वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया एक बार फिर बैकफुट पर है। कारण है रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों का न चलना। विदेश में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का फेल होने की कहानी पुरानी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड या फिर साउथ अफ्रीका टॉप ऑर्डर फेल ही दिखता है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर ने कई बार टीम इंडिया की नैया पार लगाई है।
इस दौरान अहम भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत निभाते रहे हैं। दुर्भाग्य से वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम का हिस्सा नहीं हैं। केएस भरत विकेटकीपर हैं। दिसंबर में वह कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे और फिलहाल मैदान से दूर हैं। वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए ‘संकटमोचक’ बनकर उभरे हैं। तीनों देशों में उन्होंने शतक जड़ा है।
ऋषभ पंत की खल रही कमी
ऑस्ट्रेलिया में दो बॉर्डर गावस्कर सीरीज जीतने और इंग्लैंड में पिछली सीरीज में टीम इंडिया ने उनके ही प्रदर्शन के बदौलत शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इंग्लैंड में डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया को उनकी साफ कमी खली। पंत भले ही द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मैच नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह अपने घर में आराम से इस मुकाबले पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उन्होंने फिंगर क्रॉस और हार्ट की इमोजी लगाई है।

डब्ल्यूटीसी 2021-23 साइकल के दौरान ऋषभ पंत का प्रदर्शन
डब्ल्यूटीसी 2021-23 साइकल के दौरान ऋषभ पंत ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन, उन्होंने टीम के फाइनल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 12 मैचों में उन्होंने 43.40 के औसत से 868 रन बनाए। उन्होंने 146 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो शतक और पांच अर्द्धशतक बनाए। 2019-21 साइकल में 24 मैचों में पंत ने 41.44 के औसत से 41 पारियों में 1,575 रन बनाए। उन्होंने 146 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन शतक और नौ अर्द्धशतक बनाए हैं।