इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। 23 जुलाई से मैनचेस्टर में टेस्ट होना है। इस टेस्ट से पहले आकाशदीप और अर्शदीप सिंह चोटिल हैं। अर्शदीप के बाएं हाथ में टांके लगे हैं और मैनचेस्टर में उनके खेलने की संभावना नहीं है।

अंशुल कंबोज को भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया है। आकाशदीप को ग्रोइन में समस्या है। वह भी शायद ही खेल पाएं। इसके अलावा ऋषभ पंत को उंगली में चोट लगी है। हालांकि, उनके खेलना तय है। वह विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस है। मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम प्लेइंग 11 में 3 बदलाव के साथ उतर सकती है, लेकिन कुलदीप यादव के खेलने की संभावना नहीं है।

भारतीय टीम में ‘AK47’ की एंट्री, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ गेंद और बल्ले से किया था प्रभावित

करुण नायर की जगह साई सुदर्शन

भारतीय टीम पहला बदलाव टॉप ऑर्डर में कर सकती है। करुण नायर 6 पारियों में कुछ भी खास नहीं कर पाए हैं। साई सुदर्शन को उनकी जगह मौका मिल सकता है। साई ने पहले टेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन ज्यादा ऑलराउंडर खिलाने के प्रयास में उन्हें बेंच पर बैठाना पड़ा। अगर करुण ड्रॉप होते हैं तो नंबर 3 पर खेलने के प्रबल दावेदार साई ही हैं। अगर ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर नहीं खेलते हैं तो ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है।

मैनचेस्टर में ऋषभ पंत को भारत की प्लेइंग 11 से बाहर रखना ही बेहतर, ICC का नियम समेत ये हैं 4 कारण

ध्रुव जुरेल को वाशिंगटन सुंदर की जगह खिलाया जा सकता है

ध्रुव जुरेल को भारत की प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत के साथ जगह मिल सकती है। भारत के सहयक कोट रेयान टेन डोएशेट पहले ही पंत को बतौर बल्लेबाज खिलाने के संकेत दे चुके हैं। जुरेल को वाशिंगटन सुंदर की जगह खिलाया जा सकता है। मैनचेस्टर के मौसम को देखते हुए नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। यहां पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल होंगी। यही कारण है कि कुलदीप यादव को एक और मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है।

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत की दिक्कत बढ़ी, अर्शदीप ही नहीं आकाशदीप भी हो सकते हैं बाहर

आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा

अगर आकाशदीप ग्रोइन इंजरी के कारण भारत की प्लेइंग 11 से बाहर होते हैं तो प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। वह पहले 2 टेस्ट में खेले थे। टांका लगने के कारण अर्शदीप सिंह नहीं खेल पाएंगे। अंशुल कंबोज एक विकल्प है, लेकिन टीम जुड़ते ही मैदान पर उतरने की संभावना कम है। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है। इसके अलावा एक अन्य विकल्प शार्दुल ठाकुर हैं। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। नितीश और शार्दुल के एक साथ खेलने की संभावना बहुत कम है।

मैनचेस्टर टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर/साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर/ध्रुव जुरेल, आकाशदीप/प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।