टीम इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को विशाखापट्टनम में पहले टी20 में 2 विकेट से हराया। सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने टॉस जीतर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जोश इंग्लिस के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। भारत ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और रिंकू सिंह चमके। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। इशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। रिंकू ने 14 गेंद पर 22 रन बनाकर मैच फिनिश किया। भारत इस मैच को जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। टी20 क्रिकेट में उसके नाम सबसे ज्यादा बार 200 रन का टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड हो गया।
आइए नजर डालते हैं इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर:
- भारत के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा का स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड हो गया। भारत 5 बार ऐसा कर चुका है। साउथ अफ्रीका 4 बार ऐसा कर चुका है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 बार ऐसा किया है।
- भारत ने टी20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले उसने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 208 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने दूसरी बार 200 से ज्यादा का स्कोर चेज किया। इससे पहले 2013 में राजकोट में ऐसा किया था।
- इशान किशन ने अर्धशतक जड़कर महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की बराबरी कर ली। बतौर विकेटकीपर भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। उन्होंने 3 बार ऐसा किया है। पंत, किशन और धोनी ने 2-2 बार ऐसा किया।
- टी20 मैच में दूसरी भारत के 3 बल्लेबाज रन आउट हुए। इसे पहले 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में ऐसा हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह रन आउट हुए।
- सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में नंबर 3 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 100 छक्के जड़ दिए। 47 पारी में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले 98 पारियों में 105 छक्के के साथ डेविड मिलर, 98 पारियों में ही 106 छक्के जड़कर विराट कोहली और 107 पारियों में 120 छक्के जड़कर इयोन मोर्गन इस लिस्ट में शामिल हैं।