IND vs AUS 3rd Test Day 1 Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक मार्च 2023 से खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया का पहली पारी में स्कोर 54 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन था। कैमरन ग्रीन 6 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 7 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की ओर से सिर्फ रविंद्र जडेजा ही विकेट ले पाए।
पहले दिन तीनों सत्र ऑस्ट्रेलिया के ही नाम रहे। लंच के बाद भारत की पहली पारी 109 रन पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट झटके। नाथन लियोन ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए। टॉड मर्फी ने 23 रन देकर एक विकेट लिया। मोहम्मद सिराज रन आउट हुए। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऑस्ट्रेलिया ने चायकाल तक बनाए थे एक विकेट पर 71 रन
ऑस्ट्रेलिया ने टी ब्रेक समय तक 22 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बनाए थे। मार्नस लाबुशेन 16 और उस्मान ख्वाजा 33 रन बनाकर नाबाद थे। आउट होने वाले बल्लेबाज ट्रेविस हेड थे। रविंद्र जडेजा ने जब उन्हें एलबीडब्ल्यू किया था तब ऑस्ट्रेलिया के खाते में सिर्फ 12 रन जुड़े थे।
लंच के भीतर ही भारत ने गंवा दिए थे 7 विकेट
भारत ने लंच तक 7 विकेट पर 84 रन बनाए थे। लंच के समय अक्षर पटेल 6 और रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। केएल राहुल की जगह शुभमन गिल की एंट्री हुई, जबकि मोहम्मद शमी को आराम दिया गया। उनकी जगह उमेश यादव को आखिरी एकादश में शामिल किया गया। … तो यह रहा पहले दिन के खेल का लेखा-जोखा। दूसरे दिन के मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।
Border-Gavaskar Trophy, 2023
India
109(33.2)& 163(60.3)
Australia
197(76.3)& 78/1(18.5)
Match Ended ( Day 3 – 3rd Test )
Australia beat India by 9 wickets
India vs Australia 3rd Test Day 1 Score Updates in Hindi: इंदौर में पहले दिन रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।
पहले दिन के आखिरी सत्र के बाद टीम इंडिया थोड़ा सुकून में होगी। हालांकि, खुशी लौटाने के लिए उसे दूसरे दिन जल्दी से जल्दी ऑस्ट्रेलिया के बाकी के विकेट चटकाने होंगे, अन्यथा दिक्कत बढ़ जाएगी। आखिरी सत्र में रविंद्र जडेजा ने लगातार 18 ओवर गेंदबाजी की और मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के विकेट चटकाए, लेकिन अन्य कोई भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाया।
रविंद्र जडेजा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। जडेजा ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को डीप स्क्वायर लेग पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उस्मान ख्वाजा 4 चौके की मदद से 147 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब बल्लेबाजी करने आए हैं। स्टीव स्मिथ के 8 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन है।
40 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 120 रन है। स्टीव स्मिथ के 8 गेंद में 3 रन हैं। उस्मान ख्वाजा के 139 गेंद में 60 रन हैं। दोनों के बीच 35 गेंद में 12 रन की साझेदारी हुई है। ऑस्ट्रेलिया अब 11 रन की लीड ले चुका है।
रविंद्र जडेजा ने आखिरकार भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जडेजा ने 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया। लाबुशेन ने एक चौके की मदद से 91 गेंद में 31 रन बनाए। लाबुशेन की जगह स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। जडेजा ने लाबुशेन को टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार अपना शिकार बनाया है। 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है। उस्मान ख्वाजा के 112 गेंद में 53 रन हैं। स्टीव स्मिथ को अभी खाता नहीं खुला हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं। उस्मान ख्वाजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 105 रन है। उस्मान ख्वाजा के 108 गेंद में 51 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 86 गेंद में 30 रन हैं। दोनों के बीच 189 गेंद में 93 रन की साझेदारी हो चुकी है।
चायकाल के बाद का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर में एक विकेट पर 88 रन है। मार्नस लाबुशेन के 60 गेंद में 45 और उस्मान ख्वाजा के 86 गेंद में 45 रन हैं। दोनों के बीच 141 गेंद में 76 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया अब पहली पारी में भारत से सिर्फ 21 रन पीछे है।
इंदौर टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सत्र भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले भारत को सिर्फ 109 रन पर ढेर किया और बाद में चायकाल तक 22 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए। अब वह सिर्फ 38 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलियाई पारी को शुरुआत में रविंद्र जडेजा ने झटका जरूर दिया था, लेकिन बाद में दो मौकों पर उस्मान ख्वाजा को लेकर टीम इंडिया ने DRS गंवा दिया। लाबुशेन भी आउट हो गए थे, लेकिन जडेजा की वह गेंद नोबॉल निकली। अश्विन की गेंद पर लाबुशेन LBW थे, लेकिन दो रिव्यू गंवाने के चलते टीम के DRS नहीं ले पाई।
19 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। उस्मान ख्वाजा के 25 और मार्नस लाबुशेन के 15 रन हैं। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुशेन के 6 गेंद में एक रन हैं। उस्मान ख्वाजा के 14 गेंद में 6 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 12 रन के स्कोर पर लगा था।
रविंद्र जडेजा ने दूसरे ओवर की चौथी ही गेंद पर भारत को पहली सफलता दिला दी। रविंद्र जडेजा की इस बॉल पर अंपायर ने ट्रेविस हेड को नॉटआउट दे दिया था। रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया और विकेट भारत के खाते में आ गया। ट्रेविस हेड 6 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेड की जगह मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। हेड जब आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1.4 ओवर में एक विकेट पर 12 रन था।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन पहला ओवर लेकर आए। हेड ने उनकी पहली ही गेंद पर 2 रन लेकर अपना और ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला।
मोहम्मद सिराज 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल ने नाथन लियोन की इस फुल लेंथ बॉल पर लेग साइड में फ्लिक किया। गेंद डीप स्क्वायर लेग की ओर गई। अक्षर पहला रन पूरा करने के बाद दूसरे के लिए भागे। दूसरे एंड पर सिराज कुछ हिचकिचाए फिर दौड़ पर लेकिन उनसे पहले ट्रेविस हेड ने गेंद नाथन लियोन तक पहुंचा दी और उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं। सिराज 4 रन ही बना पाए।
उमेश यादव 9वें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। मैथ्यू कुहनेमन ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव को एलबीडब्ल्यू किया। उमेश 13 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। कुहनेमन के पांच विकेट हो गए हैं। उमेश ने कुहनेमन की इस लेंथ बॉल को पीछे जाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन LBW हो गए। कुनमन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में लगभग एक सत्र और 25 मिनट में 5 विकेट झटक लिए।
उमेश यादव ने 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। नाथन लियोन ने इस ओवर में 7 रन दिए। इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। उमेश ने टॉड मर्फी के अगले ओवर में दूसरी गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 106 रन है। उमेश यादव के 10 गेंद में 16 रन हैं। अक्षर पटेल के 26 गेंद में 10 रन हैं।
मैथ्यू कुहनेमन 29वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर अपील हुई, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने चालाकी दिखाते हुए स्टम्पिंग का रिव्यू लिया। उन्हें इसका लाभ मिला। टीवी अंपायर ने अश्विन को कैच आउट दिया। बहुत करीबी मामला था। कहना मुश्किल था कि गेंद बैट से लगी थी या स्पाइक से।
लंच के बाद भी कहानी बदली नहीं है। भारत ने लंच के बाद तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन का विकेट गंवाया। अश्विन को विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने लपका। अश्विन 3 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 88 रन था। अश्विन की जगह उमेश यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद मैथ्यू कुहनेमन पहला ओवर लेकर आए। अश्विन ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अक्षर पटेल को दी। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 86 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 2 और अक्षर पटेल के 7 रन हैं।
पहले दिन लंच तक खेल हो चुका है। कहना गलत नहीं होगा कि भारत के लिहाज से पहले दिन का पहला सत्र बहुत खराब रहा। भारत ने लंच तक 26 ओवर में 7 विकेट गंवाए और 84 रन बनाए। लंच के समय अक्षर पटेल 6 और रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर नाबाद थे। भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि दोनों टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा देंगे।
नाथन लियोन की यह गेंद विकेटों के बीचों बीच गुड लेंथ थी। श्रीकर भरत डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद पैड्स से टकरा गई। एलबीडब्ल्यू की अपील ठुकराए जाने पर ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद पहले पैड्स पर लगी थी और लेग स्टम्प को छूती। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
भारत को 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 7वां झटका लगा। नाथन लियोन ने इस बार श्रीकर भरत को अपना शिकार बनाया। श्रीकर भरत 30 गेंद में 17 रन बनाकर LBW हुए। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। लियोन की अपील पर अंपायर ने अपनी अंगुली नहीं उठाई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू मिला और नाथन लियोन के खाते में तीसरा विकेट आ गया।
केएस भरत ने 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। यह भारतीय पारी का पहला छक्का है। मैथ्यू कुहनेमन की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर गुड लेंथ थी। केएस भरत ने पैर आगे निकालते हुए स्क्वायर लेग के ऊपर से स्लॉग कर दिया। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 82 रन है। श्रीकर भरत के 25 गेंद में 17 और अक्षर पटेल के 11 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 14 गेंद में 12 रन की साझेदारी हुई है।
टॉड मर्फी की अपील पर अंपायर के अंगुली उठाने पर विराट कोहली ने रिव्यू लिया। मर्फी की यह बॉल मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में गुड लेंथ थी। कोहली ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से अंदर की ओर आई। टीवी रीप्ले में पता चला कि गेंद लेग स्टंप पर लगती। विराट का आउट होना भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। पवेलियन लौटते समय कोहली मायूस थे।
भारत को 22वें ओवर की चौथी गेंद पर छठा झटका लगा। टॉड मर्फी की गेंद पर विराट कोहली एलबीडब्ल्यू हो गए। वह 52 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टॉड मर्फी ने 3 टेस्ट मैच में विराट कोहली को तीसरी बार अपना शिकार बनाया है।
21 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 70 रन है। विराट कोहली के 48 गेंद में 22 रन हैं। श्रीकर भरत के 22 गेंद में 10 रन हैं। दोनों के बीच 58 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है।
14 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 56 रन है। विराट कोहली के 20 गेंद में 15 रन हैं। केएस भरत के 8 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच अभी 16 गेंद में 11 रन की साझेदारी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने 10 रन देकर 2 और मैथ्यू कुहनेमन ने 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं।
अभी सिर्फ 11.2 ओवर का ही खेल हुआ है और भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मैथ्यू कुहनेमन ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर का विकेट झटका। कुहनेमन की इस गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बैकफुट पर रहते हुए कट करने की कोशिश की, लेकिन बॉल स्टम्प पर जाकर लगी। अंपायर ने रिव्यू लिया। उन्हें शक था कि कहीं गेंद पहले विकेटकीपर के पैड पर तो नहीं लगी थी, लेकिन अय्यर फिर दुर्भाग्यशाली रहे। वह खाता भी नहीं खोल पाए। श्रेयर की जगह केएस भरत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम अलग ही अंदाज में दिख रही है, जबकि भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिख रहे हैं। भारत ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना चौथा विकेट गंवाया। खास यह है कि इससे पहली गेंद पर उन्होंने डीआरएस लेकर अपना विकेट बचाया था। रविंद्र जडेजा की जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। नाथन लियोन ने रविंद्र जडेजा को करियर में चौथी बार अपना शिकार बनाया।
भारत का शीर्ष क्रम फिर लड़खड़ा गया। अभी 8.2 ओवर का खेल हुआ और उसने 36 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए हैं। चेतेश्वर पुजारा महज एक रन के निजी स्कोर पर नाथन लियोन की गेंद पर बोल्ड हो गए। लियोन ने पुजारा को 12वीं बार अपना शिकार बनाया है। पुजारा की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। मैथ्यू कुहनेमन की गेंद पर शुभमन गिल स्लिप पर स्टीव स्मिथ के हाथों लपके गए। गिल 18 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुहनेमन ने 3 गेंद में दूसरी सफलता हासिल की है। उनकी यह गेंद फुल लेंथ थी। गिल ने डिफेंट करने की कोशिश की। गेंद तेजी से घूमी और बाउंस होने के साथ बैट का बाहरी किनारा लिया। स्टीव स्मिथ की ओर उछली। स्टीव स्मिथ ने जूते के फीतों के पास गेंद को लपककर बहुत ही शानदार कैच लिया। गिल की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
अगर भारतीय टीम को पहले दिन बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, रोहित शर्मा के अलावा अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के पास रनों का पहाड़ खड़ा करने का मौका होगा। रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की तिकड़ी गेंद से कमाल का प्रदर्शन करने के अलावा श्रृंखला में अब तक अधिकांश रन भी बनाए हैं। निचले क्रम में हालांकि उनसे नियमित रूप से रन बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। ऐसे में शीर्ष क्रम को यह जिम्मेदारी उठानी होगी। भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की रणनीति पूरी तरह से विफल रही, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने प्रतिद्वंद्वी स्पिनर्स के खिलाफ पारंपरिक तरीका अपनाया और उन्हें इसका फायदा भी मिला। रोहित का फुटवर्क शानदार रहा। कोहली भी बल्लेबाजी के दौरान सहज दिखे। अपने 100वें टेस्ट की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 31 रन की पारी खेली जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा।