मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रविवार (2 फरवरी) को भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 गेंद पर शतक ठोक दिया। वह टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 35 गेंद पर श्रीलंका के खिलाफ 2017 में शतक जड़ा था। अभिषेक का यह दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक है।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अभिषेक ने अपने साथी संजू सैमसन के आउट होने के बाद तूफानी बल्लेबाजी की। संजू ने पहले ओवर में बड़े शॉट लगाए। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद मार्क वुड की गेंद पर शॉर्ट बॉल पर आउट हुए। अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। इसके बाद तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।
England in India, 5 T20I Series, 2025
India
247/9 (20.0)
England
97 (10.3)
Match Ended ( Day – 5th T20I )
India beat England by 150 runs
अभिषेक का भारत के लिए सिर्फ 16 पारियों में दूसरा शतक
अभिषेक का यह भारत के लिए सिर्फ 16 पारियों में दूसरा शतक था। इसमें उन्होंने 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। 2024 के अंत में अभिषेक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए 28 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के तौर पर सबसे तेज टी20 शतक लगाने की रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल के नाम भी 28 गेंदों पर शतक का रिकॉर्ड है।
भारत ने टी20 में अपना सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर भी बनाया
भारत ने टी20 में अपना सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर भी बनाया। भारत ने छह ओवरों में 1 विकेट पर 95 का स्कोर बना लिया था। इससे पहले सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर 82 रन था, जिसे टीम ने 2021 और 2024 में दो बार हासिल किया था। 2021 में स्कॉटलैंड और 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था। टी20 में भारत की ओर से सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड भी बना। भारत ने 6.3 ओवर में 100 रन पूरा किया। पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 7.1 ओवर में 100 रन पूरे किए थे।
भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक
35 गेंद – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
37 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025
40 गेंद – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, 2024
41 गेंदे – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
भारत का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
95/1 बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2025
82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
78/2 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018
77/1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009