भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने शानदार शतक जड़ा। वह भारत में टेस्ट शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए। कानपुर टेस्ट के पहले दिन 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे मोमिनुल ने दूसरे और तीसरे दिन खेल न होने के बाद चौथे दिन शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 13वां शतक जड़ा। वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। वह भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बने।
IND vs BAN 2nd Test Day 4 LIVE Score: Watch Here
मोमिनुल हक भाग्यशाली रहे। शतक के करीब उनका दो कैच छूटा। जहां लिटन दास का रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन का मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच पकड़ा तो वहीं ऋषभ पंत और विराट कोहली ने शतक के करीब मोमिनुल का कैच छोड़ा। पंत ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर 93 और कोहली ने सिराज की गेंद पर 95 पर कैच छोड़ा।
मोमिनुल से पहले मुश्फिकुर रहीम ने भारत में शतक जड़ा था
भारत में बांग्लादेश के किसी खिलाड़ी ने लगभग 8 साल बाद शतक जड़ा है। मोमिनुल से पहले मुश्फिकुर रहीम ने भारत में शतक जड़ा था। हैदराबाद में 2017 में उन्होंने 127 रन की पारी खेली थी। वह तब टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था। भारत यह मैच 208 रनों से जीता था।
VIDEO: रोहित शर्मा ने उठाया हाथ और फंस गई गेंद, भारतीय कप्तान को कैच लेकर खुद भी नहीं हुआ यकीन
भारत के खिलाफ मुश्फिकुर रहीम के 2 शतक
भारत के खिलाफ बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड मुश्फिकुर रहीम के नाम है। उन्होंने 2 शतक जड़े हैं। मोमिनुल से पहले जाकिर हसन ने 14 दिसंबर 2022 के चट्टोग्राम में शतक जड़ा था। भारत का खिलाफ पहला शतक 2000 में ढाका में अमिनुल इस्लाम में जड़ा था। भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ पारी मोहम्मद अशरफुल के नाम है। उन्होंने 2004 में नाबाद 158 रन बनाए थे।