India vs Australia, Day 3 WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत बढ़त बना ली है। लंदन के द ओवल स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया 296 रन से आगे है। कैमरन ग्रीन 7 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया है और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 13, डेविड वार्नर 1, स्टीव स्मिथ 34 और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 469 के स्कोर के जवाब में टीम इंडिया की 296 रन पर सिमट गई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 173 रन की बढ़त हासिल हुई। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा अजिंक्य रहाणे ने 89 रन बनाए। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 51 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 48 रन बनाए।

Match Ended

ICC World Test Championship Final, 2023

Australia 
469(121.3)& 270/8dec

vs

India  
296(69.4)& 234(63.3)

Match Ended ( Day 5 – Final )
Australia beat India by 209 runs

Live Updates

India vs Australia, Day 3 WTC Final 2023: भारतीय शीर्षक्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा।

22:40 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 296 रन से आगे

डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 296 रन से आगे। कैमरन ग्रीन 7 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया गै और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 13, डेविड वार्नर 1, स्टीव स्मिथ 34 और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए।

22:20 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: स्टंप्स से पहले विकेट की दरकार

ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुशेन 39 रन बनाकर क्रीज पर। कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 293 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन के खेल में थोड़ा ही समय बाकी है। टीम इंडिया इससे पहले एक और विकेट चाहेगी।

22:02 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा ने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 36 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन। 284 रन आगे। नए बल्लेबाज के तौर पर कैमरन ग्रीन क्रीज पर।

21:59 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 278 रन की हुई

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 12 और मार्नस लाबुशेन 36 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 278 रन की हुई। दोनों के बीच 19 रन की साझेदारी हुई।

21:32 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई

रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने स्टीव स्मिथ को 34 रन पर पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज के तौर पर ट्रेविस हेड क्रीज पर। मार्नस लाबुशेन 35 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 86 रन। ऑस्ट्रेलिया 259 रन से आगे।

21:14 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को विकेट की दरकार

टीम इंडिया को विकेट की दरकार है। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की साझेदारी खतरनाक होती दिख रही है। दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी हो गई है। लाबुशेन 33 और स्मिथ 32 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 82 रन। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 255 रन की हो गई है।

20:46 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को विकेट की तलाश

मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर है। टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। दोनों के बीच 36 गेंद पर 27 रन की साझेदारी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 224 रन से आगे।

20:21 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: उस्मान ख्वाजा लौटे पवेलियन

उमेश यादव ने विकेट चटकाया। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को 13 रन पर पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज के तौर स्टीव स्मिथ क्रीज पर। मार्नस लाबुशेन 12 और स्टीव स्मिथ 3 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 31 रन 2 विकेट पर। ऑस्ट्रेलिया 204 रन से आगे।

20:02 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: चाय के बाद का खेल शुरू

चाय के बाद के खेल शुरू हो चुका है और भारत की तरफ से गेंदबाजी करने के लिए मो. शमी आए हैं। वहीं मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा भी पूरी तरह से तैयार हैं। यहां से टीम इंडिया की कोशिश होगी कि व कंगारू बल्लेबाजों को जल्दी से जल्दी आउट करें और उन्हें जितना कम टारगेट मिले वो अच्छा होगा।

19:43 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: चाय तक कंगारू टीम ने ली 196 रन की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चाय तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं और इस टीम की बढ़त अब 196 रन की हो गई है। क्रीज पर इस वक्त मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा मौजूद हैं। लाबुशेन अभी 8 रन और ख्वाजा 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

19:26 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे

मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 16 रन हैं। उस्मान ख्वाजा 11 रन और मार्नस लाबुशेन 3 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया 189 रन से आगे।

19:04 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: डेविड वार्नर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे

टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज ने सफलता दिला दी है। डेविड वार्नर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस्मान ख्वाजा 1 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर मार्नस लाबुशेन क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 रन 1 विकेट के नुकसान पर। 175 रन से आगे

18:52 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू

डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू हो गई है। उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 रन है। वह 174 रन आगे है।

18:39 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में टीम इंडिया की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया के पास 173 रन की बढ़त है। मोहम्मद शमी को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा अजिंक्य रहाणे ने 89 रन बनाए। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 51 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 48 रन बनाए।

18:27 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: शार्दुल ठाकुर को कैमरन ग्रीन ने पवेलियन भेजा

ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी में बदलाव किए और शार्दुल ठाकुर को कैमरन ग्रीन ने पवेलियन भेजा। शार्दुल ठाकुर 51 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 294 रन रन। ऑस्ट्रेलिया 175 रन आगे। नए बल्लेबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज क्रीज पर।

18:24 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live:शार्दुल ठाकुर ने चौके से अर्धशतक पूरा किया

शार्दुल ठाकुर ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 292 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 175 रन से आगे। शार्दुल ठाकुर 51 और मोहम्मद शमी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 22 रन की साझेदारी हो गई है।

18:09 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live:पैट कमिंस ने उमेश यादव को बोल्ड किया

डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया ने फॉलोऑन बचा लिया है। पैट कमिंस ने उमेश यादव को बोल्ड किया। उन्होंने 5 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर 40 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 271 रन। कमिंस अबतक 3 विकेट ले चुके हैं।

17:55 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: अजिंक्य रहाणे 89 रन बनाकर आउट

ओवल टेस्ट में भारत की तरफ से मोर्चा संभाल रहे अजिंक्य रहाणे 89 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उनका विकेट लिया। कैमरन ग्रीन ने बेहतरीन कैच लपका। रहाणे बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। शार्दुल और रहाणे के बीच शतकीय साझेदारी भी हो चुकी थी। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 207 रन पीछे है।

17:43 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। अजिंक्य रहाणे स्ट्राइक पर हैं। स्कॉट बोलैंड ने गेंदबाजी की शुरुआत की। टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 260 रन है। ऑस्ट्रेलिया 209 रन से आगे है।

17:10 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: डबल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का लंच ब्रेक

अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया को संकट से उबार लिया है। दोनों के बीच 108 रन की साझेदारी हो गई है। टीम इंडिया का स्कोर 250 रन के पार हो गया है। लंच ब्रेक के बाद टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 260 रन है। ऑस्ट्रेलिया 209 रन से आगे है। फॉलोऑन बचाने के लिए 9 रन की जरूरत है। रहाणे 89 और शार्दुल 36 रन बनाकर क्रीज पर। लंच से पहले का ओवर काफी रोमांचक रहा। पैट कमिंस की गेंद पर अंपायर ने शार्दुल ठाकुर को एलबीडबल्यू को आउट दे दिया। रिव्यू लिया गया और एक बार फिर पैट कमिंस ने नो बॉल की थी। अगली गेंद पर कॉट बीहाइंड के लिए ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

16:53 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया को संकट से उबारा

अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया को संकट से उबार लिया है। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हो गई है। टीम इंडिया का स्कोर 250 रन के पार हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 255 रन है। ऑस्ट्रेलिया 214 रन से आगे हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए 14 रन की जरूरत है।

16:25 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: फॉलोऑन बचाने के लिए 48 रन की जरूरत

शार्दुल ठाकुर और अजिंक्य रहाणे बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 69 रन की साझेदारी हो गई है। टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर 23 रन बनाकर क्रीज पर। अजिंक्य रहाणे 66 रन बनाकर क्रीज पर। फॉलोऑन बचाने के लिए 48 रन की जरूरत।

16:13 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: रहाणे और शार्दुल के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

WTC Final में भारत की पहली पारी में 50 ओवर समाप्त होने के बाद स्कोर 215/6 है। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे (63) और शार्दुल ठाकुर 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 254 रन पीछे है।

15:49 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: रहाणे ने पूरा किया अर्धशतक

अजिंक्य रहाणे ने पैट कमिंस की गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 92 गेंदों पर ये अर्धशतक लगाया और इस वक्त वो कंगारू गेंदबाजी आक्रमण का लगातार सामना कर रहे हैं।

15:06 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: केएस भरत 5 रन बनाकर आउट

WTC Final के तीसरे दिन की दूसरी ही गेंद पर भारत को छठा झटका लग गया है। स्कॉट बोलैंड ने केएस भरत को बोल्ड कर दिया। भरत की पारी 5 रन पर समाप्त हुई। भरत के आउट होने के बाद क्रीज पर शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

15:00 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया। अंपायर्स और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज केएस भरत और अजिंक्य रहाणे भी मैदान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। वहीं रहाणे स्ट्राइक पर होंगे।

14:33 (IST) 9 Jun 2023
WTC Final Live: टीम इंडिया के लिए पहले सेशन की चुनौती

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजों का सामना करने की होगी। इंग्लैंड में सुबह के सत्र में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। शुरुआती एक घंटे में अजिंक्य रहाणे और केएस भरत को संभलकर खेलना होगा। इसके बाद बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल होगी।

14:29 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 38 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बना लिए थे। तीसरे दिन उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती फॉलोऑन बचाने की होगी। इंडिया 119 रन और बना लेती है तो ऐसा हो जाएगा। फॉलोऑन बचाने के लिए 270 रन बनाने की जरूरत है।

14:26 (IST) 9 Jun 2023
IND vs AUS: भारत का शीर्षक्रम फेल

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाी टीम पहली पारी में 469 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय शीर्षक्रम सस्ते में निपट गया। कप्तान रोहित शर्मा 15, शुभमन गिल 13, चेतेश्वर पुजारा 14 और विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन दिन का खेल खत्म होने के थोड़ी देर पहले 48 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे 29 और श्रीकर भरत 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

India vs Australia, Day 3 WTC Final 2023:भारत ने गुरुवार को ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया को 469 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद उसका शीर्ष क्रम सस्ते में पवेलियन लौट गया। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल पांच गेंदों के भीतर आउट हो गए और चाय तक भारत का स्कोर 37-2 था। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर 71 रन पर 4 विकेट हो गया। रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने इसके बाद टीम को संभाला। दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले नाथन लियोन ने जडेजा को पवेलियन भेज दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और मजबूत हो गई।अजिंक्य रहाणे 29 और केएस भरत 5 रन बनाकर क्रीज पर थे और भारत अब भी 318 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अबतक पांच गेंदबाजों ने एक-एक विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया लंच के बाद एक घंटे के अंदर 469 रन पर ऑल आउट हो गई।