भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही हो लेकिन उससे मिलने वाले समर्थन में कोई कमी नहीं है। बड़ी संख्या में भारतीय फैंस टीम को चीयर कर रहे हैं। इसमें भारत आर्मी भी शामिल है जो कि टीम इंडिया का बड़ा फैन क्लब है। यह क्लब हर जगह टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचता है। हालांकि सुनील गावस्कर इस क्लब से नाराज हैं। इसका कारण है भारतीय तिरंगा।

तिरंगे पर लिखा है भारत आर्मी

भारत आर्मी चीयर करने के लिए जिस झंडे का इस्तेमाल करती है उसमें तिरंगे के रंग हैं और उसपर भारत आर्मी लिखा है। तिरंगे पर कुछ लिखना भारतीय संविधान में उसका अपमान माना जाता है। सुनील गावस्कर इसी कारण नाराज हैं।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने यशस्वी, गेल और द्रविड़ के क्लब में हुए शामिल

सुनील गावस्कर नहीं खुश

गावस्कर ने एबीसी स्पोर्ट्स में कमेंट्री करते हुए कहा, ‘मैं जानता हूं कि भारत में मान्य नहीं है कि तिरंगे पर कुछ लिखा जाए। मुझे नहीं लगता ये लोग भारतीय हैं। मैं नहीं जानता कि इनमें से कितनों के पास भारतीय पासपोर्ट हैं, इसलिए ेह लोग तिरंगे की अहमियत, प्रासंगिकता और महत्व को नहीं समझते।’

अपनी बात जारी रखते हुए गावस्कर ने कहा, ‘सभी भारतीय इस बात के शुक्रगुजार हैं कि टीम इंडिया जहां भी जाती है उन्हें समर्थन मिलता है। हम इस बात के लिए उन्हें शुक्रिया करते हैं लेकिन मैं चाहूंगा कि वह इंडिया के झंडे पर कुछ न लिखे। अपना झंडा डिजाइन करें और मैं खुद उसे पहनूंगा।

भारतीय संविधान के नियम

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा दो में तिरंगे से जुड़े नियम बताए गए हैं। इसमें कहा गया है: “राष्ट्रीय ध्वज पर कुछ भी नहीं लिखा जाएगा। इसका उपयोग पोशाक या वर्दी या किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण के रूप में नहीं किया जाएगा जो किसी भी व्यक्ति की कमर के नीचे पहना जाता है। न ही इसे कुशन, रूमाल, नैपकिन, अंडरगारमेंट्स या किसी भी पोशाक पर कढ़ाई या मुद्रित किया जाएगा।”