तनिष्क वड्डी। टी20 सीरीज में भारत के बल्लेबाजों और बांग्लादेश के बल्लेबाजों के बीच सबसे बड़ा अंतर छक्के लगाने की क्षमता रही है। भारत के बल्लेबाजों ने दो मैचों में 22 छक्के लगाए। बांग्लादेश केवल आठ छक्के ही लगा सका। इतने छक्के अकेले नीतीश कुमार रेड्डी ने लगा दिए हैं। इसे लेकर जब बांग्लादेश के सहायक कोच निक पोथास से सवाल किया गया तो उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ियों की नस्ल को इसके जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि 100 किलोग्राम और 65 किलोग्राम वाले खिलाड़ी में फर्क है।

IND vs BAN 3rd T20 LIVE Score: Watch Here

निक पोथास ने कहा, “उनके पास बहुत ज्यादा मजबूत खिलाड़ी हैं। हम आपकी ताकत और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं, लेकिन आप जेनेटिक्स से नहीं लड़ सकते।” साउथ अफ्रीका के पोथास ने फिर इस मुद्दे को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “अगर एक खिलाड़ी का वजन 95-100 किलोग्राम है और दूसरे का 65 किलोग्राम है, तो स्वाभाविक रूप से ज्यादा वज़न वाला खिलाड़ी गेंद को ज्यादा दूर तक मारेगा। बेशक, टाइमिंग और तकनीक महत्वपूर्ण हैं और हम लगातार उन पहलुओं पर काम कर रहे हैं।”

आईपीएल पर क्या बोले निक पोथास

पोथास ने भारतीय बल्लेबाजों की पावर-हिटिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “आपको आईपीएल को भी देखना चाहिए। यह दुनिया की सबसे अच्छा टूर्नामेंट है, जिसमें शीर्ष-गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करता है। भारत के छक्के मारने की तुलना हमारे साथ करना वैसा ही है जैसे वेस्टइंडीज ने हमारे मुकाबले कितने छक्के मारे।”

IND vs BAN: संजू सैमसन को मौका मिलेगा या नहीं और किसे मिल सकता है डेब्यू का मौका, सहायक कोच ने दिया हिंट

बांग्लादेश के बल्लेबाज छक्का लगाने के लिए नहीं जाने जाते

बांग्लादेश के बल्लेबाज छक्का लगाने के लिए नहीं जाने जाते। टी20 में छक्का काफी अहम होता है। 178 मैचों में उन्होंने केवल 697 छक्के लगाए हैं। वे एक मैच में 4 छक्के भी नहीं लगा पाते। उनके सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज महमदुल्लाह हैं, जिन्होंने 129 पारियों में 77 छक्के लगाए हैं। इसकी तुलना में, सूर्यकुमार यादव ने आधी पारियों (70) में लगभग दोगुने छक्के (139) लगाए हैं। यहां तक कि इस प्रारूप में उनके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शाकिब अल हसन भी एक हिट के लिए 40 गेंदें खाते हैं।