इंग्लैंड लांयस के खिलाफ कैंटबरी में पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शुक्रवार (30 मई) को इंडिया ए की शुरुआत खराब रही। ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। इंडिया ए का स्कोर तब 12 रन था। ईश्वरन ने 13 गेंद का सामना करने के बाद चौके से खाता खोला। इसके बाद एक चौका लगाकर पवेलियन लौट गए।
IND A vs ENG L LIVE Score: Watch Here
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी इंडिया ए के लिए ईश्वरन का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने 5 पारियों में 4, 7, 12, 0 और 17 रन बनाए थे। वह रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन इंडिया ए के लिए प्रभावित न कर पाने के कारण एक भी मैच में मौका नहीं मिला।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं कर पाए डेब्यू
माना जा रहा था कि पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा के न होने पर वह ओपनिंग करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित शर्मा ही नहीं शुभमन गिल भी वह मैच नहीं खेले थे। देवदत्त पडिक्कल को अंतिम समय पर स्क्वाड में शामिल करके मैच खिलाया गया था। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड वाले ईश्वरन का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार बढ़ गया।
भारतीय टीम को ओपनर की तलाश
रोहित शर्मा के टेस्ट से रिटायर होने के बाद भारतीय टीम को ओपनर की तलाश है। सीनियर टीम में यशस्वी जायसवाल का पार्टनर बनने के लिए ईश्वरन को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए उनके पास 3 पारी अभी बाकी हैं। पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 1 पारी और दूसरे मैच बाकी भी बाकी है।
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।
इंग्लैंड लायंस प्लेइंग इलेवन
टॉम हेन्स, बेन मैककिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), डैन मूसली, रेहान अहमद, जमान अख्तर, एडी जैक, जोश हल, अजीत डेल।