ICC World Cup 2023 Points Table List: आईसीसी विश्व कप 2023 में 8 अक्टबूर 2023 तक हर टीम अपना एक-एक मैच खेल चुकी थी। एक-एक मैच के बाद पॉइंट्स टेबल (अंक तालिका) में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर है। न्यूजीलैंड के 2 अंक हैं और उसका नेट रनरेट +2.149 है। न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने-अपने पहले मैच में जीत हासिल की है।
हालांकि, नेट रनरेट के आधार पर क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। खास यह है कि 2019 विश्व कप की विजेता इंग्लैंड अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। उसका नेट रनरेट -2.149 है। उसका पहला न्यूजीलैंड के साथ था। न्यूजीलैंड ने उस मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने 13.4 ओवर पहले ही जीत हासिल कर ली थी। इस कारण उसका नेट रनरेट +2 से ज्यादा हो गया है।
साउथ अफ्रीका ने भी श्रीलंका के खिलाफ 102 रन से जीत हासिल की। इस कारण उसका नेट रनरेट भी +2 से अधिक का है। नीदरलैंड्स के खिलाफ बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम 49 ओवर में 286 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि, उसने नीदरलैंड्स को 41 ओवर में 205 रन पर ही समेट दिया और 9 ओवर पहले ही जीत हासिल की। इस कारण उसका नेट रनरेट भी +1.6 से ज्यादा को गया।
ICC CRICKET WORLD CUP POINTS TABLE: 9 अक्टूबर 2023 की दोपहर 3 बजे तक अपडेट
टीमें | मैच | जीते | हारे | टाई | बेनतीजा | अंक | नेट रनरेट |
न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +2.149 |
साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +2.040 |
पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +1.620 |
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +1.438 |
भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.883 |
ऑस्ट्रेलिया | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.883 |
अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.438 |
नीदरलैंड्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.620 |
श्रीलंका | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.040 |
इंग्लैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -2.149 |