चेन्नई में गुरुवार (19 सितंबर) से भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट में नजमुल हसन शान्तो ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस टेस्ट मैच से पहले 8 बार मेजबान टीमों ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। घर में शानदार रिकॉर्ड वाली मेजबान टीम 1 भी टेस्ट नहीं जीती है। 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया है और 10-10 विकेट से हराया है।
भारत में 7 साल बाद किसी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 2017 में ईडन गार्डन में श्रीलंका ने ऐसा किया था। इसके बाद बांग्लादेश ने चेन्नई में ऐसा किया है। चेन्नई में ऐसा दूसरी बार हुआ है। यहां इंग्लैंड ने 1982 में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने ईडन गार्डन में 1969 में भारत को पहले गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट से हराया था। 2001 में उसने वानखेड़े में पहले गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट जीत दर्ज की थी।
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वालीं मेहमान टीमें
| टीम | परिणाम | अंतर | मैदान | मैच कब खेला गया |
| बांग्लादेश | – | – | चेन्नई | 19 सितंबर 2024 |
| श्रीलंका | ड्रॉ | – | ईडन गार्डन | 16 नवंबर 2017 |
| ऑस्ट्रेलिया | जीत गया | 10 विकेट | वानखेड़े | 27 फरवरी 2001 |
| न्यूजीलैंड | ड्रॉ | – | मोहाली | 10 अक्टूबर 1999 |
| श्रीलंका | ड्रॉ | – | वानखेड़े | 3 दिसंबर 1997 |
| पाकिस्तान | ड्रॉ | – | ईडन गार्डन | 11 फरवरी 1987 |
| इंगलैंड | ड्रॉ | – | चेन्नई | 13 जनवरी 1982 |
| वेस्टइंडीज | ड्रॉ | – | वानखेड़े | 1 दिसंबर 1978 |
| ऑस्ट्रेलिया | ड्रॉ | 10 विकेट | ईडन गार्डन | 12 दिसंबर 1969 |
भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में 3-3 पेसर्स
भारत-बांग्लादेश चेन्नई टेस्ट की बात करें तो नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया। रोहित शर्मा ने भी कहा कि टॉस जीतने पर वह भी पहले गेंदबाजी करते। लाल मिट्टी वाली पिच पर यह मैच हो रहा है। ऐसे में दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में 3-3 पेसर्स को मौका दिया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के अलावा आकाशदीप को मौका दिया है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन बतौर स्पिनर खेल रहे हैं।
