विजयदशमी के दिन भारतीय टीम ने आतिशी बल्लेबाजी करके देशवासियों को शानदार तोहफा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद टी20 में शनिवार (12 अक्टूबर) को सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम 300 रन ठोकने से 3 रन से चूक गई। हालांकि, उसके नाम आईसीसी के फुल मेंबर टीम के तौर पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड हो गया।
ध्यान रहे कि टी20 इंटरनेशनल में 300 का स्कोर बन चुका है। यह करनामा नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ किया एशियन गेम्स में पिछले साल किया था। भारतीय टीम ने 37वीं बार टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाए। भारत-बांग्लादेश के बीच मैच से पहले टी20 क्रिकेट में किसी फुल मेंबर नेशन का सर्वोच्च स्कोर अफगानिस्तान के नाम था। 2019 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट पर 278 रन बनाए थे।
पहले भारत का सर्वोच्च टी20 स्कोर क्या था
इससे पहले भारत का सर्वोच्च टी20 स्कोर 260 रन पर 5 विकेट था। श्रीलंका के खिलाफ 2017 में यह स्कोर बना था। इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट पर 267 रन था। ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 263 रन था। श्रीलंका ने 6 विकेट पर 260 रन केन्या के खिलाफ बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट पर 259 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 258 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 254 रन स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाए थे।
IND vs BAN: भारत ने 297 रन बनाकर बना डाले इतने रिकॉर्ड्स की गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
37वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर
भारत ने 37 बार 200 से ज्यादा का स्कोर टी20 में बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 23, साउथ अफ्रीका ने 22, न्यूजीलैंड ने 21 और इंग्लैंड ने 20 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाए हैं। वेस्टइंडीज ने 18, पाकिस्तान और श्रीलंका ने 11-11 बार ऐसा किया है। बांग्लादेश ने 6 बार ऐसा किया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में संजू सैमसन ने 47 गेंद पर 111 रन ठोके। सूर्यकुमार यादव ने 75 रन बनाए। रियान पराग ने 34 और हार्दिक पंड्या ने 47 रन बनाए।