भारत-इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवें टेस्ट में शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने 150 गेंद पर 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली। दिग्गज जेम्स एंडसरन ने उनका विकेट झटका। गिल का एंडरसन के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब है। पांच मैचों की सीरीज में एंडरसन ने दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दूसरी बार आउट किया।

IND vs ENG 5th Test Day LIVE Score: Watch Here

जेम्स एंडरसन के खिलाफ शुभमन गिल ने 166 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान वह 6 बार आउट हुए हैं। 15.16 की औसत से 6 बार आउट हुए हैं। उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का जड़ा है। आउट होने से पहले गिल ने इस सीरीज का दूसरा और करियर का चौथा टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत के लिए 171 रन की साझेदारी की। रोहित के आउट होने के तुरंत बाद गिल भी आउट हो गए।

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने 9 महीने बाद की गेंदबाजी, रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर किया बोल्ड

एंडरसन के करियर का 699वें वा विकेट

जेम्स एंडरसन ने इससे पहले विशाखापत्तनम में शुभमन गिल को आउट किया था। विकेटकीपर बेन फोक्स ने उनका कैच पकड़ा था। उन्होंने 46 गेंद पर 34 रन बनाए थे। इसके बाद एंडरसन ने धर्मशाला में शुभमन को चलता किया। यह एंडरसन के करियर का 699वें वा विकेट था। एंडरसन ने सीम अप लेंथ डिलीवरी की। गेंद रिवर्स हुई और गिल के बल्ले और पैड के बीच से निकल गई। वह बोल्ड हो गए।

IND Vs ENG: रोहित शर्मा ने 48वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया; द्रविड़, गावस्कर, तेंदुलकर और रहाणे की बराबरी की

शुभमन गिल ने सीरीज में ठोक दिए 452 रन

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने इस सीरीज में 452 रन ठोक दिए हैं। वह इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर हैं। गिल का औसत 56.50 का है। उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 110 है। जायसवाल ने 5 मैच की 9 पारी में 89 की औसत से 712 रन बनाए हैं।