महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला पहले तीन मैचों में खामोश रहा था, लेकिन रविवार (12 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने धागा खोल दिया। मंधाना ने इस मैच में अर्धशतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वनडे में 5000 रन पूरे किए।
मंधाना महिला क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वालीं भारत की दूसरी और दुनिया की 5 वीं बल्लेबाज बनीं। जिन 5 महिला खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है उनमें मंधाना सबसे युवा है। इसके अलावा उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए सबसे कम पारी भी ली हैं। सबसे कम गेंदों का सामना किया।
मंधाना ने छक्का जड़कर हासिल की उपलब्धि
स्मृति मंधाना को वनडे में 5000 रन पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले 58 रन चाहिए था। मंधाना ने 56 रन पर पहुंचने के बाद किम गार्थ को छक्का जड़कर 5000 रन पूरे किए। उन्होंने 112 पारी में यह उपलब्धि हासिल की और 5568 गेंदों का सामना किया। मंधाना ने 66 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, साल 2025 में किया बड़ा कारनामा; महिला क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था ऐसा
मिताली राज के नाम सबसे ज्यादा रन
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम है। उन्होंने 7805 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ने 5992, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 5925 और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने 5873 रन बनाए हैं। मंधाना ने पारी के मामले में टेलर (129) और गेंद के मामले में बेट्स (6182) का रिकॉर्ड तोड़ा।
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
खिलाड़ी | देश | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | 100 | 50 |
मिताली राज | भारत | 232 | 211 | 57 | 7805 | 125* | 50.68 | 7 | 64 |
चार्लोट एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 191 | 180 | 23 | 5992 | 173* | 38.16 | 9 | 46 |
सूजी बेट्स | न्यूजीलैंड | 174 | 167 | 16 | 5925 | 168 | 39.23 | 13 | 37 |
स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज | 170 | 163 | 24 | 5873 | 171 | 42.25 | 7 | 41 |
स्मृति मंधाना | भारत | 112 | 112 | 6 | 5022 | 136 | 47.37 | 13 | 33 |