 9-9 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी बगैर खाता खोले नाबाद रहे। ब्राइडन कार्स ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। मार्क वुड ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 55 रन, जेमी ओवर्टन ने 48 रन देकर 1-1 विकेट लिए। आदिल रशीद ने 3 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिए।

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। इसके अलावा जैकब बेथेल ने 10 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर समेत 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 1 विकेट लिए।

Match Ended

England in India, 5 T20I Series, 2025

India 
247/9 (20.0)

vs

England  
97 (10.3)

Match Ended ( Day – 5th T20I )
India beat England by 150 runs

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मार्क वुड की वापसी हुई। भारत की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी की वापसी हुई। अर्शदीप सिंह का भारत के लिए टी20 में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का इंतजार बढ़ गया। वह इस फॉर्म में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 99 विकेट हैं।

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Live Updates
22:09 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: बटलर समेत 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। इसके अलावा जैकब बेथेल ने 10 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर समेत 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 1 विकेट लिए।

21:58 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: भारत ने इंग्लैंड को हराया

भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के 5वें मैच में 150 रन से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव की टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की। 248 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में 97 पर आउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाए। उन्होंने तीसरे ओवर में आदिल रशीद और मार्क वुड को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा।

21:45 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: शिवम दुबे ने जैकब बेथेल को पवेलियन भेजा

शिवम दुबे ने जैकब बेथेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। इंग्लैड का स्कोर 9.1 ओवर में 8 विकेट पर 90 रन बनाए। जीत के लिए 65 गेंद पर 158 रन चाहिए।

21:43 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: जेमी ओवर्टन को अभिषेक शर्मा ने पवेलियन भेजा

जेमी ओवर्टन को अभिषेक शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 8.5 ओवर में 7 विकेट पर 90 रन। जीत के लिए 67 गेंद पर 158 रन चाहिए। जैकब बेथेल 10 रन बनाकर क्रीज पर। जोफ्रा आर्चर नए बल्लेबाज हैं।

21:40 (IST) 2 Feb 2025
ब्राइडन कार्स को अभिषेक शर्मा ने पवेलियन भेजा

ब्राइडन कार्स को अभिषेक शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 8.1 ओवर में 6 विकेट पर 87 रन। जीत के लिए 71 गेंद पर 161 रन चाहिए। जैकब बेथेल 9 रन बनाकर क्रीज पर।

21:35 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: फिल साल्ट को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा

फिल साल्ट को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 55 रन बनाए। शिवम ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। जैकब बेथेल ने 7 रन बनाए। इंग्लैंड ने 7.2 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन बनाए। जीत के लिए 76 गेंद पर 165 रन चाहिए। ब्राइडन कार्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।

21:30 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: लियाम लिविंगस्टोन को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा

लियाम लिविंगस्टोन को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 6.1 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन। जीत के लिए 83 गेंद पर 180 रन चाहिए। फिल साल्ट 48 रन बनाकर क्रीज पर।

21:27 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: हैरी ब्रूक को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा

हैरी ब्रूक को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 5.4 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन। जीत के लिए 85 गेंद पर 181 रन चाहिए।

21:21 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर जोस बटलर को पवेलियन भेजा

वरुण चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। फिल साल्ट 39 और हैरी ब्रूक 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन। जीत के लिए 94 गेंद पर 199 रन चाहिए।

21:19 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: इंग्लैंड की ताबड़तोड़ बैटिंग

इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ बैटिंग की है। 4 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन बनाए। जीत के लिए 200 रन चाहिए। जोस बटलर 7 और फिल साल्ट 39 रन बनाकर क्रीज पर।

21:08 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: बेन डकेट को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा

बेन डकेट को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। चोट से लौटने के बाद शमी ने पहली बार विकेट लिया। इंग्लैंड का स्कोर 2.1 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन। जीत के लिए 225 रन चाहिए। फिल साल्ट 23 और नए बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर क्रीज पर।

21:04 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और बेन डकेट क्रीज पर। मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। साल्ट ने पहली दो गेंदों पर चौका और फिर छक्का जड़ा। पहले ओवर में 17 रन बने। इंग्लैंड का स्कोर 1 ओवर में 17 रन बगैर विकेट के। जीत के लिए 231 रन चाहिए।

20:52 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 248 का टारगेट, अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी

भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाए। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल 15 और रवि बिश्नोई कैच आउट हुए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 54 गेंद 135 रन बनाए। शिवम दुबे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 24, संजू सैमसन ने 16, अक्षर पटेल ने 15, हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह ने 9-9 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी बगैर खाता खोले नाबाद रहे। ब्राइडन कार्स ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। मार्क वुड ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 55 रन, जेमी ओवर्टन ने 48 रन देकर 1-1 विकेट लिए। आदिल रशीद ने 3 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिए।

20:38 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: अभिषेक शर्मा को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा

अभिषेक शर्मा को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 54 गेंद पर 135 रन बनाए। वह भारत के लिए टी20 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारत ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए।

20:26 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: रिंकू सिंह को जोफ्रा आर्चर ने भेजा पवेलियन

रिंकू सिंह को जोफ्रा आर्चर ने भेजा पवेलियन। उन्होंने 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 108 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 202 रन। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज हैं।

20:18 (IST) 2 Feb 2025
LIVE Cricket Score: हार्दिक पंड्या को मार्क वुड ने पवेलियन भेजा

हार्दिक पंड्या को मार्क वुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 44 गेंद पर 10 छक्के और 6 चौके की मदद से 108 रन बनाए। भारत का स्कोर 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन।

20:11 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: शिवम दुबे को ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा

शिवम दुबे को ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंद पर 30 रन बनाए। भारत का स्कोर 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन। अभिषेक शर्मा 106 और हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

19:56 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: अभिषेक का शतक और सूर्यकुमार आउट

सूर्यकुमार यादव को ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 37 गेंद पर 5 चौके 10 छक्के की मदद से शतक बनाया। भारत ने 10.2 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बनाए।

19:51 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन बनाए

भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 99 और सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर क्रीज पर। तिलक वर्मा 24 रन बनाकर आउट। ब्राइडन कार्स को विकेट मिला।

19:42 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी की

अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की है। भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 23 और अभिषेक शर्मा 29 गेंद पर 87 रन बना चुके हैं।

19:33 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: भारत ने पावरप्ले में 95 रन ठोक दिए

भारत ने पावरप्ले में 95 रन ठोक दिए। अभिषेक शर्मा 21 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 58 रन ठौके। तिलक वर्मा ने 19 रन बनाए।

19:24 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 15 गेंद पर 38 रन ठोक दिए हैं। वह 3 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। तिलक वर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन।

19:13 (IST) 2 Feb 2025
LIVE Cricket Score: संजू सैमसन फिर शॉर्ट बॉल पर आउट

संजू सैमसन फिर शॉर्ट बॉल पर आउट हुए। मार्क वुड को विकेट मिला। उन्होंने 16 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 1.5 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन। अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर।

19:09 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th ODI LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर। जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। संजू ने पहली और 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 16 रन।

18:37 (IST) 2 Feb 2025
LIVE Cricket Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

18:35 (IST) 2 Feb 2025
IND vs ENG 5th T20 Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

18:34 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव हुआ। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मार्क वुड की वापसी हुई। भारत की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी की वापसी हुई।

18:13 (IST) 2 Feb 2025
LIVE Cricket Score: शमी की हो सकती है वापसी

भारतीय टीम चाहेगी कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन करें। सूर्यकुमार की फॉर्म खराब है। दूसरी ओर सैमसन लगातार शॉर्ट बॉल पर आउट हो रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है।

17:26 (IST) 2 Feb 2025
India vs England 5th T20 Live Score: इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, साकिब महमूद।

16:56 (IST) 2 Feb 2025
LIVE Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे/रमनदीप सिंह/ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा।