India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test Day 4 Highlights: कानपुर के ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बारिश से प्रभावित रहा। कानपुर में बारिश के कारण पहले दिन 27 सितंबर को सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ। दूसरे 28 सितंबर और तीसरे दिन 29 सितंबर को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इस बीच 235 ओवर का खेल बर्बाद हो गया। टेस्ट मैच के चौथे दिन 30 सितंबर का खेल तय समय पर सुबह 9:30 बजे मैच शुरू हुआ। भारतीय टीम ने मैच जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

IND vs BAN 2nd Test Match Live Score Day 5 Live Updates In Hindi: Watch Here

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 2 विकेट पर 26 रन बना लिए। भारत 26 रन से आगे। शादमान इस्लाम 7 और मोमिनुल हक बगैर खाता खोले क्रीज पर। जाकिर हसन 10 और हसन महमूद 4 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन ने दोनों विकेट लिए। भारत को टेस्ट मैच जीतना है तो पांचवें दिन जल्द से बांग्लादेश को आउट करना होगा।

IND vs BAN 2nd Test LIVE Match Score Streaming: Watch Here

भारत ने पहली पारी में 34.2 ओवर में 8 विकेट पर 285 रन बनाए। भारत की बढ़त 52 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंद पर 72, केएल राहुल ने 43 गेंद पर 68, विराट कोहली 35 गेंद पर 47, शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 39, रोहित शर्मा ने 11 गेंद पर 23 रन बनाए। आकाशदीप ने 5 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने 4-4 विकेट लिए। हसन महमूद ने 1 विकेट लिए।

IND vs BAN 2nd Test LIVE Full Score Card: Watch Here

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सत्र में बांग्लादेश की टीम 233 रन पर आउट हो गई। मोमिनुल हक ने नाबाद 107 रन बनाए। नजमुल हसन शांतो ने 31, शादमान इस्लाम ने 24 और मेहदी हसन मिराज ने 20 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में उनके 300 विकेट पूरे हुए।

तीसरे दिन का भी खेल तय समय पर नहीं शुरू हुआ। सुबह 10 बजे मैदान का जायजा लिया गया। पहले सत्र में खेल नहीं हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे फिर जायया लिया गया। दूसरे सत्र में खेल नहीं होगा। दोपहर 2 बजे फिर ग्राउंड का जायजा लिया गया और स्टंप्स का फैसला हो गया। तीसरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन मैदान ठीक तरीके से सूख नहीं पाया। खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर था। ऐसे में तीसरे दिन भी खेल नहीं हुआ।

Match Ended

Bangladesh in India, 2 Test Series, 2024

India 
285/9dec& 98/3(17.2)

vs

Bangladesh  
233(74.2)& 146(47.0)

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat Bangladesh by 7 wickets

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। 3 पेसर और 2 स्पिनर को मौका दिया। कुलदीप यादव को घर में भी खेलने को नहीं मिला। बांग्लादेश ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए।

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

Live Updates
12:31 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: कानपुर टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बांग्लादेश ने 67 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए। मोमिनुल हक 106 और मेहदी हसन मिराज 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 65 गेंद पर 40 रन की साझेदारी।

11:48 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: मोमिनुल का शतक और लंच ब्रेक

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 205 रन बना लिए। मोमिनुल हक ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 176 गेंद पर 102 रन बनाए हैं। मेहदी हसन मिराज 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी।

11:34 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Score: मेहदी हसन मिराज को ततैया ने काटा

मेहदी हसन मिराज को ततैया ने काट लिया है। उन्होंने मैदान पर ही इसका ट्रीटमेंट लिया। मोमिनुल हक 92 और मेहदी हसन मिराज 5 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 194 रन बनाए।

11:12 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Cricket Score: शाकिब अल हसन आउट

शाकिब अल हसन का रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने 9 रन बनाए। मोमिनुल हक 75 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 56 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन।

11:11 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: मोमिनुल हक शतक के करीब

बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 165 रन बनाए हैं। मोमिनुल हक 74 और शाकिब अल हसन 5 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 रन की साझेदारी।

10:48 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: रोहित शर्मा ने जंप मारकर एक हाथ से कैच पकड़ा

मोहम्मद सिराज ने लिटन दास का विकेट लिया। मिड ऑफ पर रोहित शर्मा ने जंप मारकर एक हाथ से कैच पकड़ा। लिटन 13 रन बनाकर आउट। बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 148 रन। मोमिनुल हक 62 और शाकिब अल हसन नए बल्लेबाज हैं।

10:36 (IST) 30 Sep 2024
मोमिनुल हक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं

मोमिनुल हक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 120 गेंद पर 62 रन बनाए हैं। लिटन दास 13 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 148 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 36 रन की साझेदारी।

10:22 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: मोमिनुल हक ने अर्धशतक जड़ा

मोमिनुल हक ने अर्धशतक जड़ दिया है। बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 52 और लिटन दास 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी।

10:17 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Cricket Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। लिटन दास 12 और मोमिनुल हक 48 रन बनाकर क्रीज पर।

09:54 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Cricket Score: जसप्रीत बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम को बोल्ड किया

जसप्रीत बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम को बोल्ड किया। उन्होंने 11 रन बनाए। मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 112 रन। नए बल्लेबाज शाकिब अल हसन हैं।

09:52 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की कसी हुई गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने कसी हुई गेंदबाजी की है। बांग्लादेश 5 ओवर में सिर्फ 1 रन बना पाया है। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 7 रन बनाकर क्रीज पर। बांग्लादेश का स्कोर 40 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन।

09:34 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: भारत-बांग्लादेश टेस्ट के चौथे दिन दिन का खेल शुरू

भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दिन का खेल शुरू हो गया है। मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर। आकाशदीप ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 107 रन।

09:13 (IST) 30 Sep 2024
LIVE Cricket Score: चौथे दिन 98 ओवर का खेल होगा

भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट के चौथे दिन 98 ओवर का खेल होगा। पहला सत्र: सुबह 09:30 – 11:45 बजे। दूसरा सत्र: दोपहर 12:25 – दोपहर 02:40 बजे। तीसरा सत्र – दोपहर 03:00 – शाम 05:00 बजे।

09:10 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: कानपुर से अच्छी खबर

कानपुर से अच्छी खबर है। भारत-बांग्लादेश के बीच चौथे दिन का खेल तय समय पर शुरू होगा। धूप खिली हुई है। कवर्स नहीं हैं और खिलाड़ी वॉर्मअप कर रहे हैं।

08:50 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: क्या चौथे दिन का खेल होगा

कानपुर में भारत-बांग्लादेश के बीच चौथे दिन का खेल होगा? थोड़ी देर में पता चल जाएगा। पहले सत्र का खेल सुबह 9.30 बजे शुरू होता है।

08:35 (IST) 30 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: 235 ओवर बर्बाद

भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट में अबतक 235 ओवर बर्बाद हो गए हैं। केवल 35 ओवर का खेल हो सका है। अब 6 सेशन बचा है।

07:48 (IST) 30 Sep 2024
IND vs BAN LIVE SCORE: भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट

कानपुर में भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट बारिश से प्रभावित रहा है। पहले दिन 35 ओवर का ही खेल हो सका। दूसरा और तीसरे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ। टेस्ट मैच के चौथे दिन 30 सितंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

14:08 (IST) 29 Sep 2024
LIVE Cricket Score: तीसरे दिन भी नहीं हुआ एक भी गेंद का खेल

भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल नहीं हो सका। तीसरे दिन का भी खेल तय समय पर नहीं शुरू हुआ। सुबह 10 बजे मैदान का जायजा लिया गया। पहले सत्र में खेल नहीं हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे फिर जायया लिया गया। दूसरे सत्र में खेल नहीं होगा। दोपहर 2 बजे फिर ग्राउंड का जायजा लिया गया और स्टंप्स का फैसला हो गया। दो दिन खेल नहीं हो सका है।

13:37 (IST) 29 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: 2 बजे होगा मैदान का मुआयना

भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दो सत्र का खेल धुल गया है। 2 बजे मैदान का मुआयना होगा। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि आज खेल हो सकेगा या नहीं।

13:12 (IST) 29 Sep 2024
LIVE Cricket Score: मैदान मैच के लिए तैयार नहीं

कानपुर में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन मैदान मैच के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अब तक एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका है। दूसरा दिन पूरा धुल गया था।

12:13 (IST) 29 Sep 2024
LIVE Cricket Score: दूसरे सत्र में भी खेल नहीं होगा

कानपुर में रविवार को बारिश नहीं हुई है, लेकिन तीसरे दिन का भी खेल तय समय पर नहीं शुरू हुआ। सुबह 10 बजे मैदान का जायजा लिया गया। पहले सत्र में खेल नहीं हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे फिर जायया लिया गया। दूसरे सत्र में भी खेल नहीं होगा। दोपहर 2 बजे फिर ग्राउंड का जायजा लिया जाएगा।

11:14 (IST) 29 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Cricket Score: क्या दूसरे सेशन में होगा खेल

कानपुर में आज बारिश नहीं हुई है। हालांकि, मैदान की स्थिति अच्छी नहीं थी। ऐसे में पहले सत्र में खेल नहीं हुआ। दूसरे सेशन में खेल होने की संभावना है।

10:14 (IST) 29 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: पहले सत्र में नहीं होगा खेल

कानपुर में भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का भी खेल तय समय पर नहीं शुरू हुआ। पहले सत्र में खेल नहीं होगा। सुबह 10 बजे मैदान का जायजा लिया गया। इसके बाद फैसला लिया गया कि दोपहर 12 बजे फिर जायसा लिया जाएगा।

09:52 (IST) 29 Sep 2024
LIVE Cricket Score: मैदान अभी भी गीला

भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में कमेंट्री रहे मुरली कार्तिक ने बताया कि मैदान अभी भी गीला है। बहरहाल, स्टंप लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद अच्छी खबर मिलेगी।

09:11 (IST) 29 Sep 2024
IND vs BAN LIVE Cricket Score: तीसरे दिन का भी खेल तय समय पर नहीं शुरू होगा

भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन का भी खेल तय समय पर नहीं शुरू होगा। सुबह 10 बजे मैदान का जायजा लिया जाएगा उसके बाद फैसला होगा कब मैच शुरू होगा।

09:04 (IST) 29 Sep 2024
LIVE Cricket Score: केवल पिच कवर

कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होने में केवल आधे घंटे का वक्त है। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। गीनपार्क में फिलहाल पिच कवर है। सुपर सॉपर चल रहे हैं।

08:34 (IST) 29 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: कानपुर में मौसम साफ

कानपुर में मौसम साफ है। बादल नहीं हैं। ऐसे में भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन समय पर खेल शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।

07:51 (IST) 29 Sep 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: आज भी बारिश की संभावना

कानपुर के मौसम की बात करें तो टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार (29 सितंबर) को 59% बारिश की संभावना है।

07:48 (IST) 29 Sep 2024
IND vs BAN 2nd Test Live Score: बांग्लादेश की बैटिंग

बांग्लादेश ने 35 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी। जाकिर हसन बगैर खाता खोले, शादमान इस्लाम 24 और नजमुल हसन शान्तो 31 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने 2 और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए।

07:36 (IST) 29 Sep 2024
India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट का तीसरा दिन

भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दो बारिश से से प्रभावित रहे हैं। पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ। दूसरे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ।