भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच शनिवार (12 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट भारतीय टीम 295 रन से जीती थी। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन दबाव फिर भी कंगारुओं पर होगा।
इसका सबसे बड़ा कारण ऑस्ट्रेलिया में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड है। रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम 2014 के बाद से केवल 3 मैच ही ऑस्ट्रेलिया में हारी है। भारतीय टीम 2018 में पर्थ टेस्ट के बाद से एक भी रेड बॉल टेस्ट नहीं हारी है। 2020-21 में भारतीय टीम 1 टेस्ट हारी थी, लेकिन वह मैच पिंक बॉल से खेला गया था। रेड बॉल टेस्ट में अजेय रही थी।
IND vs AUS: गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 घोषित, पैट कमिंस ने किया एक बदलाव
भारतीय टीम ने 2021 में भेदा दुर्ग
आलम ये रहा कि 1988 से 2021 तक गाबा में ऑस्ट्रेलिया की टीम अजेय थी। भारतीय टीम ने 2021 में कंगारू टीम के दुर्ग को भेद दिया। इसके साथ ही पिंक बॉल टेस्ट में 36 रन पर आउट होने के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम पिंक बॉल टेस्ट में हार से बहुत चिंतित नहीं होगी।
भारत का ऑस्ट्रेलिया में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड (रेड बॉल क्रिकेट)
टीम | परिणाम | अंतर | खिलाफ | ग्राउंड | दिन |
भारत | हार | 48 रन | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 9 दिसंबर 2014 |
भारत | हार | 4 विकेट | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिस्बेन | 17 दिसंबर 2014 |
भारत | ड्रॉ | – | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2014 |
भारत | ड्रॉ | – | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 6 जनवरी 2015 |
भारत | जीत | 31 रन | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 6 दिसंबर 2018 |
भारत | हार | 146 रन | आस्ट्रेलिया | पर्थ | 14 दिसंबर 2018 |
भारत | जीत | 137 रन | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2018 |
भारत | ड्रॉ | – | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 3 जनवरी 2019 |
भारत | जीत | 8 विकेट | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2020 |
भारत | ड्रॉ | – | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 7 जनवरी 2021 |
भारत | जीत | 3 विकेट | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिस्बेन | 15 जनवरी 2021 |
भारत | जीत | 295 रन | ऑस्ट्रेलिया | पर्थ | 22 नवंबर 2024 |