भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बुधवार (2 जुलाई) से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत पर होंगी। उन्होंने लीड्स में दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रचा था। वह इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने। पंत का बर्मिंघम में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने यहां 101 के औसत और 103 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत बर्मिंघम में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह विराट कोहली से 29 रन से पीछे हैं। वह सुनील गावस्कर से 14 रन से पीछे हैं। कोहली के 231 और गावस्कर के 216 और पंत ने 203 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी का यहां औसत 151 का है। वर्तमान भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी का रिकॉर्ड बढ़िया है। रविंद्र जडेजा ने यहां शतक जड़ा है।

विराट कोहली के 231 रन

विराट कोहली ने 2 मैच की 4 पारी में 57.75 के औसत से 231 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। सुनील गावस्कर ने 3 मैच की 6 पारियों में 36 के औसत से 216 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। ऋषभ पंत ने 1 मैच की 2 पारियों में 101.50 के औसत और 103.04 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर के 187 रन

सचिन तेंदुलकर के 2 मैच की 4 पारियों में 46.75 के औसत से 187 रन है। इसमें 1 शतक शामिल है। गुंडप्पा विश्वनाथ ने 2 मैच की 4 पारियों में 45.50 के औसत से 182 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 1 मैच की 2 पारियों में 151 के औसत से 151 रन बनाए। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। फारुख इंजीनियर ने 2 मैच की 4 पारियों में 49.33 के औसत से 148 रन बनाए हैं।