India vs Australia Cricket Score in Hindi: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हरा दिया। मैच भले ही ऑस्ट्रेलिया जीत गई, लेकिन भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 353 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन बदले में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्लेन मैक्सवेल ने 4 विकेट चटकाए। मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 96 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन की पारी खेली। डेविड वार्नर ने भी 52 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली थी। IND vs AUS: रोहित शर्मा से ऑस्ट्रेलिया को रहना होगा सावधान, स्टीव स्मिथ इतिहास रचने से 20 रन दूर

एशियन गेम्स से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें

Match Ended

Australia in India, 3 ODI Series, 2023

India 
286 (49.4)

vs

Australia  
352/7 (50.0)

Match Ended ( Day – 3rd ODI )
Australia beat India by 66 runs

Live Updates

India vs Australia 3rd ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से जीत लिया है। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 8 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में होगी।

14:38 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 120/1

15 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। मिचेल मार्श 43 पर और स्टीव स्मिथ 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका डेविड वार्नर (56) के रूप में लगा है।

14:13 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट किया। वॉर्नर ने 34 गेंद पर 56 रन बनाए। स्टीव स्मिथ नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। मिशेल मार्श 15 गेंद 22 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8.1 ओवर में 1 विकेट पर 78 रन।

13:54 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: 5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 44 रन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 5 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 44/0 है। मिचेल मार्श 14 गेंद में 21 और डेविड वार्नर 17 गेंद में 23 रन पर खेल रहे हैं। 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7/0 था।

13:44 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: मार्श ने बुमराह के ओवर में जड़े 14 रन

मिचेल मार्श ने पारी के तीसरे ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी की। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में मार्श ने 14 रन कूट दिए। मार्श ने एक छक्का और 2 चौके जड़े। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21/0 है।

13:38 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने किया पारी का आगाज

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने पारी का आगाज किया है। 2 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 7 रन है।

13:08 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर संघा, जोश हेजलवुड

13:07 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

13:05 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

राजकोट वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बदलाव के साथ उतरी है। ऑस्ट्रेलिया में मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो गई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव किए हैं। इशान किशन वायरल की वजह से नहीं खेल रहे हैं। आर अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

12:49 (IST) 27 Sep 2023
IND vs AUS Live: आर अश्विन को आराम देकर वॉशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया कई बदलावों के साथ उतर सकती है। जानकारी है कि आर अश्विन को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। अश्विन टीम के साथ मैदान पर नहीं नजर आए।

12:12 (IST) 27 Sep 2023
India vs Australia 3rd ODI Live: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड काफी बढ़िया

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड काफी बढ़िया है। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 59.23 के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने 8 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं।

11:57 (IST) 27 Sep 2023
India vs Australia 3rd ODI Live: टीम इंडिया का स्कवाड

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

11:57 (IST) 27 Sep 2023
India vs Australia 3rd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कवाड

मैथ्यू शॉर्ट, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सीन एबॉट, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, तनवीर सांघा, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श

11:15 (IST) 27 Sep 2023
India vs Australia 3rd ODI Live: भारत के केवल 13 खिलाड़ी उपलब्ध

रोहित शर्मा ने राजकोट वनडे से पहले बताया कि टीम इंडिया के स्कवाड में केवल 13 खिलाड़ी है। कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है तो कुछ बीमार हैं। भारत को मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या की सेवाएं नहीं मिलेंगी। ये सभी घर लौट आए हैं, जबकि अक्षर पटेल चोटिल हैं और शुभमन गिल को आराम दिया गया है।

11:00 (IST) 27 Sep 2023
India vs Australia 3rd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर

चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर है। 5बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम लगातार 5 वनडे मैच हार गई है। वहीं भारत के खिलाफ उसपर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। राजकोट वनडे में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

India vs Australia 3rd ODI Live Cricket Score in Hindi:कप्तान रोहित शर्मा की नजरें यहां बुधवार को होने वाले तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जीत के साथ आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करके विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर लगी होंगी । भारत ने वनडे प्रारूप में कभी आस्ट्रेलिया का सफाया नहीं किया है । दोनों में से कोई भी टीम अपनी धरती पर या दूसरे की मेजबानी में यह श्रेय हासिल नहीं कर सकी है। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी पिछले दोनों मैच जीते। टीम संयोजन में बदलाव करके यह सुनिश्चित किया गया कि सभी को मौका मिले । विश्व कप से पहले अब टीम लगातार चौथी वनडे जीत की दहलीज पर है। यह श्रृंखला 3-0 से जीतने पर उसे पांच बार की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक बढत मिल जायेगी। दोनों टीमें विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में एक दूसरे के खिलाफ ही करेंगी । दोनों टीमों ने पहले दो मैचों में टीम में काफी बदलाव किया लेकिन भारत का पलड़ा भारी रहा। आखिरी वनडे में भारत ने शुभमन गिल को आराम दिया है जिसने पहले दो मैचों में 74 और 104 रन बनाये। गिल ने इस साल वनडे प्रारूप में 72.35 की औसत से 1230 रन बनाये हैं ।