ICC Men’s T20I Cricketer of The Year 2022 Nominees Revealed: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने साल 2022 के टी20 क्रिकेटर के लिए 3 महाद्वीप के 4 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट (Shortlist) किया है। इसमें भारत के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान (Pakistan) में जन्में दो क्रिकेटर्स (मोहम्मद रिजवान और सिकंदर रजा) के नाम भी शामिल हैं। खास यह है कि मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और सिकंदर रजा (Sikandar Raza) दोनों अलग-अलग देश के लिए खेलते हैं।
मोहम्मद रिजवान जहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उप कप्तान हैं। वहीं, वरिष्ठ ऑलराउंडर सिकंदर रजा जिम्बाब्वे टीम का अभिन्नन हिस्सा हैं। आईसीसी (ICC) ने इंग्लैंड (England) के युवा ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) को भी शॉर्टलिस्ट किया है।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए साल 2022, खासकर टी20 फॉर्मेट में बहुत शानदार रहा। सूर्यकुमार इस प्रारूप में एक साल में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार यादव ने 187.43 के स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में वर्ष का अंत किया। सूर्यकुमार ने टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा (68 छक्के) लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने 2022 में दो शतक और नौ अर्धशतक के साथ लगाए।
सूर्यकुमार यादव ने 2013 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण किया। तब से टीम के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बन हुए हैं। सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक शैली की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। सूर्यकुमार यादव ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया और जल्दी ही खुद को मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया।
सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने 24 मैच में बनाए 735 रन, झटके 25 विकेट
जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 2022 मे 24 मुकाबलों में 735 रन बनाए और 25 विकेट भी लिए। सिकंदर रजा का 2022 बल्ले के साथ एक शानदार साल रहा। सिकंदर लने 2022 में टी20 इंटरनेशनल में गेंद के साथ भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ के लिए यादगार वर्ष का समापन किया।
सैम करन (Sam Curran) ने 19 मैच में 25 विकेट चटकाए
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन ने 2022 में 19 मुकाबलों में 67 रन बनाए और 25 विकेट लिए। सैम करन टी20 विश्व कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाकर प्रशंसा हासिल की। सैम करन आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में 18.25 करोड़ रुपए में बिके। आईपीएल के इतिहास में यह किसी भी खिलाड़ी की सबसे महंगी बोली है। सैम करन ने टी20 विश्व कप में 13 विकेट लिए। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) 2022 में रहे दूसरे टॉप स्कोरर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उप कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 2022 में 25 मुकाबलों में 996 रन बनाए। इसके अलावा विकेट के पीछे 9 कैच लपके और तीन स्टंपिंग की। विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में 2021 की अपनी फॉर्म जारी रखते हुए 2022 में 996 रन बनाए। साल 2022 में केवल सूर्यकुमार यादव ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में रिजवान से अधिक रन बनाए। रिजवान ने 2022 में टी20 इंटरनेशनल में 10 अर्धशतक लगाए। उन्होंने टी20 विश्व कप में 175 रन बनाए।