India vs Australia Cricket Score in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। 277 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 49वें ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मोहाली वनडे में भारत की 5 विकेट से जीत कंगारूओं के खिलाफ 27 साल बाद मिली पहली जीत है। मोहाली के ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड में कंगारू टीम भारी थी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर आखिरी बार 1996 में हराया था। उसके बाद से भारत यहां पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 वनडे गंवा चुका था। भारत की इस जीत में शुभमन गिल (74), ऋतुराज गायकवाड़ (71), केएल राहुल (58) और सूर्यकुमार यादव (50) का अहम योगदान रहा। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने आज पांच विकेट चटकाए।

पढ़ें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे से जुड़े अपडेट्स

एशियन गेम्स में 24 सितंबर को कई खेलों में भारत चुनौती पेश करेगा। एशियन गेम्स से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

Australia in India, 3 ODI Series, 2023

India 
281/5 (48.4)

vs

Australia  
276 (50.0)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat Australia by 5 wickets

Live Updates

India vs Australia 1st ODI: भारत ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को 27 साल बाद हराया है। इससे पहले 1996 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिली थी।

21:58 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहाली में भारत ने 27 साल बाद कंगारूओं को हराया

मोहाली वनडे में भारत की 5 विकेट से जीत कंगारूओं के खिलाफ 27 साल बाद मिली पहली जीत है। मोहाली के ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड में कंगारू टीम भारी थी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर आखिरी बार 1996 में हराया था। उसके बाद से भारत यहां पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 वनडे गंवा चुका था।

21:46 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहाली वनडे में भारत की 5 विकेट से जीत

मोहाली में खेले गए पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दे दी है। 277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 48.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान केएल राहुल ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। राहुल 58 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। सूर्यकुमार यादव ने भी 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

21:37 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: हाफ सेंचुरी बनाकर पवेलियन लौटे सूर्यकुमार यादव

मोहाली वनडे में भारत को पांचवा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लग गया है। सूर्यकुमार यादव हाफ सेंचुरी बनाकर सीन एबट का शिकार बने। सूर्यकुमार ने 49 गेंद में 50 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 18 गेंद में 12 रन की जरूरत है।

21:32 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहाली वनडे में सूर्यकुमार यादव का अर्द्धशतक

मोहाली वनडे में सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है। सूर्यकुमार के बल्ले से वनडे में 21 महीने और 22 पारियों के बाद यह पहली हाफ सेंचुरी आई है। उन्होंने 47 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उनके इस अर्द्धशतक की बदौलत भारत जीत के काफी करीब पहुंच गया है। भारत का स्कोर 264/4 है। भारत को जीत के लिए 23 गेंद में 13 रन की जरूरत है।

21:10 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: भारत को 54 गेंद में 48 रन की जरूरत

मोहाली वनडे में सूर्यकुमार यादव और कप्तान केएल राहुल के बीच हो चुकी 44 रन की साझेदारी ने भारत को मैच में वापस ला दिया है। 41 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 226/4 है। भारत को जीत के लिए 54 गेंद में 48 रन की जरूरत है।

20:34 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहाली वनडे में भारत को चौथा झटका लगा

मोहाली वनडे में भारत को चौथा झटका लग गया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इशान किशन को पवेलियन भेज दिया। इशान 18 रन बनाकर आउट हो गए। 34 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन है।

19:56 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका

मोहाली वनडे में शुभमन गिल की पारी 74 रन पर समाप्त हो गई है। एडम जम्पा ने गिल को बोल्ड कर दिया। 151 के स्कोर पर भारत को यह तीसरा झटका लगा है। दो विकेट जम्पा ने लिए हैं तो वहीं एक रन आउट हुआ है। गिल के आउट होने के बाद इशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

19:47 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: श्रेयस अय्यर के रूप में भारत का गिरा दूसरा विकेट

मोहाली वनडे में भारत को दूसरा झटका लग गया है। श्रेयस अय्यर 3 रन पर रन आउट हो गए। नॉन स्ट्राइकर एंड पर अय्यर अपनी गलती की वजह से विकेट गंवा बैठे। 148 के स्कोर पर भारत का यह विकेट गिरा। अय्यर के आउट होने के बाद क्रीज पर केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

19:38 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: गायकवाड़ के रूप में भारत को लगा पहला झटका

मोहाली वनडे में टीम इंडिया को 142 के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा है। गायकवाड़ 71 रन बनाकर आउट हो गए। एडम जम्पा ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया। गायकवाड़ के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

19:29 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 129/0

मोहाली वनडे में भारतीय पारी के 20 ओवर समाप्त हो गए हैं और अगर स्कोर की बात करें तो बिना किसी नुकसान के 129 रन स्कोरबोर्ड पर लग गए हैं। शुभमन गिल 64 और ऋतुराज गायकवाड़ 63 रन पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 277 रन का लक्ष्य दिया है।

19:05 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: गिल ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्द्धशतक

277 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत मिली है। शुभमन गिल ने 36 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। गिल ने छक्का लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। 15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 99 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ भी 41 रन पर नाबाद हैं।

18:45 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: गिल और गायकवाड़ के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

भारतीय ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत को मजबूत शुरुआत दी है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 66 रन है। शुभमन गिल 32 और ऋतुराज गायकवाड़ भी 32 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 277 रन का लक्ष्य दिया है।

18:19 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: गिल और ऋतुराज की विस्फोटक शुरुआत

277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई है। गिल और ऋतुराज ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 31 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। गिल 22 और ऋतुराज 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

18:02 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने की पारी शुरू

277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी का आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर पैट कमिंस लेकर आए हैं।

17:33 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया 276 रन पर ऑलआउट

मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 276 पर ऑलआउट हो गया है। डेविड वार्नर ने सबसे अधिक 52 रन की पारी खेली तो वहीं भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। बुमराह, अश्विन और जडेजा को 1-1 विकेट मिला। शार्दुल ठाकुर सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल 7.80 की इकॉनोमी से 78 रन दिए और एक विकेट लिया।

17:25 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहम्मद शमी ने चटकाया पांचवा विकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांच विकेट ले लिए हैं। शमी ने सीन एबट को बोल्ड कर पांचवा विकेट हासिल किया। 49 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 263 रन है। मोहाली के मैदान पर मोहम्मद शमी पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं, जिसने 5 विकेट चटकाए हैं। यह उनके वनडे करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल है।

17:16 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: बुमराह ने इंगलिस को भेजा पवेलियन

48वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जोश इंगलिस (45) को पवेलियन भेजा दिया है। बुमराह की यह इस मैच की पहली सफलता है। 250 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका लगा। क्रीज पर नए बल्लेबाज पैट कमिंस हैं।

17:14 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दे दिया है। 248 के स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस को शमी ने बोल्ड कर दिया है। शमी की यह इस मैच की तीसरी सफलता है। 47 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250/6 है। क्रीज पर नए बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट आए हैं। इंगलिस 45 रन पर नाबाद हैं।

17:03 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 226/5

44 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन है। क्रीज पर जोश इंगलिस 36 पर और मार्कस स्टोइनिस 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:39 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: सूर्यकुमार ने कैमरन ग्रीन को भेजा पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को 186 के स्कोर पर पांचवा झटका लग गया है। सूर्यकुमार यादव की चुस्त फील्डिंग ने कैमरन ग्रीन (30) को पवेलियन भेज दिया। 40वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया का यह विकेट गिरा। ग्रीन के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:22 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: बारिश के कारण ओवर्स में कोई कटौती नहीं

मोहाली से अभी अच्छी खबर यह आ रही है कि बारिश थमने के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। अच्छी बात यह है कि ओवर्स में कोई कटौती नहीं हुई है। मैच अभी भी 50-50 ओवर का है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36 ओवर के बाद 167/4 है।

16:18 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहाली में बारिश बंद, जल्द शुरू होगा मैच

मोहाली में बारिश ने थोड़ी देर के लिए खलल डाला था, लेकिन अब बारिश बंद हो गई है और ग्राउंड से कवर्स हटा लिए गए हैं। मैच बस थोड़ी ही देर में शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन है। शमी को 2 जबकि अश्विन-जडेजा को 1-1 विकेट मिला है।

16:08 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहाली में बारिश ने मैच रोका

मोहाली में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में बारिश ने खलल डाल दी है। बारिश की वजह से पिच पर कवर्स आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन है। क्रीज पर कैमरन ग्रीन (21) और जोश इंगलिस 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी को 2, अश्विन और जडेजा को 1-1 विकेट मिला है।

15:55 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: आर अश्विन ने लाबुशेन को किया बोल्ड

मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 157 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। रविचंद्रन अश्विन ने मार्नस लाबुशेन (39) को बोल्ड कर दिया है। अश्विन को 21 महीने बाद वनडे में विकेट नसीब हुआ है। इससे पहले 19 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्हें विकेट मिला था।

15:39 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 150 के पार

30 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन है। कैमरन ग्रीन (12) और मार्नस लाबुशेन (36) की जोड़ी क्रीज पर है। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 2 और 1 विकेट रविंद्र जडेजा ने लिया है।

15:21 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: 25 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया 126/3

25 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। क्रीज पर मार्नस लाबुशेन (19) और कैमरन ग्रीन (4) बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ और डेविन वार्नर के विकेट गंवाए हैं। 2 विकेट मोहम्मद शमी ने और 1 विकेट रविंद्र जडेजा ने लिया है।

15:04 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा

मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21.3 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन। मार्नस लाबुशेन 10 रन बनाकर क्रीज पर। कैमरन ग्रीन क्रीज पर।

14:53 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा ने डेविड वॉर्नर को भेजा पवेलियन

रविंद्र जडेजा ने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच 94 रन की साझेदारी को तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन। डेविड वॉर्नर को जडेजा ने 52 रन पर पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज के तौर पर मार्नस लाबुशेन क्रीज पर। स्टीव स्मिथ 37 रन बनाकर क्रीज पर।

14:43 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: डेविड वॉर्नर ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा

डेविड वॉर्नर ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 49 गेंद 50 रन पूरे किए। 14 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर ने वॉर्नर का कैच छोड़ा था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन। डेविड वॉर्नर 50 और स्टीव स्मिथ 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 92 गेंद पर 78 रन की साझेदारी हुई।

14:40 (IST) 22 Sep 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की अच्छी बल्लेबाजी

मोहाली में उमस है और शार्दुल ठाकुर परेशानी में दिखे। इसके कारण 14.4 ओवर बाद ही ड्रिक्स ब्रेक ले लिया गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 15 ओवर के बाद 1 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 21 ओर डेविड वॉर्नर 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 86 गेंद पर 74 रन की साझेदारी हुई। शार्दुल के ओवर में 15 रन बने।

India vs Australia 1st ODI Live Cricket Score in Hindi: अगले महीने शुरू हो रहे विश्व कप से ठीक पहले ‘ड्रेस रिहर्सल’ मानी जा रही आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की विश्व श्रृंखला में श्रेयस अय्यर को अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी जबकि सूर्यकुमार यादव को एक दिवसीय क्रिकेट में अपना रिकॉर्ड दुरूस्त करना होगा। भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला हार्दिक पंड्या पहले दो मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ के पास बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का सुनहरा मौका है । मुंबई के दोनों बल्लेबाज सूर्यकुमार और श्रेयस अपनी अपनी चुनौतियो का सामना कर रहे हैं ताकि अपने कैरियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकें । 28 वर्ष के अय्यर ने पिछले छह महीने में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है । स्ट्रेट फ्रेक्चर की सर्जरी कराने के बाद लौटे अय्यर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कमर में जकड़न के कारण फिर बाहर हो गए जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं।