India vs Australia, Day 2 WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया संकट में दिख रही है। लंदन के द ओवल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में टीम ने 5 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फेल रहा। अब निगाहें 18 महीने बाद वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे पर निगाहें टिकी हैं। वह 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीकर भरत 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रविंद्र जडेजा 48 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 15, शुभमन गिल 13, चेतेश्वर पुजारा 14 और विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचों गेंदबाजों के 1-1 विकेट मिला। ओवल टेस्ट के दूसरे दिन 12 विकेट गिरा।
ICC World Test Championship Final, 2023
Australia
469(121.3)& 270/8dec
India
296(69.4)& 234(63.3)
Match Ended ( Day 5 – Final )
Australia beat India by 209 runs
India vs Australia, Day 2 WTC Final 2023: रविचंद्रन अश्विन को न खिलाना पड़ सकता है भारी।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया संकट में दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में 5 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फेल रहा। अब निगाहें 18 महीने बाद वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे पर निगाहें टिकी हैं। वह 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीकर भरत 5 रन बनाकर क्रीज पर है। रविंद्र जडेजा 48 रन बनाकर आउट हुए।
रविंद्र जडेजा को नाथन लियोन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे के साथ 71 रन की साझेदारी टूटी। रहाणे 27 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन। श्रीकर भरत नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन के तीसरे सत्र का खेल जारी है। टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 349 रन से आगे। रविंद्र जडेजा 31 और अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 49 रन की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गए हैं। रविंद्र जडेजा 20 और अजिंक्य रहाणे 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 369 रन से आगे।
पैट कमिंस नो बॉल कर रहे हैं और अजिंक्य राहणे एलबीडब्ल्यू होने से बच गए। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट दिया था। रिव्यू लेने पर कमिंस का पैर क्रीज से बाहर था। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 88 रन। अजिंक्य राहणे 17 और रविंद्र जडेजा 8 रन बनाकर क्रीज पर।
विराट कोहली के आउट होने से टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट 71 रन। ऑस्ट्रेलिया 398 रन से आगे। अजिंक्य राहणे 12 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर रविंद्र जडेजा क्रीज पर।
विराट कोहली 14 और अजिंक्य राहणे 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 71 रन। ऑस्ट्रेलिया 398 रन से आगे। दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया परेशानी में दिख रही है। चेतेश्वर पुजारा 14 रन बनाकर कैमरन ग्रीन की गेंद पर बोल्ड हुए। वह शुभमन गिल की तरह गेंद छोड़ते हुए बोल्ड हुए। विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर। अजिंक्य रहाणे नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 50 रन। ऑस्ट्रेलिया 419 रन से आगे।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के दूसरे दिन के तीसरे सत्र का खेल जारी है। टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 420 रन से आगे। चेतेश्वर पुजारा 14 और विराट कोहली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 19 रन की साझेदारी हुई।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का टी ब्रेक हो गया है। टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 37 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया 432 रन से आगे। चेतेश्वर पुजारा 3 और विराट कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा 15 और शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हुए।
स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को बोल्ड किया। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 30 रन। ऑस्ट्रेलिया 439 रन से आगे। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर।
पैट कमिंस ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। भारतीय कप्तान ने 15 रन बनाए। शुभमन गिल 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 30 रन। ऑस्ट्रेलिया 439 से आगे।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस अभी तक दोनों को परेशान नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा 15 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज। टीम इंडिया का स्कोर 23 रन बगैर विकेट के। ऑस्ट्रेलिया 446 रन से आगे।
रोहित शर्मा ने चौके से टीम इंडिया का खाता खोला। मिचेल स्टार्क ने शॉर्ट गेंद की और टीम इंडिया के कप्तान ने पुल शॉट लगाकर चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। टीम इंडिया का स्कोर 1 ओवर में बगेर विकेट के 5 रन।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। स्ट्राइक पर रोहित शर्मा हैं।
भारत के खिलाफ पहली पारी में कंगारू टीम 469 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मो. सिराज रहे जिन्होंने 4 सफलता अर्जित की तो वहीं कंगारू टीम के मुख्य आकर्षण स्टीव स्मिथ रहे जिन्होंने 121 रन की पारी खेली जबकि ट्रेविस हेड ने 163 रन की शानदार पारी खेली। अब भारतीय बल्लेबाजों के पास अपनी योग्यता साबित करने का शानदार मौका है।
मोहम्मद सिराज ने नाथन लियोन को 9 रन पर बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट पर 468 रन। पैट कमिंस 9 रन बनाकर क्रीज पर। सिराज का यह तीसरा विकेट था। नए बल्लेबाज के तौर पर स्कॉट बोलैंड क्रीज पर।
रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिलाई है। एलेक्स कैरी 48 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी हुई थी। नए बल्लेबाज के तौर पर नाथ लियोन क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 453 रन।
टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। लंच के बाद उमेश यादव और मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे हैं। एलेक्स कैरी 42 रन बनाकर क्रीज पर। पैट कमिंस 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी हुई।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। उमेश यादव ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 422 रन। पैट कमिंस 2 और एलेक्स कैरी 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 रन की साझेदारी हुई। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। टीम ने 97 रन दिए, लेकिन 4 विकेट चटकाए। स्टीव स्मिथ 121 और ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी 22 और पैट कमिंस 2 रन बनाकर क्रीज पर। दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 422 रन बना लिए। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके हैं।
अक्षर पटेल ने बेहतरीन फील्डिंग के दमपर टीम इंडिया को 7वीं सफलता दिलाई है। उन्होंने मिड ऑन पर से बेहतरीन डायरेक्ट थ्रो मारकर मिचेल स्टार्क को रन आउट किया। उन्होंने 5 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 402 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर पैट कमिंस क्रीज पर। एलेक्स कैरी 14 रन बनाकर क्रीज पर।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने 400 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क 4 और एलेक्स कैरी 13 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 400 रन। उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे हैं।
शार्दुल ठाकुर को गेंद मिलते ही भारत को सफलता मिली। स्टीव स्मिथ 121 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज के तौर पर मिचेल स्टार्क क्रीज पर। एलेक्स कैरी 8 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 387 रन।
मोहम्मद सिराज के बाद मोहम्मद शमी के विकेट लेने से भारतीय टीम कंगारुओं पर हावी दिखने लगी है। एलेक्स कैरी संघर्ष कर रहे हैं। मोहम्मद शमी की लगातार दो गेंद उनकी पैड पर लगी। वह 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्टीव स्मिथ 120 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 382 रन।
मोहम्मद सिराज के बाद मोहम्मद शमी ने विकेट चटकाया है। कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 376 रन। स्टीव स्मिथ 119 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर एलेक्स कैरी क्रीज पर।
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को दूसरे दिन पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। वह 163 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ और उनके बीच 285 रन की साझेदारी हुई। स्मिछ 110 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर कैमरन ग्रीन क्रीज पर।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छी स्थिति में है। ट्रेविस हेड 158 और स्टीव स्मिथ 106 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 275 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 351 रन।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने पहले ही ओवर में दो चौके लगाकर अपना टेस्ट करियर का 31वां शतक पूरा किया। मोहम्मद सिराज ने आखिरी 3 गेंदें बेहतरीन की। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 336 रन हो गया है। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में 9 रन दिए।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम मैदान पर आ गई है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर आ गए हैं। मोहम्मद सिराज के हाथों में गेंद होगी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 327 रन है। हेड 146 और स्मिथ 95 रन बनाकर क्रीज पर।
India vs Australia, Day 2 WTC Final 2023: ट्रेविस हेड काउंटर अटैकिंग बैटिंग से 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन अपने छठे टेस्ट शतक लगाया और लंच के बाद तीसरा विकेट जल्दी गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा। इस WTC साइकल में हेड का यह चौथा शतक था। 14 चौकों और एक छक्के के साथ हेड 106 गेंदों पर सेंचुरी पूरी री। मोहम्मद शमी की अंदर आती गेंद पर मार्नस लाबुशेन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए, हेड ने स्टीव स्मिथ नाबाद 95 के साथ बेबतरीन साझेदारी की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 250 से अधिक रन की साझेदारी ह गई थी। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने 73 रन पर दो विकेट खो दिए थे पहले सत्र के अंत में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने उस्मान ख्वाजा (10 रन पर 0) और डेविड वार्नर (60 रन पर 43 रन) को पवेलियन भेजा था।
