India vs England 3rd Test Day 4: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 434 रन की जीत रन के हिसाब से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मेहमान टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा केवल चार ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने पांच, कुलदीप यादव ने 2, अश्विन और बुमराह ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में 98 ओवर में 4 विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 158 गेंद पर 172 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए। कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट हुए। जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिया।
इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हो गई। भारत को 126 रन की बढ़त मिली थी। मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 153 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रन बनाए। ओली पोप ने 39 रन बनाए। जो रूट ने 18, जैक क्रॉली ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए। टॉम हार्टले 9, मार्क वुड 4 और जेम्स एंडरसन 1 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो डक पर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 और रविंद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। इसके अलावा सरफराज खान ने 62 और ध्रुव जुरेल ने 46 रन बनाए।
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
445(130.5)& 430/4dec
England
319(71.1)& 122(39.4)
Match Ended ( Day 4 – 3rd Test )
India beat England by 434 runs
IND vs ENG 3rd Test Match: भारत ने सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त।
बेन डकेट ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए हैं। इसमें 21 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। उन्होंने चौके-छक्कों से 96 रन बनाए हैं। जो रूट 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी हो गई है।
भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रविचंद्रन अश्विन बीच टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पारिवारिक कारणों से वह यह टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। वह राजकोट से चेन्नई चले गए हैं। अश्विन ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे।
राजकोट में भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेन डकेट का विकेट अहम है। उन्हे जल्दी आउट करना होगा। इंग्लैंड की टीम ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। भारत के पास फिलहाल 238 रन की बढ़त है। बेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर क्रीज पर।
रविचंद्रन अश्विन 500 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने लेकिन इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाबाद तूफानी शतक से भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। डकेट 118 गेंद में 21 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 133 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने जैक क्राउली (15) के साथ पहले विकेट के लिए 89 और ओली पोप (55 गेंद में 39 रन, पांच चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। स्टंप के समय जो रूट नौ रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। भारत के पहली पारी के 445 रन से इंग्लैंड अब 238 रन पीछे है। इंग्लैंड के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि उसने अब तक 35 ओवर में 32 बाउंड्री लगाई हैं जिसमें 29 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
