दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद किसी ने उम्मीद नहीं की थी इंग्लैंड में भारतीय टीम दबदबा बनाकर दौरे की शुरुआत करेगी। लीड्स टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार (20 जून) को भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत के धमाकेदार शुरुआत की नींव ओपनर यशस्वी जायसवाल ने रखी। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली ही पारी में शतक जड़ा।
IND vs ENG 1st Test LIVE Score: Watch Here
वेस्टइंडीज में डेब्यू के बाद जायसवाल एशिया से बाहर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन उभरे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड में भी पहली ही पारी में शतक जड़ दिया। वह इंग्लैंड में पहली ही पारी में शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने।
शुभमन गिल ने खत्म किया 4 साल का सूखा
यशस्वी जायसवाल ने 144 गेंद पर शतक जड़ा
यशस्वी जायसवाल ने 144 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। भारत ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 209 रन बनाए। जायसवाल 100 और शुभमन गिल 57 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 143 गेंद पर 117 रन की साझेदारी हो गई थी। यशस्वी ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 91 रन की साझेदारी की। राहुल ने 78 गेंद पर 42 रन बनाए। डेब्यूटेंट साई सुदर्शन बगैर खाता खोले आउट हुए।
लीड्स में यशस्वी-राहुल ने खत्म किया 39 साल का सूखा
यशस्वी का एशिया से बाहर दमदार प्रदर्शन
इसके बाद यशस्वी ने कप्तान शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की। यशस्वी ने वेस्टइंडीज में 2023 में डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 177 रन की पारी खेली। वह साउथ अफ्रीका में अपने पहले टेस्ट में 17 और 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत में अपने पहले टेस्ट में 80 और 15 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया में 0 और 161 रन की पारी खेली। इसके बाद इंग्लैंड में पहली पारी में शतक जड़ा।