ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर सैम कोंस्टास के शतक के अलावा कैंपबेल केलावे और कूपर कोनोली के अर्धशतक के दमपर ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले दिन रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इंडिया ए के लिए हर्ष दुबे ने 3 विकेट लिए।
सैम कोंस्टास और कैंपबेल केलावे ने पहले विकेट के लिए 198 रन की साझेदारी की। कैंपबेल 97 गेंद पर 88 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ए को दूसरा झटका बहुत जल्द लग गया। कप्तान नाथम मैकस्वीनी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोंस्टास 114 गेंद पर 109 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ओलिवर पीक भी ज्यादा देर तक नहीं टिके। वह 2 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए
इसके बाद कूपर कोनोली और लियाम स्कॉट ने 5वें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। कोनोली 70 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉट 47 और विकेटकीपर जोश फिलिप 3 रन बनाकर क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 73 ओवर में 5 विकेट पर 337 रन बनाए। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। पहले सत्र में खेल नहीं हो सका।
हर्ष दुबे ने 3 विकेट लिए
इंडिया ए के गेंदबाजों की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा और तनुष कोटियान को विकेट नहीं मिला। हर्ष दुबे ने 21 ओवर में 88 रन देकर 3 विकेट लिए। खलील अहमद और गुरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में एन जगदीशन और ध्रुव जुरेल दोनों को मौका मिला। देवदत्त पडिक्कल भी टीम में हैं। नितीश रेड्डी और आयुष बदोनी को बेंच पर बिठाया गया है।
इंडिया ए की प्लेइंग 11
अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, एन जगदीसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, प्रिसिध कृष्णा, खलील अहमद, गुरनूर बरार।
बेंच
नितीश कुमार रेड्डी, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, मानव सुतार।
ऑस्ट्रेलिया ए की प्लेइंग 11
सैम कोंस्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ओलिवर पीक, जोश फिलिप (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, लियाम स्कॉट, जेवियर बार्टलेट, फर्गस ओ’नील, कोरी रोचिचियोली, टॉड मर्फी
बेंच
जैक एडवर्ड्स, हेनरी थॉर्नटन।