वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अजिंक्य रहाणे, टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बन उभरे। टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 5 विकेट 151 रन पर गंवाकर संघर्ष कर रही थी। रहाणे ने शार्दुल ठाकुर के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया को संकट से उबारा। टीम फॉलोऑन से भी बच गई। हालांकि, रहाणे शतक से चूक गए। वह तीसरे दिन लंच के तुरंत बाद पैट कमिंस की गेंद पर पवेलियन लौट गए।
डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे दाएं हाथ बल्लेबाज रहाणे को भाग्य का भी सहारा मिला वह दूसरे दिन पैट कमिंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दे दिए गए थे। उन्होंने रिव्यू लिया और नो बॉल के कारण बच गए। कुछ ऐसा वाक्या शार्दुल ठाकुर के साथ भी हुआ। तीसरे दिन लंच से ठीक पहले पैट कमिंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू दे दिए गए थे। शार्दुल ने रिव्यू लिया और फिर कंगारू कप्तान का पैर क्रीज से बाहर था। डब्ल्यूटीसी फाइनल में उन्होंने काफी नो बॉल की हैं। वह 20 ओवर में 6 नो बॉल किए।
अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर दोनों ने जीवनदान का फायदा उठाया
अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर दोनों ने जीवनदान का फायदा उठाया और अर्धशतक जड़ा। रहाणे ने एलबीडब्ल्यू से बचने के बाद 72 रन बनाए। तब टीम इंडिया का स्कोर 22वें ओवर में 87 रन पर 4 विकेट था। राहणे उस वक्त 17 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ 5वें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की।
शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली
डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन दूसरी ही गेंद पर केएस भरत पवेलियन लौट गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए और रहाणे के साथ बेहतरीन साझेदारी की। लंच से ठीक पहले उन्हें जीवनदान मिला। वह तब 36 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम इंडिया कास्को र लंच के बाद वह 15 रन और बनाकर आउट हुए। उन्होंने 51 रन की बेहतरीन पारी खेली।