भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में मेजबान टीम ने 66 रन से जीत हासिल की। कंगारू टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में 8 महीने जीत हासिल की है। उसने भारत के खिलाफ इससे पहले आखिरी जीत 14 जनवरी 2020 को मुंबई में हासिल की थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 375 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 374 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया को 374 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में फिंच और स्टीव स्मिथ ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने शतक लगाए। फिंच ने 124 गेंद में 114 रन बनाए। स्मिथ ने 66 गेंद में 105 रन बनाए। स्मिथ ने 62 गेंद में अपना 10वां वनडे शतक पूरा किया। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए।
India vs Australia 1st ODI Live Cricket Score Updates: यहां देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
इन दोनों के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में 45 रन बनाए। डेविड वार्नर 76 गेंद में 69 रन बना आउट हुए। भारत के लिए मोहम्मद शमी सबसे सफल रहे। उन्होंने 10 ओवर में 59 रन दे 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 90 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का भी बेस्ट स्कोर है।
शिखर धवन 74 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा रविंद्र जडेजा ने 25, नवदीप सैनी ने नाबाद 29, विराट कोहली ने 21, मयंक अग्रवाल ने 22, केएल राहुल ने 12, मोहम्मद शमी ने 13 और श्रेयस अय्यर ने 2 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जंपा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 54 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा जोश हेजलवुड ने 55 रन देकर 3 विकेट लिए। मिशेल स्टार्क भी एक विकेट लेने में सफल रहे।
[ie_ipl_scorecard match_id=48444]
भारत ने 46वें ओवर में अपना 7वां विकेट गंवाया। एडम जंपा ने रविंद्र जडेजा को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा 37 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक छक्का लगाया। उनकी जगह मोहम्मद शमी क्रीज पर आए। शमी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 47वें ओवर (ग्लेन मैक्सवेल ने फेंका) में एक छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर में नवदीप सैनी ने भी एक चौका लगाया। 47 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 297 रन है।
45 ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 273 रन है। उसे जीत के लिए 30 गेंद में 20.4 के स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाने हैं। रविंद्र जडेजा 34 गेंद में 18 और नवदीप सैनी 20 गेंद में 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 37 गेंद में 26 रन की साझेदारी हुई है।
भारत को छठा झटका 39वें ओवर में लगा। यह विकेट भी एडम जंपा के खाते में गया। जंपा ने ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल स्टार्क के हाथों हार्दिक पंड्या को लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। हार्दिक पंड्या अपने पहले वनडे शतक से 10 रन से चूक गए। वह 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 गेंद में 90 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नवदीप सैनी क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर जडेजा हैं।
आखिरकार जिसका डर था वह हो गया। 35वें ओवर में एरोन फिंच एडम जंपा को अटैक के लिए। जंपा ने कप्तानी के भरोसे को सही साबित करते हुए तीसरी ही गेंद पर शिखर धवन का विकेट झटक लिया। धवन 86 गेंद में 74 रन बनाकर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट हुए। धवन की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। हार्दिक पंड्या 68 गेंद में 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम 30 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बना चुकी है। हार्दिक पंड्या 58 गेंद में 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन के खाते में 59 रन हैं। उन्होंने अब तक 68 गेंदें खेली हैं। दोनों के बीच 100 गेंद में 107 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 8.33 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाने हैं।
25 ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 180 रन है। शिखर धवन 59 गेंद में 53 और हार्दिक पंड्या 37 गेंद में 54 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक पंड्या ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। धवन ने 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। धवन और हार्दिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 73 गेंदों में 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अभी 25 ओवर में 7.99 के स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाने हैं।
21 ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 149 रन है। शिखर धवन 45 और हार्दिक पंड्या 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 46 गेंद में 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, भारत को जीत के लिए अब भी 226 रन की जरूरत है। उसे 7.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने हैं।
14वें ओवर में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। एडम जंपा ने ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। राहुल 15 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल के आउट होने पर हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं। शिखर धवन 28 गेंद में 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 14 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 104 रन है।
टीम इंडिया ने 3 गेंद में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के 2 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को एरोन फिंच के हाथों कैच करा दिया। कोहली ने 21 गेंद में 21 रन बनाए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर आए। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हेजलवुड ने उन्हें 10वें ओवर की चौथी गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया। उनकी जगह केएल राहुल आए।
भारत को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। मयंक अग्रवाल 18 गेंद में 22 रन बना पवेलियन लौटे। जोश हेजलवुड की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने कवर-पॉइंट पर उनका कैच लपका। उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। 6 ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है। विराट कोहली 4 गेंद में एक और धवन 15 गेंद में 21 रन बना खेल रहे हैं।
375 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पहले पांच ओवर में 53 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। धवन ने 15 गेंद में 21 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में 3 विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 16 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 4 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। स्टीव स्मिथ 50 गेंद में 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। मैक्सवेल और स्मिथ के बीच 21 गेंद में 52 से रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 3 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ47 गेंद में 72 और ग्लेन मैक्सवेल 6 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले उसने 5 गेंद में 2 विकेट गंवाए। कप्तान एरोन फिंच 114 (124 गेंद) के निजी स्कोर पर 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। वह विकेट के पीछे केएल राहुल द्वारा लपके गए। उनकी जगह मार्कस स्टोइनिस आए। स्टोइनिस गोल्डन डक हुए। युजवेद्र चहल ने उन्हें 41वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल के हाथों कैच कराया।
एरोन फिंच ने 39वें ओवर की 4 चौथी गेंद पर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उनका वनडे में यह 17वां शतक है। वह टी20 में भी 2 शतक लगा चुके हैं। फिंच ने भारत के खिलाफ वनडे में चौथी बार शतक लगाया है। वह बतौर कप्तान अब तक 6 शतक लगा चुके हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उन्होंने पहली बार शतकीय पारी खेली है। 39वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 252 रन है। चहल ने इस ओवर में 14 रन दिए। स्टीव स्मिथ 42 गेंद में 63 और फिंच 118 गेंद में 102 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया ने 38 ओवरों में एक विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। 38वां ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। इस ओवर में शमी ने 12 रन लुटाए। स्टीव स्मिथ ने 2 चौके लगाए। उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मिथ 38 गेंद में 52 और एरोन फिंच 116 गेंद में 99 रन बनाकर खेल रहे हैं। एरोन फिंच अपने 17वें वनडे शतक से महज एक रन दूर हैं। इससे पहले 37वें ओवर में जडेजा ने भी 12 रन दिए थे।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32 ओवरों में एक विकेट पर 188 रन है। स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। एरोन फिंच 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 5 ओवर्स में 39 रन बनाए हैं और एक विकेट गंवाया है। 32वे ओवर में नवदीप सैनी ने 9 रन दिए।
आखिरकार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी की साझेदारी तोड़ने में कामयाब रही। इसका श्रेय मोहम्मद शमी और केएल राहुल को जाता है। भारत को 28वें ओवर में पहली सफलता मिली। शमी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड वार्नर को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वार्नर 76 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। वार्नर ने 6 चौके लगाए। यही नहीं, उन्होंने आउट होने से पहले फिंच के साथ मिलकर वनडे में चौथी बार 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की।
डेविड वार्नर ने वनडे क्रिकेट में अपना 22वां अर्धशतक पूरा किया। 23वां ओवर रविंद्र जडेजा लेकर आए। वार्नर ने तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। 23वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23 ओवर में बिना विकेट खोए 126 रन है। वार्नर 55 गेंद में 51 और फिंच 84 गेंद में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19 ओवर में बिना विकेट खोए 100 रन है। एरोन फिंच ने रविंद्र जडेजा कीगेंद पर एक रन लेकर अपना 28वां अर्धशतक पूरा किया। उ्न्होंने 69 गेंद में अपनी फिफ्टी पूर की। वह 72 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिंच ने अब तक 4 चौके और एक छक्का लगाया है। डेविड वार्नर 43 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। वार्नर भी 3 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 76 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 38 गेंद में 34 और एरोन फिंच 52 गेंद में 36 रन बना चुके हैं। विराट कोहली अब तक नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी के लिए आजमा चुके हैं, लेकिन कोई भी गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर पाया है।
ऑस्ट्रेलिया ने 10वें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 51 रन है। डेविड वार्नर 23 गेंद में 20 और एरोन फिंच 37 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन अभी किसी को सफलता नहीं मिली है।
भारत और मोहम्मद शमी दोनों के लिए पांचवां ओवर काफी महंगा साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पांचवें ओवर में 10 रन जुटाए। हालांकि, इस ओवर में वार्नर और फिंच एक भी चौका नहीं लगा पाए। पांच ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन है। वार्नर 13 और फिंच 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
डेविड वार्नर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, खासकर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ वह काफी आक्रामक हैं। उन्होंने बुमराह के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भी चौका जड़ा। बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में 9 रन दिए। वह 2 ओवर में अब तक 15 रन दे चुके हैं। 4 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 17 रन है। वार्नर 9 और फिंच 6 रन पर खेल रहे हैं।
दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 6 रन दिए। उनकी आखिरी गेंद पर डेविड वार्नर ने चौका जड़ा। मोहम्मद शमी तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। 3 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है। वार्नर 6 और फिंच 2 रन पर हैं।
भारत के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और एरोन फिंच ने पारी की शुरुआत की। वार्नर ने शमी की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। एरोन फिंच को स्ट्राइक मिली, लेकिन वह अगली 4 गेंदों में कोई रन नहीं बना पाए। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए एक रन है।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशने, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।