India vs England 1st Test Match: भारत ने केएल राहुल (86 रन) और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (नाबाद 81) के अर्धशतकों से शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टम्प तक पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बनाकर 175 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल समाप्त होने के समय रविंद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद थे। शुक्रवार 26 जनवरी 2024 की सुबह एक विकेट पर 119 रन से खेलने उतरी भारतीय टीम ने दिन के तीनों सत्र में 2-2 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टले और जो रूट ने दो दो विकेट हासिल किए। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन 246 रन पर सिमट गई थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच के तीसरे दिन की लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें
IND vs ENG 1st Test Live Streaming: Watch Here
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
436(121.0)& 202(69.2)
England
246(64.3)& 420(102.1)
Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
England beat India by 28 runs
IND vs ENG 1st Test Match: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय रविंद्र जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद थे?
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन सात विकेट खोकर 421 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने 175 रनों की लीड हासिल कर ली है। रविंद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
दिन के आखिरी ओवर में अक्षर पटेल अपने रंग में दिखाई दिए। उन्होंने 110वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जमाया। अगली गेंद पर स्लॉगस्वीप के साथ छक्का जड़ा वहीं आखिरी गेंद पर मिड विकेट पर एक और बाउंड्री लगाई।
107वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने मिड ऑन पर गेंद को खेला और भारत के खाते में 4 रन आए। इसके साथ ही भारत का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है।
105वें ओवर में अक्षर पटेल के बल्ले से चौका निकला। उन्होंने मिड ऑन पर चौका जमाया। भारत की लीड अब 150 तक पहुंच गई है।
जो रूट ने 95वें ओवर में छह रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर एक्सट्रा कवर की ओर चौका जमाया। वहीं अगले ओवर में मार्क वुड ने दो ही रन दिए।
91वें ओवर में अश्विन रनआउट हो गए। ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने कवर्स की ओर शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़े, जडेजा पहले आगे बढ़े लेकिन फिर रुक गए। दोनों बल्लेबाज एक ही साइड पहुंच गए। अश्विन रनआउट हुए और उन्हें 11 गेंदों में एक रन बनाकर वह लौट गए।
89वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीकर भरत एलबीडब्ल्यू हो गए। अंपायर ने रूट की गेंद पर जैसी ही अंपायर ने आउट दिया तो भरत ने रिव्यू ले लिया। हालांकि इसका फायदा उन्हें नहीं मिला। भरत स्वीर करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद उनके पिछले पैर के पैड पर लगी। अंपायर्स कॉल रहा। 81 गेंदों में 41 रन बनाकर भरत को लौटना पड़ा।
इंग्लैंड के पास अब दूसरी नई गेंद हैं लेकिन फिर भी वह विकेट हासिल करने में नाकाम दिख रहे हैं। 87 ओवर बाद भारत की लीड 100 के पार पहुंच चुकी है। उनके पास अब भी पांच विकेट हैं। श्रीकर भरत और जडेजा के बीच भी 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।
82वें ओवर में सभी गेंदे श्रीकर भरत ने खेली। अगले ओवर की पहली दो गेंदों पर भी जडेजा के खाते में कोई रन नहीं आया। हालांकि तीसरी गेंद पर जडेजा ने भागते हुए तीन रन लिए और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह जडेजा की टेस्ट में 20वां अर्धशतक है। जडेजा ने अपनी तलवारबाजी के अंदाज में इसका जश्न मनाया।
81वें ओवर में रविंद्र जडेजा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई और इस बार अंपायर ने आउट दे दिया। हालांकि जडेजा ने फौरन रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा की गेंद बल्ले से लगकर पैड पर लगी। जडेजा का फैसला सही साबित हुआ। जडेजा ने दूसरी बार रिव्यू लेकर अपना विकेट बचाया
टी ब्रेक के बाद पहले ओवर में जो रूट ने एक ही रन दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीकर भरत के खिलाफ रूट ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी।
हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 309 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं। केएस भरत 37 गेंद में 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत ने पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। केएस भरत (8) और रविंद्र जडेजा (37) क्रीज पर हैं। भारत के पास 54 रन की बढ़त हो गई है। 288 के स्कोर परटीम इंडिया को पांचवां झटका लगा था।
65वें ओवर में टॉम हर्टले ने केएल राहुल को आउट किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर रेहान ने डीप मिड विकेट पर शॉट को खेला और रेहान अहमद को कैच दे बैठे। 123 गेंदों में राहुल ने 86 रन बनाए। पारी में उन्होंने दो छक्के और 8 चौके लगाए।
61वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने मिड ऑफ पर चौका जमाया। इसके साथ ही जडेजा और केएल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत के पास अब एक बड़ी लीड हासिल करने का मौका है।
60वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने मिड विकेट पर छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर जडेजा को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दिया। जडेजा ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा की गेंद स्टंप्स के बहुत ऊपर से जा रही थी। जडेजा का विकेट सुरक्षित रहा।
57वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने शानदार छक्का लगाया। उन्होंने मिड ऑन पर सिक्स जड़ा। वहीं पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर एक और छक्का जमाया। भारत ने अब लीड हासिल कर ली है।
55वें ओवर में रेहान अहमद ने 10 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने कट करते हुए चौका जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर स्क्वायर लेग पर एक और बाउंड्री लगाई।
लंच के बाद पहला ओवर मेडन रहा। वहीं अगले ओवर में रेहान अहमद ने श्रेयस अय्यर को आउट किया। तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने डीप मिड विकेट पर स्वीप किया लेकिन टॉम हार्टले को कैच दे बैठे। 63 गेंदों में अय्यर ने 35 रन बनाए।
भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80 रन) और केएल राहुल (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों से शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में तीन विकेट पर 222 रन बना लिये।
43वें ओवर में रेहान अहमद ने चार रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने मिड ऑन पर चौका जमाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सुबह से एक भी मेडन ओवर नहीं डाला है।
38वें ओवर में मार्क वुड ने दो रन दिए। टॉम हार्टले ने अगले ओवर में चार रन दिए। राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 22 रन की साझेदारी हो चुकी है।
36वें ओवर में मार्क वुड ने 13 रन दिए। ओवक की दूसरी गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। अगली गेंद पर राहुल ने स्क्वायर लेग पर एक और चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर पुल करते हुए फाइन लेग पर बाउंड्री जड़ी।
29वें ओवर की पहली दो गेंदों पर केएल राहुल ने दो चौके लगाए। वहीं अगले ओवर में भी राहुल के बल्ले से चौका निकला। राहुल आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं वहीं गिल अब तक उस अंदाज में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं।
जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल और गिल अब थोड़ा संभलकर खेल रहे हैं। पहले सेशन में इंग्लैंड वापसी की कोशिश में हैं और भारत को अब एक मजबूत साझेदारी की जरूरत है।
दूसरे दिन की शुरुआत होते ही जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। दिन के पहले ओवर की चौथी गेंद पर जायसवाल ने ड्राइव की कोशिश की, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और रूट ने ही कैच लपक लिया। 74 गेंदों में 80 रन बनकर जायसवाल को वापस लौटना पड़ा। पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। दिन का खेल शुरू होगा तब यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कहा, पहले सत्र में पिच में नमी थी। इस कारण पिच में तेजी थी, लेकिन यह धीमी होती चली गई। गेंद स्लिप फील्डर्स के पास तक भी नहीं पहुंच रही थी। इंग्लैंड का 240 का स्कोर चुनौतीपर्ण स्कोर था। हालांकि, रोहित और यशस्वी ने जैसे खेला वह काबिल ए तारीफ है। यशस्वी को देखकर ऋषभ पंत की याद आती है। बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ उनका खेलने का तरीका पंत जैसा ही है।
इंग्लैंड के गेंदबाजों की बात करें तो मार्क वुड ने मात्र 2 ओवर किए और 9 रन दिए। डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने 9 ओवर में 63 रन दिए। जैक लीच ने 9 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। रेहान अहमद ने 3 ओवर में 22 रन दिए।
भारत ने हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन गुरुवार (25 जनवरी) को खेल समाप्त होने तक 23 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन बना लिए थे। इंग्लैंड से वह 127 पीछे है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए। जैक लीच को विकेट मिला।
विराट कोहली की अनुपस्थिति में केएल राहुल को मध्य क्रम में जगह मिलने की संभावना है। टीम में दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों के रूप में केएस भरत और ध्रुव जुरेल में से किसी एक चयन होगा। अनुभव और हाल ही में भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक को देखते हुए केएस भरत दौड़ में आगे दिखाई दे रहे हैं। तीसरे स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल को ऑलराउंडर होने की वजह से कुलदीप यादव पर तवज्जों मिलना तय है। शुभमन गिल पर सबकी निगाहें होंगी। नंबर-3 पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यशस्वी जायसवाल को कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते देखा जाएगा।