IND vs ENG 2nd Test Cricket Score Day 3, Today Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है और 399 के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने एकमात्र विकेट बेन डकेट के रूप में गंवाया। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए। डकेट का विकेट आर अश्विन को मिला। इंग्लैंड की ओर से क्रीज पर जैक क्राउली 29 और रेहान अहमद 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs ENG 2nd Test Day 4 Live Score Updates: Watch Here
इससे पहले भारत की दूसरी पारी 255 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में 143 रन की बढ़त के बाद भारत ने इंग्लैंड को 399 का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में भारत की ओर से शुभमन गिल ने शतक लगाया। गिल के बल्ले से 11 महीने के बाद इंटरनेशनल सेंचुरी निकली। उन्होंने 104 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) फ्लॉप रहे। यशस्वी ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी के अलावा श्रेयस अय्यर 29 और रजत पाटीदार 9 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन बनाए। टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए। रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन ने 2 और शोएब बशीर ने 1 विकेट लिए।
IND vs ENG 2nd Test Match Live Streaming: Watch Here
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
396(112.0)& 255(78.3)
England
253(55.5)& 292(69.2)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
India beat England by 106 runs
IND vs ENG, 2nd Test: विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 399 रन का लक्ष्य दिया है।
हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया 5 मैच की सीरीज में 0-1 से पीछे है। अब उसकी नजर सीरीज में बराबरी पर है। विराट कोहली, दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा भी चोटिल होने के कारण इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले सेशन में रोहित शर्मा 14 और शुभमन गिल 34 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे सेशन में श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे सेशन की समाप्ति के समय यश्सवी जायसवाल 125 और रजत पाटीदार 25 रन बनाकर क्रीज पर थे।
भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपने दोहरे शतक के करीब हैं। युवा बल्लेबाज 179 रन बनाकर खेल रहे हैं। जायसवाल के करियर की यह सर्वोच्च पारी है। पहले दिन उन्होंने ही भारत की पारी को संभाला।
विशाखापत्तनम टेस्ट का आज दूसरा दिन है। दिन की जब शुरुआत होगी तो यशस्वी जायसवाल और अश्विन पारी की शुरुआत करेंगे।
91वें ओवर में श्रीकर भरत को पवेलियन लौटना पड़ा। भरत ने बैकवर्ड पॉइंट पर गेंद को खेला लेकिन बशीर को कैच दे बैठे। 23 गेंदों में 17 रन बनाकर भरत को लौटना पड़ा। टीम इंडिया ने छठा विकेट खो दिया।
89वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने शानदार छक्का जमाया। जायसवाल ने साइकस्क्रीन उपर सिक्स जमाया। इसके बाद फीजियो मैदान पर आए और जायसवाल के दाएं हाथ में ट्रीटमेंट देते हुए नजर आए।
86वें ओवर में शोएब बशीर ने अक्षर पटेल को आउट किया। अक्षर ने कट करके बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद रेहान अहमद के हाथों में गई। 51 गेंदों में बशीर ने 27 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।
82वें ओवर में शोएब बशीर की गेंद पर जायसवाल के खिलाफ स्टंपिंग की अपील हुई। अंपायर ने थर्ड अंपायर को रेफर किया। जायसवाल का पैर जगह से हिला भी नहीं था। उनका विकेट सुरक्षित रहा।
77 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 272 रन है। जो रूट इंग्लैंड के लिए 77वां ओवर लेकर आए। रूट की दूसरी गेंद पर यशस्वी ने चौका लगाया। इसके बाद अक्षर पटेल ने 5वीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। यशस्वी के 225 गेंद में 151 रन हैं। अक्षर पटेल के 20 गेंद में 13 रन हैं।
72वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। डेब्यूटेंट रजत पाटीदार 32 रन (3 चौके) बनाकर अजीबोगरीब तरीके से बोल्ड हुए। भाग्य ने रजत पाटीदार का साथ नहीं दिया। रेहान की यह मिडिल स्टम्प की लाइन में गेंद गुड लेंथ थी। रजत ने डिफेंड करने की कोशिश की। गेंद बैट पर लगी, फिर दस्ताने से लगी। इसके बाद स्टम्प की ओर चली गई। रजत पाटीदार ने पिछले पैर से गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए और बॉल ने गिल्लियां बिखेर दीं। रजत पाटीदार की जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
चायकाल के बाद 5 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 68 ओवर में 3 विकेट पर 244 रन है। इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद 68वां ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। यशस्वी ने उनकी आखिरी गेंद पर बाउंड्री से चार रन और बटोरे। यशस्वी के अब 200 गेंद में 139 रन हैं। रजत पाटीदार के 63 गेंद में 29 रन हैं।
भारत ने टी ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 125 और रजत पाटीदार 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यह सेशन भारत के नाम रहा। उन्होंने इस ओवर में 32 ओवर में 122 रन बनाए और एक विकेट खोया। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर आउट हुए।
59वें ओवर में रजत पाटीदार ने बैक टू बैक दो चौके जमाए। पाटीदार ने पहले बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जमाया वहीं अगली गेंद पर एक्सट्राक कवर चौका जड़ा। जायसवाल और पाटीदार से बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।
52वें ओवर में रजत पाटीदार आउट होने से बाल-बाल बचे। ओवर की दूसरी गेंद पर रजत ने कवर्स पर गेंद को खेला और सिंगल लेने दौड़े, हालांकि जायसवाल ने उन्हें वापस लौटा दिया। पाटीदार वापस लौटे, अगर डायरेट हिट स्टंप्स पर लगती तो इस बल्लेबाज को वापस जाना पड़ सकता था।
टॉम हार्टले ने भारत को तीसरा झटका दिया। ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने कट करने की कोशिश लेकिन फोक्स को कैच दे बैठे। 59 गेंदों में उन्होंने 27 रन बनाए। इंग्लैंड को बेकथ्रो मिल गया।
49वें ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने स्टैंड्स में शानदार छक्का जमाया और अपना शतक पूरा किया। उन्होंने हेलमेट उतारकर ड्रेसिंग रूम की ओर देखते हुए फ्लाइंग किस दिया। जायसवाल ने 151 गेंदों में शतक पूरा किया। वह अब तक 11 चौके और तीन छक्का जमा चुके हैं।
45वें ओवर में जायसवाल ने चौकों की हैट्रिक लगाई। टॉम हार्टले के ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने स्लिप पर चौका जमाया, अगली गेंद पर ड्राइव करके चार रन हासिल किए वहीं चौथी गेंद पर एक्सट्रा कवर चौका जड़ दिया।
42वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने पारी का पहला छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल ने डीप एक्सट्रा कवर पर छक्का जमाया। इसके बाद 43वें ओवर में टॉम हार्टले ने दो ही रन दिए।
38वें ओवर में जो रूट ने 9 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने चौका जमाया। वहीं अगले दो ओवर में केवल तीन ही रन आए।
जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने लंच के बाद पहले सात ओवर में कुल स्कोर में केवल 10 रन जोड़े हैं। दोनों के बीच अब तक 49 गेंदों में 24 रन की साझेदारी हुई है। इंग्लैंड ने अब भी एक छोर से एंडरसन को अटैक पर लगाया है।
लंच ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरू हुआ। पहले ओवर में रूट ने दो रन दिए। वहीं अगले ओवर में एंडरसन ने एक ही रन दिया। इस ओवर में एंडरसन ने अपनी रफ्तार में बदलाव किया। वह केवल 125-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे।
पहले सेशन 31 ओवर का खेल हुआ। भारत ने यहां दो विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। लंच के समय तक श्रेयस अय्यर 4 और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं रोहित शर्मा 14 और शुभमन गिल 34 रन बनाकर आउट हुए।
30वें ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने मिड विकेट पर छक्का जमाया। वहीं इसके बाद कट करते हुए चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। युवा खिलाड़ी ने 89 गेंदों में 50 रन पूरे किए।
29वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पांचवीं गेंद पर गिल ने आगे आकर डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर विकेटकीपर फोक्स ने कैच लपका। गिल ने 46 गेंदों में 34 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच चौके भी लगाए।
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल समझदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 57 गेंदों में 35 रन की साझेदारी हो गई है। भारत इस सेशन में कोई और विकेट खोने का जोखिम नहीं चाहता।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने 1-1 चौका जमाया।
18वें ओवर में शोएब बशीर ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई और रोहित शर्मा को करियर का पहला शिकार बनाया। रोहित ओवर की तीसरी गेंद पर रफ्तार से चौक गए, गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगकर बैकवर्ड स्क्वायर की ओर गई जहां खड़े ओली पोप ने कैच लपका। 41 गेंदों में 14 रन बनाकर रोहित को पवेलियन जाना पड़ा।
13वें ओवर की शुरुआत जो यशस्वी जायसवाल ने चौके के साथ की। उन्होंने रूट की गेंद पर कट करते हुए चौका जमाया। वहीं अगले ओवर में भी उन्होंने बैकफुट पर जाकर शानदार कट के साथ बाउंड्री जमाई।
भारतीय सलामी जोड़ी ने 53 गेंदों में 20 रन की साझेदारी कर ली है। एंडरसन और जो रूट अटैक पर हैं और शुरुआती ओवर्स में विकेट निकालने की कोशिश में हैं ताकि दबाव बनाया जा सके।
तीसरे ओवर में जेम्स एंडरसन ने तीन और जो रूट ने चौथे ओवर में एक रन दिया। भारतीय जोड़ी पिछले टेस्ट में बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रही थी लेकिन इस बार वह कोई गलती नहीं करना चाहेंगे।
हैदराबाद में पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत को शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में एक बार फिर इंग्लैंड की बेखौफ ‘बैजबॉल’ शैली का सामना करना होगा। टीम के लिए मुश्किल यह है कि उनके सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। विराट कोहली पहले दो टेस्ट से बाहर थे और हैदराबाद में हार के बाद रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के चोट के कारण बाहर होने से भारत के लिए जीतना और मुश्किल हो गया है । तीन साल पहले भी भारतीय टीम को इन्हीं हालात से दोचार होना पड़ा था जब चेन्नई में पहले टेस्ट में उसे इंग्लैंड ने हराया था लेकिन वापसी करके भारत ने सीरीज जीती थी। हैदराबाद में पहली पारी में 190 रन से पिछड़ने के बाद उसने आक्रामक खेल की अपनी ‘बैजबॉल’ शैली से वापसी करके 28 रन से मैच जीता।
