लोग कहते हैं कि उम्र एक संख्या के अलावा और कुछ नहीं है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के कई सुपरस्टार्स ने इसे सच भी साबित किया है। इनमें से कोई अपनी पत्नी/पार्टनर से 19 तो कोई 39 साल बड़ा है, लेकिन उम्र का यह अंतर उनकी रिलेशनशिप के आड़े नहीं आ पाया है। आइए यहां जानते हैं ऐसे ही कुछ डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार्स और उनकी पत्नियों के बारे में।

शॉन स्पीयर्स और पीटन रॉयस

19 फरवरी 1981 को जन्में रोनी विलियम अर्नील एक कनाडाई पेशेवर रेसलर और पेशेवर कुश्ती ट्रेनर हैं। वह वर्तमान में ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) का हिस्सा हैं। वहां उन्हें रिंग का नाम शॉन स्पीयर्स दिया गया है। उन्हें WWE के रिंग में टाई डिलिंजर के नाम से भी जाना जाता है। उनकी पत्नी कैसंड्रा ली मैकिन्टोश एक ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेशनल रेसलर हैं।

दस नवंबर 1992 को जन्मीं कैसंड्रा वर्तमान में इम्पैक्ट रेसलिंग का हिस्सा हैं। उनका रिंग नाम कैसी ली है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में पेटन रॉयस के नाम से उतरने वाली कैसंड्रा कई रेसलर्स को धूल चटा चुकी हैं। शॉन और रॉयस ने 2019 में शादी की थी।

मैट हार्डी और रेबी हार्डी

मैथ्यू मूर हार्डी का जन्म 23 सितंबर, 1974 को हुआ था। वह अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं। उन्हें ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) में बिग मनी के उपनाम से जाना जाता है। WWE का इस बड़े सितारे में 2013 में रेबेका विक्टोरिया हार्डी से शादी की थी। छह अगस्त 1985 को जन्मीं रेबेका एक अमेरिकी पेशेवर रेसलर और मॉडल हैं। वह 2014 से 2017 तक टोटल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग के लिए जानी जाती हैं।

ड्वेन डगलस जॉनसन और लॉरेन हाशियान

ड्वेन डगलस जॉनसन का जन्म 2 मई, 1972 को हुआ था। उन्हें रिंग में द रॉक के नाम से भी जाना जाता है। वह एक अभिनेता, कारोबारी और पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर हैं। उन्हें अब तक के सबसे महान पेशेवर पहलवानों में से एक के रूप में माना जाता है। उन्होंने अभिनय में करियर बनाने से पहले आठ साल तक डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए कुश्ती लड़ी।

उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में 10.5 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है। द रॉक की दो बार शादी हो चुकी है। वह कॉलेज में अपनी पहली पत्नी डैनी गार्सिया से मिले। उन्होंने डैनी गार्सिया से 1997 में शादी की। हालांकि, 11 साल बाद उनका तलाक हो गया। डगलस और डैनी की एक बेटी सिमोन है जो फिलहाल डब्ल्यूडब्ल्यूई में परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रही हैं।

गार्सिया से ब्रेकअप के बाद, द रॉक ने सिंगर और म्यूजिशियन लॉरेन हाशियान से 2019 में शादी की। द रॉक की लॉरेन से पहली मुलाकात 2006 में फिल्म द गेम प्लान की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ समय के बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, शादी 2019 में की।

रिक फ्लेयर और वेंडी बार्लो

रिचर्ड मॉर्गन फ्लिहर का जन्म 25 फरवरी, 1949 को हुआ था। उन्हें रिक फ्लेयर के नाम से जाना जाता है। एक अमेरिकी प्रोफेशल रेसलर मैनेजर और सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान हैं। उन्हें अब तक के सबसे महान पेशेवर पहलवान के रूप में माना जाता है। फ्लेयर का करियर लगभग 40 वर्षों तक चला। वह अब तक पांच बार शादी कर चुके हैं। उन्होंने शार्लोट फ्लेयर की मां एलिजाबेथ हैरेल से 1983 में शादी की थी।

साल 2006 में उनका तलाक हो गया। इससे पहले उन्होंने 1971 में लेस्ली गुडमैन से शादी की। गुडमैन और उनका 1983 में तलाक हुआ था। उन्होंने टिफैनी वैनडीमार्क से 2006 और जैकी बीम्स से 2009 में शादी की थी। दोनों से उनका तलाक हो चुका है।

रिक फ्लेयर ने 2018 में वेंडी बार्लो से 5वीं शादी की। सात मार्च 1960 को कनाडा के विक्टोरिया में जन्मीं वेंडी बार्लो एक एक्ट्रेस और निर्माता हैं। वह 4 बच्चों की मां हैं। वेंडी 1993 में एक साल के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग (WCW) में भी दिखाई दीं थीं। हालांकि, उसके बाद उन्होंने कुश्ती छोड़ दी।

हल्क होगन और जेनिफर मैकडेनियल

टेरी यूजीन बोलिया का जन्म 11 अगस्त, 1953 को जॉर्जिया के अगस्टा में हुआ था। उन्हें रिंग में हल्क होगन के नाम से जाना जाता है। वह अमेरिकी रिटायर्ड प्रोफेशनल रेसलर और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। उन्हें दुनिया भर में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त कुश्ती स्टार और 1980 के दशक के सबसे लोकप्रिय पहलवान के रूप में माना जाता है। उन्होंने 2010 में जेनिफर मैकडेनियल से शादी की। 13 मई 1974 को जन्मीं मैकडेनियल एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 2008 में हल्क के साथ डेटिंग शुरू की थी और दो साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

WWE स्टार रेसलर हल्क होगन की पत्नी जेनिफर हैं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

द किंग और लॉरेन मैकबर्डी

जेरी ओ’नील लॉलर का जन्म (जन्म 29 नवंबर, 1949 में हुआ था। उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में जेरी द किंग लॉलर के नाम से जाना जाता है। वह एक अमेरिकी कमेंटेटर और पेशेवर पहलवान हैं। वर्तमान में वह WWE के साथ जुड़े हैं, जहां वे कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। साल 1992 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल होने से पहले उन्होंने करियर में कई कुश्तियां लड़ीं, जिसमें कई विश्व हैवीवेट चैंपियनशिप भी शामिल है।

साल 2007 में दि किंग को डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। द किंग 2011 से लॉरेन मैकबर्डी के साथ रिलेशनशिप में हैं। मैकबर्डी जेरी लॉलर से 39 साल छोटी हैं। लॉलर ने एक बार खुलासा किया था कि मैकबर्डी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उन्हें एक बार दिल का दौरा भी पड़ा था।