ICC World Cup 2023,India vs Australia: वर्ल्ड कप 2023 के 5वें मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। मेन इन ब्लू ने जीत के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआत की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 200 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 199 पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 46 और डेविड वॉर्नर ने 41 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 28 और मार्नस लाबुशेन ने 27 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और वह सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे। कुलदीप यादव और बुमराह को 2-2 विकेट मिले। अश्विन, सिराज और हार्दिक को 1-1 विकेट मिला। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की। केएल राहुल ने छक्के से मैच खत्म किया। वह 97 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा विराट कोहली ने 85 रन बनाए। 200 रन के टारगेट के जवान में टीम इंडिया ने 2 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने 165 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रोहित शर्मा,इशान किशान और श्रेयस अय्यर खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार कोई वर्ल्ड कप का मैच हारी। रोहित शर्मा आज तीन स्पिनर्स के साथ उतरे। शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

India 
201/4 (41.2)

vs

Australia  
199 (49.3)

Match Ended ( Day – Match 5 )
India beat Australia by 6 wickets

Live Updates

India vs Australia ODI World Cup 2023: चेपक में ऑस्ट्रेलिया की टीम कोई वर्ल्ड कप का मैच नहीं हारी।

21:35 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: विराट कोहली शतक से चूक गए

विराट कोहली शतक से चूक गए। उन्होंने 116 गेंद पर 85 रन बनाए। जोश हेजलवुड को विकेट मिला। केएल राहुल 75 रन बनाकर क्रीज पर। केएल राहुल 75 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 37.5 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन। जीत के लिए 73 गेंद पर 32 रन की दरकार।

21:28 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 41 रन की दरकार

टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही है। 36 ओवर में टीम ने 3 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 41 रन चाहिए। विराट कोहली 81 और केएल राहुल 71 रन बनाकर क्रीज पर।

21:09 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 61 रन की दरकार

टीम इंडिया ने 33 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन बनाए। जीत के लिए 61 रन की दरकार। विराट कोहली 71 और केएल राहुल 61 रन बनाकर क्रीज। दोनों के बीच 188 गेंद पर 138 रन की साझेदारी।

20:37 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: विराट कोहली के बाद केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा

विराट कोहली के बाद केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 72 गेंद लिए। दोनों के बीच 104 रन की साझेदारी। टीम इंडिया ने 27.2 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 50 और विराट कोहली 54 रन बनाकर क्रीज पर।

20:31 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली का अर्धशतक पूरा। उन्होंने 75 गेंद लिए। टीम इंडिया के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। जीत के लिए 100 रन चाहिए। विराट कोहली 50 और केएल राहुल 47 रन बनाकर क्रीज पर।

20:27 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 103 रन की दरकार

टीम इंडिया ने 25 ओवर में 3 विकेट 97 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 103 रन की दरकार। केएल राहुल 46 और विराट कोहली 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 138 गेंद पर 95 रन की साझेदारी। जोश हेजलवुड ने 6 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। एडम जम्पा ने 4 ओवर में 28 रन दिए।

20:05 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 120 रन की दरकार

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट 80 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 120 रन की दरकार। केएल राहुल 39 और विराट कोहली 38 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 108 गेंद पर 78 रन की साझेदारी। मिचेल स्टार्क ने 5 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिए। एडम जम्पा ने 2 ओवर में 20 रन दिए।

19:39 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 151 रन की दरकार

टीम इंडिया ने 15 ओवर में 3 विकेट 49 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 151 रन की दरकार। केएल राहुल 15 और विराट कोहली 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 78 गेंद पर 47 रन की साझेदारी। ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 6 रन दिए हैं। कैमरन ग्रीन ने 2 ओवर में 11 रन दिए हैं।

19:14 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 175 रन की दरकार

टीम इंडिया ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 175 रन की दरकार है। विराट कोहली 15 और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 41 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई।

18:58 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 12 रन बनाए

टीम इंडिया ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 188 रन की दरकार है। विराट कोहली 5 और केएल राहुल 4 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 10 रन की साझेदारी हुई।

18:41 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: इशान, रोहित और श्रेयस आउट

टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई है। मेन इन ब्लू ने 2 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए हैं। इशान किशन को पहले ओवर में मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। जोश हेजलवुड ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। दोनों बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला। विराट कोहली और केएल राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर।

18:06 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: जडेजा ने लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधकर रखा। रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जडेजा सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 28 देकर 3 विकेट हासिल किए। जडेजा के अलावा जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। वहीं अश्विन, सिराज और हार्दिक को 1-1 विकेट मिला।

18:01 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: 199 रन पर ऑल आउट हुई ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 199 रन पर ऑलआउट हो गई है। भारत को मैच जीतने के लिए 200 रन का लक्ष्य मिला है। ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा है। मिचेल स्टार्क 28 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने उनका विकेट लिया।

17:53 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का 189 के स्कोर पर गिरा नौवां विकेट

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का 200 तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा है। 189 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिर गया है। एडम जम्पा 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 48.3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 190/3 है।

17:42 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: 48 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 183/8

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 48 ओवर समाप्त हो गए हैं और टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन है। क्रीज पर मिचेल स्टार्क 15 पर और एडम जम्पा 5 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट रविंद्र जडेजा ने चटकाए हैं।

17:25 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: पैट कमिंस 15 रन बनाकर लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को पैट कमिंस के रूप में आठवां झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को 15 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। 168 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा है आठवां झटका। कमिंस के आउट होने के बाद क्रीज पर एडम जम्पा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

17:00 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: अश्विन ने कैमरन ग्रीन को किया आउट

रविचंद्रन अश्विन को मैच की पहली सफलता मिल गई है। अश्विन ने कैमरन ग्रीन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया है। 140 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लग गया।

16:56 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को किया बोल्ड

कुलदीप यादव ने अपने दूसरे स्पेल में ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दे दिया है। 140 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा है। कुलदीप यादव की यह दूसरी सफलता है। मैक्सवेल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

16:29 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: जडेजा ने पहले लाबुशेन और अब कैरी को भेजा पवेलियन

रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने का काम किया है। पहले उन्होंने मार्नस लाबुशेन (27) को पवेलियन भेजा। उसके बाद अपने अगले ही ओवर में जडेजा ने एलेक्स कैरी को 0 पर ही आउट कर दिया। जडेजा ने बैक टू बैक भारत को दो सफलता दिलाई हैं। ऑस्ट्रेलिया 30 ओवर के बाद 119/5 है। क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल (4) और कैमरन ग्रीन (0) बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:12 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: जडेजा ने स्मिथ को बोल्ड किया

रविंद्र जडेजा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। रविंद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को 28वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया। स्टीव स्मिथ 71 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

15:55 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: स्टीव स्मिथ दीवार बनकर खड़े हैं भारतीय गेंदबाजों के आगे

डेविड वार्नर का विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच फिर एक साझेदारी पनपती दिख रही है। 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। डेविड वार्नर का विकेट कुलदीप यादव ने लिया था।

15:24 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: कुलदीप यादव ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। कुलदीप ने डेविड वार्नर का विकेट लेकर स्मिथ और वार्नर के बीच की अर्द्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा है। डेविड वार्नर 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया को 74 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है।

15:06 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: स्मिथ और वार्नर के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

5 के स्कोर पर पहला झटका लग जाने के बाद स्टीव स्मिथ (30) और डेविड वार्नर (28) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 59 गेंद में यह 50 रन की साझेदारी हुई है। मिचेल मार्श का विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया था। मार्श खाता भी नहीं खोल पाए थे।

14:58 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने 11वें ओवर में पूरे किए अपने 50 रन

मिचेल मार्श के रूप में पहला विकेट जल्द गिर जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने संभलकर बल्लेबाजी की है। डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने 11वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के स्कोरबोर्ड पर 50 रन लगा दिए हैं। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। मिचेल मार्श का विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया था।

14:53 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: हार्दिक पंड्या मैदान पर वापस आए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। अपने पहले ही ओवर में फॉलो थ्रू में कैच लेने की कोशिश के दौरान हार्दिक की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया था। हालांकि उनकी चोट मामूली थी थोड़ी देर बाहर जाने के बाद हार्दिक फिर से मैदान पर वापस आ गए हैं। हार्दिक ने अपने पहले ओवर में 13 रन खर्च किए थे।

14:50 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: हार्दिक पंड्या चोटिल होकर मैदान से बाहर गए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं। अपने पहले ही ओवर में फॉलो थ्रू में कैच लेने की कोशिश के दौरान हार्दिक की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि उनकी चोट मामूली ही नजर आ रही है।

14:44 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32/1

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 8 ओवर समाप्त हो गए हैं और स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन है। मिचेल मार्श (0) का विकेट गिरने के बाद से स्टीव स्मिथ (16) और डेविड वार्नर (16) क्रीज पर डटे हैं। आर अश्विन ने अपने पहले ओवर में 2 रन दिए।

14:26 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 16/1

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन है। ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श (0) के रूप में एक विकेट गंवाया है। वह विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। स्लीप में विराट कोहली ने मिचेल मार्श का बेहतरीन कैच लिया। बुमराह को यह सफलता अपने दूसरे ही ओवर में मिल गई थी।

14:12 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: मिचेल मार्श बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेज दिया है। मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। 5 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को यह झटका लगा। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6/1 है।

14:04 (IST) 8 Oct 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने पारी का आगाज किया है। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन दिया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी।

IND vs AUS:ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप में हमेशा फेवरेट होती है। मेगा इवेंट में टीम अलग ही स्तर का प्रदर्शन करती है। कुछ टीमें होती हैं जो बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती और कुछ टीमें बड़े मैच में शानदार प्रदर्शन करती हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसरी श्रेणी वाली टीम है। टीम 5 बार खिताब जीती है और 2023 में भी वह प्रबल दावेदारों में से एक है। वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 4 मैच हो गए हैं। अहमदाबाद में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड, हैदराबाद में पाकिस्तान-नीदरलैंड्स, धर्मशाला में बांग्लादेश-अफगानिस्तान और दिल्ली में साउथ अफ्रीका - श्रीलंका मैच के दौरान स्टेडियम में भीड़ देखने को नहीं मिली है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान रविवार को ऐसा नहीं होगा। चेपक में मेन इन ब्लू का फीवर हाई होगा। यह टूर्नामेंट का वह मैच है जिसका सबको इंतजार था।