World Cup 2023, India vs Australia Final Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 में इतिहास रचा। उसने 19 नवंबर 2023 की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को 6 विकेट से हराकर छठी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया इससे पहले 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 विश्व चैंपियन बन चुका है।

ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही 140 करोड़ भारतीयों के दिल भी टूट गए। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में भी भारत को एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में हराया था। तब रिकी पोंटिंग के हाथों टीम की कमान थी। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बनाकर मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज लेकिन खराब हुई थी, उसने 47 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच 35.5 ओवर में 192 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। ट्रैविस हेड 120 गेंद में 137 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 4 छक्के लगाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

इससे पहले भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे अधिक 66 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 54 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा ने 31 गेंद में 47 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए।

पैट कमिंस और हेजलवुड को 2-2 सफलता मिली। एडम जम्पा और मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला। इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के लाइव स्कोर और बॉल-टू-बॉल कमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

India 
240 (50.0)

vs

Australia  
241/4 (43.0)

Match Ended ( Day – Final )
Australia beat India by 6 wickets

Live Updates

IND vs AUS Final: भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पाई।

21:34 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: रोहित शर्मा नहीं 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के सपने टूटे

रोहित शर्मा की आंखें नम हैं। रोहित शर्मा का दर्द उनके अकेले का नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे रोहित की आंखों से 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के आंसू बह रहे हैं। रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए हैं। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ी भी ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए हैं। उनके पीछे कोच राहुल द्रविड़ भी ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता है।

21:28 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया छठी बार बना चैंपियन

43वें ओवर की 5वीं गेंद पर सिराज ने ट्रैविस हेड का विकेट झटका। हेड 120 गेंद में 137 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 6 चौके लगाए। हेड जब पवेलियन लौटे तो ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व चैंपियन बनने में सिर्फ 2 रन की जरूरत थी। हेड की जगह ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए और उन्होंने आखिरी गेंद पर पुल कर दौड़कर 2 रन लिए और अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।

21:17 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रलिया छठी बार चैंपियन बनने से सिर्फ 10 रन दूर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 42 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन है। मार्नस लाबुेशन के 109 गेंद में 57 रन हैं। ट्रैविस हेड के 116 गेंद में 130 रन हैं। दोनों के बीच 210 गेंद में 184 रन की साझेदारी हो चुकी है। उसे जीत के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है।

21:09 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 15 रन दूर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन हैं। ट्रैविस हेड के 114 गेंद में 128 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 99 गेंद में 53 रन हैं। दोनों के बीच 198 गेंद में 178 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 60 गेंद में सिर्फ 15 रन की जरूरत है। लाबुशेन ने 99वीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

20:56 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया जीत से 37 रन दूर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन है। ट्रैविस हेड के 107 गेंद में 117 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 88 गेंद में 43 रन हैं। दोनों के बीच 180 गेंद में 157 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 78 गेंद में 37 रन की जरूरत है।

20:43 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: हेड ने 95 गेंद में पूरा किया शतक

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन है। ट्रैविस हेड के 95 गेंद में 100 रन हैं। उन्होंने कुलदीप यादव की 5वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। लाबुेशन के 82 गेंद में 41 रन हैं। दोनों के बीच 162 गेंद में 138 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:35 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का 32 ओवर के बाद का स्कोर 3 विकेट पर 172 रन

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन है। ट्रैविस हेड के 88 गेंद में 88 रन हैं। मार्नस लाबुेशन के 77 गेंद में 40 रन हैं। दोनों के बीच 150 गेंद में 125 रन की साझेदारी हो चुकी है। पिछले 5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खाते में 24 रन आए हैं।

20:29 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर में बनाए 167 रन

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन है। ट्रैविस हेड के 82 गेंद में 86 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 71 गेंद में 37 रन हैं। दोनों के बीच 138 गेंद में 120 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:24 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में बनाए 162 रन, गंवाए सिर्फ 3 विकेट

28 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 162 रन है। ट्रैविस हेड के 79 गेंद में 84 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 62 गेंद में 34 रन हैं। बुमराह ने 28वें ओवर में 14 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने आउट नहीं दिया। रोहित ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल होने के कारण लाबुशेन क्रीज पर बने रहे। लाबुशेन और हेड के बीच 132 गेंद में 118 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द विकेट चटकानी होगी।

20:08 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में बनाए 135 रन, गंवाए सिर्फ 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25 ओवर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 135 रन है। ट्रैविस हेड के 71 गेंद में 65 रन हैं। मार्नस लाबुशेन के 52 गेंद में 27 रन हैं। दोनों के बीच 108 गेंद में 88 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:48 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: हेड और लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शुरुआती तीन विकेट झटकने के बाद भारतीय गेंदबाजों को फिर से विकेट की तलाश है। ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 19 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 99/3 है। लाबुशेन 13 और ट्रैविस हेड 43 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आउट होने वाले बल्लेबाजों में डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श हैं।

19:16 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन पर गंवाए तीन विकेट

241 के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 ओवर में 61 रन बना लिए हैं और 3 विकेट गंवा दिए हैं। पावरप्ले में बुमराह ने को 2 और शमी को 1 सफलता मिली है। डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श पवेलियन लौट चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब 40 ओवर के अंदर 181 रन की जरूरत है।

19:06 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: बुमराह का शिकार बने स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया ने 47 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को शिकार बनाया। स्मिथ 4 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह की यह दूसरी सफलता है। इससे पहले बुमराह ने मार्श को अपना शिकार बनाया था।

18:54 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: बुमराह ने मार्श को भेजा पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया की तेज लेकिन खराब शुरुआत हुई। उसने शुरुआती 5 ओवर में 41 रन बनाए, लेकिन डेविड वार्नर और मिचेल मार्श के विकेट भी गंवा दिए। शमी ने वार्नर और बुमराह ने मार्श का विकेट झटका। बुमराह ने मार्श को 5वें ओवर में पवेलियन भेजा। मार्श 7 रन बनाकर आउट हुए।

18:43 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: शमी ने वार्नर को भेजा पवेलियन

241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 16 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शमी ने डेविड वार्नर (7) को अपना शिकार बनाया। शमी की गेंद डेविड वार्नर के बल्ले का किनारा लेकर स्लीप में विराट कोहली के हाथों में गई।

18:02 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। कंगारूओं की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। इसके अलावा हेजलवुड और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। मैक्सवेल और एडम जम्पा को भी 1-1 विकेट मिला।

17:59 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 का लक्ष्य

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 241 का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। शुभमन गिल (4), श्रेयस अय्यर (4), रविंद्र जडेजा (9) और सूर्यकुमार यादव (18) ने आज निराश किया। रोहित शर्मा (47) ने विस्फोक अंदाज में शुरुआत जरूर दी थी, लेकिन बाद के बल्लेबाज उसे जारी नहीं रख सके। गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा था। रोहित के अलावा कोहली (54) और केएल राहुल ने (66) ने अहम पारी खेली। हालांकि राहुल की पारी काफी स्लो रही। उन्होंने 107 गेंद में 66 रन का योगदान दिया।

17:45 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 18 रन बनाकर आउट

सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत ने 9वां विकेट गंवा दिया है। डेथ ओवर्स में सूर्यकुमार यादव से भारतीय फैंस को बहुत उम्मीद थी, लेकिन वह 28 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव का विकेट जोश हेजलवुड ने लिया। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 227/9 है।

17:28 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: शमी के बाद बुमराह भी आउट

वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को आठवां झटका लग गया है। मोहम्मद शमी के बाद जसप्रीत बुमराह भी पवेलियन लौट गए। बुमराह का विकेट एडम जम्पा ने लिया। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि सूर्यकुमार यादव अभी एक छोर पर डटे हुए हैं। भारतीय पारी के पांच ओवर बाकी हैं।

17:12 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: केएल राहुल के रूप में भारत ने गंवाया सातवां विकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को 203 के स्कोर पर सातवां झटका लग गया है। केएल राहुल 66 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। राहुल ने 107 गेंद का सामना करते हुए सिर्फ 1 चौका लगाया। केएल राहुल का विकेट मिचेल स्टार्क ने लिया।

16:45 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा के रूप में भारत ने गंवाया छठा विकेट

विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया को छठा झटका लग गया है। रविंद्र जडेजा 22 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जडेजा का विकेट जोश हेजलवुड ने लिया। जडेजा का कैच विकेट के पीछे जोश इंगलिस ने लिया। भारत को 178 के स्कोर पर यह झटका लगा। जडेजा जिस गेंद पर आउट हुए उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने जड्डू के खिलाफ ही एक रिव्यू लिया था, लेकिन उसमें वह नॉटआउट थे। उसकी अगली ही गेंद पर जडेजा आउट हो गए।

16:39 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: केएल राहुल की फिफ्टी, भारतीय पारी के 35 ओवर पूरे

भारतीय पारी के 35 ओवर समाप्त हो गए हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन है। केएल राहुल ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। राहुल ने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए 86 गेंद में 1 चौके की मदद से यह फिफ्टी पूरी की है। भारत ने शुभमन गिल (4), श्रेयस अय्यर (4), रोहित शर्मा (47) और विराट कोहली (54) के रूप में 4 विकेट गंवाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस को 2 विकेट मिले हैं। स्टार्क और मैक्सवेल को 1-1 सफलता मिली है।

16:09 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: पैट कमिंस ने भारत को दिया चौथा झटका

पैट कमिंस ने 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को चौथा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली को बोल्ड कर दिया। कोहली के पवेलियन लौटते ही मैदान पर भी एकदम शांति छा गई है। कमिंस की यह गेंद चौथे स्टम्प पर बैकऑफ लेंथ बॉल थी। गेंद कोहली के बैट से टकराकर स्टम्प से टकरा गई और करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए। कोहली 63 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार यादव की जगह रविंद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है।

16:04 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: लगातार 5वीं पारी में लगाया 50 से ज्यादा रन की पारी

विराट कोहली ने 2019 में 5 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। विराट कोहली ने 2023 विश्व कप में भी लगातार पांचवीं 50 से ज्यादा रन की पारी खेली। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 2015 विश्व कप में लगातार 5 पचास या उससे ज्यादा रन की पारियां खेली थीं।

15:59 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: विराट कोहली ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा 26वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट ने सेमीफाइनल में भी अर्धशतक लगाया था। वह विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।

15:42 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत ने पिछले 5 ओवर में बनाए सिर्फ 17 रन

22 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 121 रन है। विराट कोहली के 46 गेंद में 42 रन हैं। केएल राहुल के 45 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 70 गेंद में 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। पिछले 5 ओवर में भारत के खाते में सिर्फ 17 रन आए हैं।

15:33 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: पत्नी गौरी के साथ शाहरुख भी अहमदाबाद पहुंचे

विश्व कप फाइनल देखने के लिए बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी पत्नी गौरी समेत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गए। देखें वीडियो

15:30 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत ने 19 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 113 रन

19 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 113 रन है। विराट कोहली के 40 गेंद में 38 रन हैं। केएल राहुल के 33 गेंद में 18 रन हैं। दोनों के बीच 52 गेंद में 32 रन की साझेदारी हुई है।

15:20 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/3

81 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल के बीच एक साझेदारी पनपना शुरू हो चुकी है। 17 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। कोहली 35 पर और राहुल 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

14:51 (IST) 19 Nov 2023
IND vs AUS Live: रोहित के बाद श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौटे

विश्व कप फाइनल में अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भारतीय टीम संकट में आ गई है। भारत को बैक-टू-बैक दो झटके लग गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (47) के बाद श्रेयस अय्यर (4) भी पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस की गेंद पर अय्यर का कैच विकेट के पीछे जोश इंगलिस ने लिया। अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले 2003 में दोनों के बीच विश्व कप का फाइनल हुआ था। वहां ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 125 रन से मात दी थी। दोनों टीमें आखिरी बार इसी वर्ल्ड कप के 5वें लीग मैच में आमने-सामने हुई थीं। तब मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। इस मैच में भारत को 6 विकेट से जीत मिली थी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 150 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 57 और ऑस्ट्रेलिया ने 83 मैच जीते। 10 मैच बेनतीजा रहे। विश्व कप के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच कुल 13 मैच हुए हैं, जिसमें से 8 ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार भारत ने जीते हैं।