भारत-इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे है आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड की खराब हालत देख कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंद थामी। उन्होंने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। घुटने की चोट से उबरने के बाद स्टोक्स ने 9 महीने बाद गेंदबाजी की। रोहित शर्मा 162 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे। दूसरे सत्र में स्टोक्स गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर सफलता दिला दी। अगले ही ओवर में भारत का एक और विकेट गिरा। शुभमन गिल को जेम्स एंडरसन ने पवेलियन भेजा दिया।
IND vs ENG 5th Test Day LIVE Score: Watch Here
भारत के दोनों सेट बल्लेबाज 2 ओवर के अंदर पवेलियन लौट गए। धर्मशाला टेस्ट में लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स वॉर्म अप कर रहे थे। जेम्स एंडरसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उनके ओवर में गिल ने 2 चौके जड़े। इस ओवर में 11 रन बने। अगला ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को सफलता दिला दी। भारत का दूसरा विकेट 62 वें ओवर में 275 रन के स्कोर पर गिरा।
दूसरे दिन लंच तक की सेशन रिपोर्ट के लिए क्लिक करें
रोहित शर्मा को कैसे किया बोल्ड
बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को गुड लेंथ गेंद की। पिच पर पड़ने के बाद गेंद एंगल के साथ बाहर निकली। रोहित ने बल्ला आगे किया और उनका पैर ज्यादा नहीं चला। बल्ले का किनारा लेने से चूकने बाद गेंद ऑफ स्टंप के ऊपर लगी। तब कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने इसे जादुई गेंद बताया। स्टोक्स ने वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी। पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें घुटने में समस्या हुई थी।
इसके बाद बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कुछ मैच खेले और बेंच पर बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने 9 महीने गेंदबाजी नहीं की। भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने रांची में चौथे टेस्ट से पहले गेंदबाजी करने की बात कही थी। हालांकि, तब उन्होंने गेंद नहीं की। धर्मशाला में उन्होंने गेंदबाजी की।