एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए और यूएई के बीच मुकाबले में शुक्रवार (14 नवंबर) को वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर शतक ठोककर रोहित शर्मा और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, वह सबसे तेज टी20 शतक जड़ने के मामले में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ने से चूक गए। अगर वह एक गेंद पहले शतक पूरा करते तो पंत को भी पीछे छोड़ देते और टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाते।

बिहार के लाल ने दोहा में मचाया तूफान, वैभव सूर्यवंशी ने 305 के स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक

टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा हैं। उर्विल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के लिए त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा भी पंजाब के लिए मेघालय के खिलाफ 28 गेंद पर शतक जड़ चुके हैं। ऋषभ पंत के बाद अब वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर शतक जड़ा है।

साहिल चौहान के नाम टी20 में सबसे तेज शतक

टी20 में सबसे तेज शतक साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने एस्तोनिया के लिए साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर 2024 में शतक जड़ा था। इसके अलावा क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए 30 गेंदों पर शतक जड़ा है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, नामीबिया के निकोल लोफ्टी-ईटन और नॉर्थ वेस्ट के लिए विहान लुबे ने 33 गेंदों पर शतक जड़ा है। कुसल मल्ला, एंड्रयू सायमंड्स, सीन एबट और फिन एलन ने 34-34 गेंदों पर शतक जड़ा है। वहीं डेविड मिलर और रोहित शर्मा ने 35-35 गेंदों पर शतक जड़ा। वैभव भी 35 गेंदों पर शतक जड़ चुके हैं।

IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी सैकड़ा, जितेश शर्मा की भी अर्धशतकीय पारी; इंडिया ए बनाए रिकॉर्ड 297 रन

वैभव के टी20 करियर का सबसे तेज शतक

यह वैभव का भी टी20 करियर में सबसे तेज शतक है। इससे पहले आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। यूएई के खिलाफ वैभव ने 10 चौके और 9 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यानी उन्होंने 94 रन केवल छक्के और चौके से बनाए। वैभव 42 गेंद पर 11 चौके और 15 छक्कों की मदद से 342.86 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने छक्कों-चौकों से 134 रन बनाए।

टी20 में सबसे तेज शतक

गेंदखिलाड़ीटीमप्रतिद्वंद्वीवर्ष
27साहिल चौहानएस्तोनियासाइप्रस2024
28उर्विल पटेलगुजरातत्रिपुरा2024
28अभिषेक शर्मापंजाबमेघालय2024
30क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु</td>पुणे वारियर्स2013
32ऋषभ पंतदिल्लीहिमाचल प्रदेश2018
32वैभव सूर्यवंशीइंडिया एयूएई2025
33सिकंदर रजाजिम्बाब्वेगाम्बिया2024
33निकोल लोफ्टी-ईटननामिबियानेपाल2024
33विहान लुब्बेउत्तर पश्चिमलिम्पोपो2018
34कुशल मल्लानेपालमंगोलिया2023
34एंड्रयू साइमंड्सकेंटमिडलसेक्स2004
34सीन एबॉटसरेकेंट2023
34फिन एलनसैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्सवाशिंगटन फ्रीडम2025
35डेविड मिलरसाउथ अफ्रीकाबांग्लादेश2017
35रोहित शर्माभारतश्रीलंका2017
35लुई वैन डेर वेस्टहुइज़ननामिबियाकेन्या2011
35सुदेश विक्रमशेखरचेकियाटर्की2019
35मार्टिन गुप्टिलवॉरसेस्टिशायरनॉर्थहैम्पटनशायर2018
35वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्सगुजरात टाइटंस2025