पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, टीम इंडिया को दी 66 रन से शिकस्त
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 374 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मेजबान टीम ने जीत लिया। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 374 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई।
ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारियों के दम पर 374 का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिंच ने 124 गेंद में 114 रन बनाए। स्टीव स्मिथ को आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। उन्होंने 66 गेंद में 105 रन बनाए। स्मिथ ने महज 62 गेंद में अपना 10वां वनडे शतक पूरा किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
\India Vs Australia 1st ODI Live Cricket Score Online: यहां जानिए मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स
फिंच और स्मिथ के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में 45 रन की पारी खेली। डेविड वार्नर 76 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा सफल रहे। उन्होंने 10 ओवर में 59 रन देकर 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल के हिस्से एक-एक विकेट आए।
भारत की ओर से हार्दिक पंड्या हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 90 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का भी बेस्ट स्कोर है। शिखर धवन 74 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा रविंद्र जडेजा ने 25, नवदीप सैनी ने नाबाद 29, विराट कोहली ने 21, मयंक अग्रवाल ने 22, केएल राहुल ने 12, मोहम्मद शमी ने 13 और श्रेयस अय्यर ने 2 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जंपा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 54 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा जोश हेजलवुड ने 55 रन देकर 3 विकेट लिए। मिशेल स्टार्क भी एक विकेट लेने में सफल रहे।
1st ODI, SCG, Sydney, 27 Nov, 2020
Highlights
भारत ने 46वें ओवर में अपना 7वां विकेट गंवाया। एडम जंपा ने रविंद्र जडेजा को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा 37 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक छक्का लगाया। उनकी जगह मोहम्मद शमी क्रीज पर आए। शमी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 47वें ओवर (ग्लेन मैक्सवेल ने फेंका) में एक छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर में नवदीप सैनी ने भी एक चौका लगाया। 47 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 297 रन है। सैनी और शमी के बीच 11 गेंद में 17 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 273 रन है। उसे जीत के लिए अभी 30 गेंद यानी 5 ओवरों में 20.4 के स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाने हैं। रविंद्र जडेजा 34 गेंद में 18 और नवदीप सैनी 20 गेंद में 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 37 गेंद में 26 रन की साझेदारी हुई है।
41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 253 रन है। रविंद्र जडेजा 12 और नवदीप सैनी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले छठा झटका 39वें ओवर में लगा। एडम जंपा ने ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल स्टार्क के हाथों हार्दिक पंड्या को लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। हार्दिक पंड्या अपने पहले वनडे शतक से 10 रन से चूक गए। वह 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 गेंद में 90 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नवदीप सैनी क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर जडेजा हैं।
36 ओवरों के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 232 रन है। हार्दिक पंड्या 69 गेंद में 83 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी 10.21 के स्ट्राइक रेट से 143 रन और बनाने है। भारत को पांचवां झटका 35वें ओवर में लगा। एडम जंपा ने ओवर की तीसरी ही गेंद पर शिखर धवन का विकेट झटक लिया। धवन 86 गेंद में 74 रन बनाकर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट हुए। धवन की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं।
30 ओवरों का खेल हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 4 विकेट पर 208 रन है। शिखर धवन के खाते में 59 रन हैं। उन्होंने अब तक 68 गेंदें खेली हैं। हार्दिक पंड्या 58 गेंद में 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 100 गेंद में 107 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 8.33 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाने हैं।
टीम इंडिया ने 26 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 61 गेंद में 54 और हार्दिक पंड्या 41 गेंद में 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, धवन ने 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। धवन और हार्दिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अभी 24 ओवर में 8.04 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाने हैं।
21 ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 149 रन है। शिखर धवन 45 और हार्दिक पंड्या 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 46 गेंद में 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, भारत को जीत के लिए अब भी 226 रन की जरूरत है। उसे 7.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने हैं।
14 ओवरों का खेल हो चुका है। टीम इंडिया के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। चौथे विकेट के रूप में केएल राहुल पवेलियन लौटे। एडम जंपा ने ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। राहुल 15 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। शिखर धवन 28 गेंद में 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 14 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 104 रन है।
टीम इंडिया ने 3 गेंद में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के 2 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को एरोन फिंच के हाथों कैच करा दिया। कोहली ने 21 गेंद में 21 रन बनाए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर आए। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हेजलवुड ने उन्हें 10वें ओवर की चौथी गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया। उनकी जगह केएल राहुल आए।
भारत को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। आउट होने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रहे। वह 18 गेंद में 22 रन बना पवेलियन लौटे। इसमें उनके 2 चौके और एक छक्का शामिल है। जोश हेजलवुड की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने कवर-पॉइंट पर उनका कैच लपका। उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। 6 ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है। विराट कोहली 4 गेंद में एक और धवन 15 गेंद में 21 रन बना खेल रहे हैं।
375 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पहले पांच ओवर में 53 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। धवन ने 15 गेंद में 21 रन बनाए।
ग्लेन मैक्सवेल 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी का शिकार बने। वह 19 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह एलेक्स कैरी आए। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर पाए। नवदीप सैनी ने 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें धवन के हाथों कैच करा दिया। वह अपने खाते में 2 रन ही जोड़ पाए।
44 ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 317 रन है। ग्लेन मैक्सवेल 16 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 4 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ 50 गेंद में 80 रन बना चुके हैं। उन्होंने अब तक 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। मैक्सवेल और स्मिथ के बीच 21 गेंद में 52 से रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया ने 5 गेंद में 2 विकेट गंवाए। 42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 281 रन है। स्टीव स्मिथ47 गेंद में 72 और ग्लेन मैक्सवेल 6 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान एरोन फिंच 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। वह 124 गेंद में 114 रन बनाकर विकेट के पीछे केएल राहुल द्वारा लपके गए। उनकी जगह मार्कस स्टोइनिस आए। स्टोइनिस गोल्डन डक हुए। उन्हें युजवेद्र चहल ने 41वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल के हाथों कैच कराया।
एरोन फिंच ने अपना 17वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 39वें ओवर की 4 चौथी गेंद पर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। फिंच का भारत के खिलाफ यह चौथा वनडे शतक है। वह बतौर कप्तान अब तक 6 शतक लगा चुके हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उन्होंने पहली बार शतकीय पारी खेली है। 39वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 252 रन है। चहल ने इस ओवर में 14 रन दिए। स्टीव स्मिथ 42 गेंद में 63 और फिंच 118 गेंद में 102 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है।
37 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 226 रन है। स्टीव स्मिथ 42 रन और एरोन फिंच 97 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 57 गेंद में 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। एरोन फिंच अपने 17वें वनडे शतक से महज 3 रन दूर हैं। 37वें ओवर में जडेजा ने 12 रन लुटाए।
32 ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 188 रन है। एरोन फिंच 104 गेंदों में 91 रन और स्टीव स्मिथ 14 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 5 ओवरों में 39 रन बनाए हैं और डेविड वार्नर का विकेट गंवाया है। 32वे ओवर में नवदीप सैनी ने 9 रन दिए।
32 ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 188 रन है। एरोन फिंच 104 गेंदों में 91 रन और स्टीव स्मिथ 14 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 5 ओवरों में 39 रन बनाए हैं और डेविड वार्नर का विकेट गंवाया है। 32वे ओवर में नवदीप सैनी ने 9 रन दिए।
28वें ओवर में भारत को पहली सफलता मिली। मोहम्मद शमी ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड वार्नर को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वार्नर 76 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके लगाए। आउट होने से पहले वार्नर ने फिंच के साथ वनडे में चौथी 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की।
डेविड वार्नर ने वनडे क्रिकेट में अपनी 22वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा की बॉल को 2 रन के लिए खेला और अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 8 रन बनाए। 23 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 126 रन है। फिंच पहले ही अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वार्नर 55 गेंद में 51 और फिंच 84 गेंद में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।
19 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 100 रन है। एरोन फिंच 72 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह उनका 28वां अर्धशतक है। डेविड वार्नर के खाते में 43 गेंद में 40 रन जुड़े हैं। फिंच ने अब तक 4 चौके और एक छक्का लगाया है। वार्नर भी 3 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा चुके हैं।
15 ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 76 रन बना लिए। डेविड वार्नर 38 गेंद में 34 और एरोन फिंच 52 गेंद में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली अब तक मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा को आजमा चुके हैं, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली है।
ऑस्ट्रेलिया ने 10वें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 51 रन है। डेविड वार्नर 23 गेंद में 20 और एरोन फिंच 37 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन अभी किसी को सफलता नहीं मिली है।
पांचवां ओवर भारत और मोहम्मद शमी दोनों के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 10 रन बनाए। वह भी बिना कोई चौका लगाए। 5 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन है। वार्नर 13 और फिंच 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
डेविड वार्नर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ काफी आक्रामक दिख रहे हैं। उन्होंने बुमराह के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भी चौका जड़ा। इस ओवर में बुमराह ने 9 रन दिए। बुमराह 2 ओवर में अब तक 15 रन दे चुके हैं। बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में 2 रन वाइड से भी दिए। 4 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 17 रन है।
जसप्रीत बुमराह दूसरा ओवर लेकर आए। उऩके इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वार्नर ने चौका जड़ा। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 6 रन बनाए। तीसरा ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ एक रन दिया। 3 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है। वार्नर 6 और फिंच 2 रन पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और एरोन फिंच ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। शमी की दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। हालांकि, इसके बाद अगली 4 गेंदों में एरोन फिंच कोई रन नहीं बना पाए। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए एक रन है।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशने, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।
नई जर्सी और कोरोना काल में नये माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम आज ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी तो पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में उसे अपने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कमी खलेगी। चोटिल रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम पर असर जरूर पड़ेगा। विराट कोहली की टीम ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही टीम का सामना अब आस्ट्रेलिया जैसे धुरंधर से है जिसे उसकी धरती पर हराना कतई आसान नहीं होगा।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक प्रणाली में संशोधन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बदलाव ‘भ्रमित’ करने वाला है और संचालन संस्था को काफी कुछ समझाना होगा। आईसीसी ने पिछले हफ्ते खेले गए मैचों में अंकों के प्रतिशत के आधार पर टीमों की रैंकिंग तैयार करने का फैसला किया था जिससे भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया। ऑस्ट्रेलिया (तीन श्रृंखला में 296 अंक) संशोधन के बाद भारत (चार श्रृंखला में 360 अंक) को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है। आस्ट्रेलिया के 82.22 प्रतिशत जबकि भारत के 75 प्रतिशत अंक हैं। कोहली ने कहा कि यह फैसला ‘हैरानी’ भरा है और इसे समझना ‘मुश्किल’ है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 140 वनडे खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 52 जीते हैं, जबकि 78 में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। दोनों के बीच अगर पिछले 10 मुकाबलों की बात करें तो भारत ने 6 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।