भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)की सीनियर चयन समिति ने रविवार (14 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानपुर में 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया। इस स्क्वाड में भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम नहीं है।
कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दोनों खिलाड़ी इंडिया ए के लिए खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। रोहित और विराट टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले हैं। दोनों ने भारत के लिए 9 मार्च 2025 के बाद से नहीं खेले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत के चैंपियन बनने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।
पहले वनडे में रजत पाटीदार कप्तान होंगे
पहले वनडे के लिए अलग टीम चुनी गई है और दूसरे और तीसरे मैच के लिए अलग टीम का चयन हुआ है। पहले वनडे में रजत पाटीदार कप्तान होंगे। दूसरे और तीसरे मैच के स्क्वाड में तिलक वर्मा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को चुना गया है, जो एशिया कप 2025 का हिस्सा हैं। दूसरे और तीसरे वनडे में तिलक कप्तानी करेंगे।
गिल बनाम अफरीदी, अयूब बनाम बुमराह; ये 5 मैच-अप तय करेंगे भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा
पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
क्रम | दिन | तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
1 | मंगलवार | 30-सितंबर-25 | पहला एक दिवसीय | दोपहर 1:30 बजे | ग्रीन पार्क, कानपुर</td> |
2 | शुक्रवार | 03-अक्टूबर-25 | दूसरा एक दिवसीय | दोपहर 1:30 बजे | ग्रीन पार्क,कानपुर |
3 | रविवार | 05-अक्टूबर-25 | तीसरा एक दिवसीय | दोपहर 1:30 बजे | ग्रीन पार्क,कानपुर |