भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में सरफराज अहमद और ध्रुव जुरेल का डेब्यू हुआ। राजकोट में सरफराज के बाद जुरेल ने बेहतरीन पारी खेली और टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही ठहराया। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए। अर्धशतक जड़ने पर जुरेल का नाम इतिहास में दर्ज हो जाता। उत्तर प्रदेश के आगरा का यह खिलाड़ी डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जड़ने वाला आजाद भारत के पहले विकेटकीपर बन जाता। जुरेल की इस पारी से केएस भरत और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ गई है।

IND vs ENG 3rd Test Live Score: Watch Here

ध्रुव जुरेल जब क्रीज पर आए तब भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 331 रन था। इसके तुरंत बाद रविंद्र जडेजा आउट हो गए। भारत ने 7 गेंद पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी जुरेल दबाव में नहीं आए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ बेहतरीन साझेदारी की। भारत को 400 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अश्विन के साथ 77 रन की साझेदारी की।

मार्क वुड को लगाया बेहतरीन छक्का

ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद का सामना करने के बाद अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने मार्क वुड को बेहतरीन छक्का लगाया। ऑफ स्टंप से बाहर शॉट गेंद को स्लिप के ऊपर से छक्का जड़ा। उन्होंने अपर कट लगाया और थर्ड मैन पर छक्का जड़ दिया। जुरेल ने अपनी पारी में 104 गेंद का सामना किया। 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन से अच्छा साथ मिला। अश्विन ने 89 गेंद पर 37 रन बनाए।

जुरेल की पारी से भरत और इशान की दिक्कत बढ़ी

ध्रुव जुरेल की इस पारी ने केएस भरत और इशान किशन की दिक्कत बढ़ा दी है। विवादों में घिरे इशान किशन की जगह ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुना गया था। पहले दो टेस्ट में केएस भरत ने विकेटकीपिंग की। वह बल्ले से प्रभावित करने में नाकाम रहे। इसके बाद जुरेल को तीसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस पारी के बदौलत उन्होंने कम से कम अगले 2 टेस्ट की जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दोनों टेस्ट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, तो वह भरत और इशान की जगह काट देंगे।