साउथ अफ्रीका की मेजबानी में 19 जनवरी (शुक्रवार) से अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में आयरलैंड की टक्कर अमेरिका से होगी जबकि मेजबान साउथ अफ्रीका का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। 24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और इस बार की डिफेंडिंग चैंपियन भी है।

उदय शरण की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

भारत ने 2022 में अंडर-19 विश्व कप यश ढुल की कप्तानी में जीता था। इस बार उदय शरण की कप्तानी में टीम इंडिया उस खिताब को बचाने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। खुद कप्तान उदय शरण मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज हैं। अंडर-19 एशिया कप में भी वही टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार गई थी। वर्ल्ड कप में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका भी इस खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

संजू सैमसन T20I में गोल्डन डक पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने, ऋषभ पंत इतनी बार हो चुके हैं शून्य पर आउट

भारत-पाकिस्तान की टक्कर सुपर 6 में संभव

टूर्नामेंट में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज पर पाकिस्तान से नहीं भिड़ेगी क्योंकि भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। पाकिस्तान ग्रुप डी में अफगानिस्तान, नेपाल और न्यूजीलैंड के साथ है। वहीं टीम इंडिया ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ है। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टक्कर सुपर 6 में ही संभव है। ग्रुप स्टेज से 3-3 टीमें सुपर 6 के लिए क्वालीफाई करेंगी। उसके बाद 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए जाएंगी। वहां से दो फाइनलिस्ट मिलेंगे।

अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप

ग्रुप ए: भारत, आयरलैंड, बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमेरिका

ग्रुप बी: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज

ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे

ग्रुप डी: अफगानिस्तान, नेपाल, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान

ग्रुप स्टेज में भारत के मैच

20 जनवरी को बांग्लादेश बनाम भारत

25 जनवरी को भारत बनाम आयरलैंड

28 जनवरी को भारत बनाम अमेरिका

सभी मैच ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवल में भारतीय समयानुसार 1:30 बजे से होंगे।