इंडिया अंडर-19 ने दूसरे यूथ टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार (21 जुलाई) को इंग्लैंड अंडर-19 को 309 रन पर आउट कर दिया। इंग्लैंड अंडर-19 के लिए एकांश सिंह ने शतक जड़कर चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की। इंडिया अंडर-19 के लिए नमन पुष्पक ने 4 विकेट लिए। इंडिया अंडर-19 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हो गए।
इंग्लैंड अंडर-19 के लिए एकांश सिंह ने 117 और थॉम्स रीव ने 59 रन बनाए और जेम्स मिंटो ने 46 रन बनाए। बेन मायस ने 31 और आर्यन सावंत ने 20 रन बनाए। रॉकी फ्लिंटॉफ ने 16 रन बाए। बेन डॉकिंस, एडम थॉम्स और एलेक्स ग्रीन खाता नहीं खोल पाए। इंडिया अंडर-19 के लिए नमन पुष्पक ने 4 विकेट लिए। आदित्य रावत और आर अंबरिश ने 2-2 विकेट लिए। हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने 1-1 विकेट लिए।
भारत की प्लेइंग XI: जानें जुरेल या पंत में कौन होगा विकेटकीपर, नितीश रेड्डी की जगह किसे मिलेगा मौका
वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए कुछ खास
इंडिया अंडर-19 ने पहली पारी में छठे ओवर की दूसरी हेंद पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवाया। इंडिया अंडर-19 ने 37 रन बनाए लिए थे। वैभव को एलेक्स ग्रीन ने एलेक्स फ्रेंच के हाथों कैच कराया। वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 142.86 का रहा। बैकहेनम में खेला गया पहला यूथ ड्रॉ रहा था। वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में 14 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 56 रन ठोके थे।
मैनचेस्टर में चलेगी भारत की ‘AK47’? जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद संभाल सकते हैं अंशुल कम्बोज
इंग्लैंड अंडर-19 की प्लेइंग 11
एडम थॉमस, बेन डॉकिन्स, आर्यन सावंत, रॉकी फ्लिंटॉफ, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान और विकेटकीपर), एकांश सिंह, राल्फी अल्बर्ट, जेम्स मिंटो, एलेक्स ग्रीन, एएम फ्रेंच।
इंडिया अंडर-19 की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), राहुल कुमार, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, नमन पुष्पक, आदित्य रावत।