साउथ अफ्रीका ए ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बुधवार (19 नवंबर) को तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज के तीसरे मैच में इंडिया ए 73 रन से हराया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ए क्लीन स्वीप से बच गई। साउथ अफ्रीका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 325 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया ए 49.1 ओवर में 252 रन पर आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका ए के लिए ओपनर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और रिवाल्डो मूनसामी ने शतक जड़कर बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। इसके जवाब में इंडिया ए की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। केवल इशान किशन और आयुष बदोनी ही अर्धशतक लगा पाए। इन दोनों के अलावा इंडिया ए का कोई बल्लेबाज नहीं चला। इससे पहले इंडिया ए ने पहले और दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी। सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया।

इंडिया ए की बल्लेबाजी

इंडिया ए के लिए आयुष बदोनी ने 66 गेंद 66 रन बनाए। इशान किशन ने 67 गेंद पर 53 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 25, मानव सुतार ने 23 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन बनाए। रियान पराग ने 17, अभिषेक शर्मा ने 11 और तिलक वर्मा ने 11 रन बनाए। खलील अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्षित राणा खाता ही नहीं खेल पाए। साउथ अफ्रीका ए के लिए नकबायोमजी पीटर ने 4 विकेट लिए। शेपो मोरेकी ने 3 और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2 और डेलानो पोटगीटर ने 1 विकेट लिए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका 17वां लिस्ट ए शतक; क्या श्रेयस अय्यर की जगह मिलेगा टीम इंडिया में मौका?

साउथ अफ्रीका ए की पारी

साउथ अफ्रीका ए के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 98 गेंद पर 123 रन बनाए। इसके अलावा रिवाल्डो मूनसामी ने 107 रन बनाए। डेलानो पोटगीटर ने 15 गेंद पर नाबाद 30 और डेन फोरेस्टर ने 14 गेंद पर 20 रन बनाए। कप्तान मार्क्स एकरमैन ने 20 गेंद पर 16 और रुपबिन हरमैन ने 19 गेंद पर 11 रन बनाए। ब्योर्न फोर्टुइन ने नाबाद 2 रन बनाए। सिनेथेंबा केशिले ने 1 रन बनाए। इंडिया ए के लिए खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए।