India vs England 1st Test Match: भारत ने केएल राहुल (86 रन) और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (नाबाद 81) के अर्धशतकों से शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टम्प तक पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बनाकर 175 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल समाप्त होने के समय रविंद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद थे। शुक्रवार 26 जनवरी 2024 की सुबह एक विकेट पर 119 रन से खेलने उतरी भारतीय टीम ने दिन के तीनों सत्र में 2-2 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टले और जो रूट ने दो दो विकेट हासिल किए। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन 246 रन पर सिमट गई थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच के तीसरे दिन की लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

IND vs ENG 1st Test Live Streaming: Watch Here

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
436(121.0)& 202(69.2)

vs

England  
246(64.3)& 420(102.1)

Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
England beat India by 28 runs

Live Updates

IND vs ENG 1st Test Match: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय रविंद्र जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद थे?

16:05 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Live Score: रोहित शर्मा आउट

इंग्लैंड को जैक लीच ने पहली सफलता दिलाई है। रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट पर 80 रन। यशस्वी जायसवाल 52 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज शुभमन गिल हैं।

16:02 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG Live Score: यशस्वी जायसवाल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया

यशस्वी जायसवाल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 12 ओवर में 80 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड 166 रन से आगे है। रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 52 रन बनाकर क्रीज पर।

15:42 (IST) 25 Jan 2024
Live Cricket Score: रोहित और यशस्वी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

हैदराबाद टेस्ट के पहले ही दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को गजब की शुरुआत मिली है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 7वें ओवर में ही 50 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। जायसवाल अटैकिंग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 7 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 51/0 है। यशस्वी 32 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं रोहित 10 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

15:19 (IST) 25 Jan 2024
Live Cricket Score: यशस्वी ने हार्टले का छक्के से किया स्वागत

यशस्वी जायसवाल ने डेब्यूटेंट टॉम हार्टले की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने ओवर में 2 छक्के जड़े। भारत ने 2 ओवर में बगैर विकेट के 19 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अभी तक एक भी गेंद का सामना नहीं किए हैं। जायसवाल 12 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर।

15:13 (IST) 25 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: यशस्वी ने चौके से खाता खोला

हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायवाल क्रीज पर। जायसवाल स्ट्राइक पर। मार्क वुड ने गेंदबाजी की शुरुआत की। यशस्वी ने चौके से खाता खोला। भारत का स्कोर बगैर विकेट के 7 रन।

15:03 (IST) 25 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड 246 पर ऑल आउट

हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में इंग्लैंड 64.3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गया। बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह ने आउट करके इंग्लैंड की पारी को समेटा। जैक लीच बगैर खाता खोले नाबाद रहे। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

14:45 (IST) 25 Jan 2024
Live Cricket Score: मार्क वुड को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा

मार्क वुड को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। बेन स्टोक्स 58 रन बनाकर क्रीज पर। जैक लीच नए बल्लेबाज हैं। अश्विन का यह तीसरा विकेट था।

14:40 (IST) 25 Jan 2024
India vs England 1st Test Live Score: बेन स्टोक्स ने अर्धशतक जड़ा

बेन स्टोक्स ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की है। इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 233 रन। स्टोक्स 57 रन बनाकर क्रीज पर। मार्क वुड 11 रन बनाकर क्रीज पर। जडेजा को स्टोक्स ने 2 गेंद पर 2 छक्के जड़े।

14:33 (IST) 25 Jan 2024
Live Cricket Score: हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन का तीसरे सत्र का खेल शुरू

इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन पहले सत्र में 3 विकेट खोकर 108 रन बनाए। दूसरे सत्र में 5 विकेट खोकर 107 रन बनाए। तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने 59 ओवर में 8 विकेट पर 215 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स 43 और मार्क वुड 7 रन बनाकर क्रीज पर। स्ट्रोक्स स्ट्राइक पर। रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करेंगे।

14:17 (IST) 25 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड का चाय तक स्कोर 215/8

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टी तक 8 विकेट पर 215 रन बना लिए। बेन स्टोक्स 43 और मार्क वुड 7 रन बनाकर क्रीज पर। दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोए। जॉनी बेयरस्टो 37, जो रूट 29, बेन फोक्स 4, रेहान अहमद 13 और टॉम हार्टले 23 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।

14:08 (IST) 25 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: बेन स्टोक्स ने आक्रामक रुख अपनाया

बेन स्टोक्स ने आक्रामक रुख अपना लिया है। रविंद्र जडेजा के एक ओवर में 3 चौके ठोके। वह 65 गेंद पर 43 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 57 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन। मार्क वुड 2 रन बनाकर क्रीज पर।

13:58 (IST) 25 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: रविंद्र जडेजा को तीसरा विकेट मिला

रविंद्र जडेजा को तीसरा विकेट मिला। टॉम हार्टले 23 रन बनाकर आउट। बेन स्टोक्स 28 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मार्क वुड हैं। इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 194 रन।

13:53 (IST) 25 Jan 2024
Live Cricket Score: स्टोक्स-हार्टले जमे

बेन स्टोक्स और टॉम हार्टले की जोड़ी के बीच 29 रन की साझेदारी हो गई है। बेन स्कोर 22 और टॉम हार्टले 20 रन बनाकर क्रीज पर। हार्टले ने मैच का पहला छक्का लगाया। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 184 रन।

13:31 (IST) 25 Jan 2024
India vs England 1st Test Live Score: जसप्रीत बुमराह ने विकेट झटका

जसप्रीत बुमराह ने विकेट झटका है। उन्होंने रेहान अहमद को 13 रन पर पवेलियन भेजा। इंग्लैंड का स्कोर 155 रन 7 विकेट पर। बेन स्टोक्स 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज डेब्यूटेंट टॉम हार्टले हैं।

13:05 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Live Score: अक्षर पटेल ने बेन फोक्स को पवेलियन भेजा

अक्षर पटेल ने बेन फोक्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। बेन स्टोक्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर रेहान अहमद क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 137 रन।

13:03 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG Live Score: स्टोक्स और फोक्स क्रीज पर

इंग्लैंड ने 42 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 8 और बेन फोक्स 4 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 42 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:42 (IST) 25 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: जो रूट को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा

जो रूट को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 29 रन बनाए। बेन स्टोक्स 1 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज बेन फोक्स हैं। इंग्लैंड का स्कोर 125 रन पर 5 विकेट है।

12:32 (IST) 25 Jan 2024
Live Cricket Score: अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई

अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। जॉनी बेयरस्टो 37 रन बनाकर आउट। बेन स्टोक्स बगैर खाता खोले क्रीज पर। जो रूट 26 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 32.4 ओवर में 4 विकेट पर 121 रन।

12:17 (IST) 25 Jan 2024
India vs England 1st Test Live Score: लंच के बाद का खेल शुरू

हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन का दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। जो रूट ने पहली गेंद का सामना किया। अक्षर पटेल ने पहला ओवर किया। इंग्लैंड ने 29 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 34 और जो रूट 20 रन बनाकर क्रीज पर।

12:09 (IST) 25 Jan 2024
India vs England Live Score: भारतीय टीम दूसरे सत्र में वापसी करना चाहेगी

हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन का पहला सत्र इंग्लैंड के नाम रहा। भारतीय टीम दूसरे सत्र में वापसी करना चाहेगी। इंग्लैंड ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बनाए हैं। जो रूट 18 और जॉनी बेयरस्टो 32 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 77 गेंद पर 48 रन की साझेदारी।

11:37 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Live Score: इंग्लैंड का पहले दिन लंच तक स्कोर 108/3

इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक 3 विकेट पर 108 रन बना लिए। जॉनी बेयरस्टो 32 और जो रूट 32 रन बनाकर क्रीज पर। बेन डकेट 35 और जैक क्रॉली 20 रन बनाकर आउट हुए। ओली पॉप 1 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट झटके।

11:27 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG Live Score : इंग्लैंड के 100 रन पूरे

इंग्लैंड के 100 रन पूरे हो गए हैं। रोहित शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन को हटाकर रविंद्र जडेजा को अटैक पर लगाया है। जॉनी बेयरस्टो 25 और जो रूट 17 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 26 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन।

11:15 (IST) 25 Jan 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: इंग्लैंड शतक के करीब

रोहित शर्मा ने रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को अटैक पर लगाया है। उन्होंने पहले ओवर में 6 रन दिए। इंग्लैंड ने 22 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड का रन रेट 4 से ऊपर बना हुआ है।

11:03 (IST) 25 Jan 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: बेयरस्टो और रूट क्रीज पर

इंग्लैंड की टीम जल्दी-जल्दी 3 विकेट खोने के बाद बैकफुट पर दिख रही है। जॉनी बेयरस्टो अच्छी लय में दिख रहे हैं। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 14 और जो रूट 4 रन बनाकर क्रीज पर।

10:48 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG Live Score: अश्विन ने झटका दूसरा विकेट

भारतीय स्पिनर्स के आने के बाद मोमेंटम शिफ्ट हो गया है। इंग्लैंड को एक के बाद एक तीन झटके लगे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्रॉली को पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। जो रूट 2 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैं।

10:39 (IST) 25 Jan 2024
India vs England Live Cricket Score: रविंद्र जडेजा ने विकेट झटका

स्पिनर्स ने भारत की वापसी कराई है। रविचंद्रन अश्विन के बाद रविंद्र जडेजा ने विकेट झटका। ओली पॉप को 1 रन पर पवेलियन भेजा। जो रूट नए बल्लेबाज हैं। जैक क्रॉली 20 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 58 रन 2 विकेट पर।

10:27 (IST) 25 Jan 2024
India vs England Live Score: अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। बेन डकेट 39 गेंद पर 35 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने रिव्यू लिया था, लेकिन अंपायर्स कॉल होने के कारण आउट दिए गए। ओली पॉप नए बल्लेबाज। जैक क्रॉली 18 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाए।

10:21 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Match Live Score: इंग्लैंड का अर्धशतक

इंग्लैंड की टीम ने 11 ओवर में 53 रन ठोक दिए हैं। रविंद्र जडेजा के ओवर में 11 रन बने। बेन डकेट 36 गेंद पर 34 रन ठोक कर क्रीज पर। जेक क्रॉली 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को पहले विकेट की तलाश।

10:17 (IST) 25 Jan 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: जडेजा और अश्विन कर रहे गेंदबाजी

फिलहाल इंग्लैंड की टीम आगे दिख रही है। अंग्रेजों ने पूरी तरह से दबदबा दिखाया है। विकेट की तलाश में रोहित शर्मा ने दोनों तरफ से स्पिनर्स लगाए हैं। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे हैं। जैक क्रॉली 16 और बेन डकेट 24 रन बनाकर क्रीज पर।

10:12 (IST) 25 Jan 2024
IND vs ENG 1st Test Match Live Cricket Score: गेंदबाजी में बदलाव

रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया। 8वें ओवर में स्पिनर अटैक पर। रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 12 रन दिए। मोहम्मद सिराज महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए। जैक क्रॉली 16 और बेन डकेट 23 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 8 ओवर में 41 रन बना लिए हैं।

विराट कोहली की अनुपस्थिति में केएल राहुल को मध्य क्रम में जगह मिलने की संभावना है। टीम में दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों के रूप में केएस भरत और ध्रुव जुरेल में से किसी एक चयन होगा। अनुभव और हाल ही में भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक को देखते हुए केएस भरत दौड़ में आगे दिखाई दे रहे हैं। तीसरे स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल को ऑलराउंडर होने की वजह से कुलदीप यादव पर तवज्जों मिलना तय है। शुभमन गिल पर सबकी निगाहें होंगी। नंबर-3 पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यशस्वी जायसवाल को कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते देखा जाएगा।