India vs Afghanistan 1st T20I: रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ 14 महीने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए कप्तानी करने उतरे साथ ही साथ वह इस टीम के लिए टी20आई में कप्तानी करने वाले भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
तीन मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने मोहाली में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। इब्राहिम जादरान की कप्तानी में इस मैच में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी पारी मोहम्मद नबी ने खेली और 42 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में जब रोहित शर्मा कप्तानी करने उतरे तब उनकी उम्र 36 साल 256 दिन थी और वह भारत के टी20आई में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। रोहित ने धवन को पीछे छोड़ा जिन्होंने साल 2021 में 35 साल 236 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी की थी। अब रोहित ने धवन को पीछे छोड़ दिया और यह रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किया।
T20I में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान
36 वर्ष 256 दिन रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, 2024
35वर्ष 236दिन शिखर धवन बनाम श्रीलंका, 2021
रोहित शर्मा डक पर हुए आउट
14 महीने के बाद मैदान पर उतरे रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी रन नहीं बना पाए और डक पर रन आउट हो गए। दूसरी पारी की दूसरी गेंद पर उन्होंने शॉट लगाया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन शुभमन गिल नहीं दौड़े और वह आउट हुए। इस तरह से आउट होने के बाद रोहित शर्मा काफी नाराज नजर आए। रोहित शर्मा छठी बार टी20आई क्रिकेट में रन आउट हुए।