भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शु्क्रवार (25 जुलाई) को जो रूट ने टेस्ट करियर का 38वां शतक जड़कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा की बराबरी कर ली। अब वह सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग से पीछे हैं।

जो रूट ने 178 गेंद पर 12 चौके की मदद से शतक पूरा किया। भारत-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट की बात करें तो रूट शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले भारत के तीन बल्लेबाज साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत अर्धशतक को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट, जैक क्रॉली और ओली पोप शतक जड़ने से चूक गए।

जो रूट अब केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे, 1 पारी में रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ से निकले आगे

रूट का इंग्लैंड में 23वां शतक

रूट का यह इस सीरीज में दूसरा शतक है। इससे पहले लॉर्ड्स में उन्होंने शतक जड़ा था। उन्होंने पहली पारी में 104 रन बनाए थे। रूट का यह 12 वां शतक था। इंग्लैंड में यह उनका 23वां शतक था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के 51, जैक कैलिस के 45 और रिकी पोंटिंग के 41 शतक हैं। संगकारा और रूट के 38-38 शतक हैं।

जो रूट ने लीड्स में जड़ा था पहला शतक

जो रूट ने 2012 में भारत दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पहला शतक लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2013 में लगाया था। दूसरा शतक लॉर्ड्स में लगाया था। रूट का सर्वोच्च स्कोर 262 है। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 2024 में यह पारी खेली थी।