चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारतीय ओपनर शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे में 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाकर दुबई आने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुरुवार (20 फरवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ दूर्नामेंट में भारत के पहले मैच में अर्धशतक जड़ा। शुभमन गिल ने 23वीं बार वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा का स्कोर किया। हालांकि, इस पारी के दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया।
शुभमन गिल ने 69 गेंद पर बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में गिल ने 87(96), 60(52) और 112(102) रन की पारी खेली थी। गिल ने वनडे में 16 अर्धशतक और 7 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बदौलत वह वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए। बाबर आजम को उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से ठीक पहले पीछे छोड़ दिया।
शुभमन गिल ने 25वें ओवर अर्धशतक पूरा किया
शुभमन गिल ने 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। तब भारत का स्कोर 25 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन चाहिए था। श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर क्रीज पर थे। गिल ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपने पारी की शुरुआत की। उन्होंने छक्का 9वें औवर की चौथी गेंद पर जड़ा। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 9.5 ओवर में 69 रन जोड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दी।
रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट
रोहित शर्मा के 36 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। कोहली और गिल ने 43 रन की साझेदारी की। कोहली 38 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। रिशाद हुसैन ने उन्हें आउट किया। लगातार तीसरी बार उन्हें लेग स्पिनर ने आउट किया। 2024 से 5वीं बार वह लेग स्पिन पर आउट हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।