Can Afghanistan Qualify For Semi Final : ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया। उसने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। हार के बाद अफगानिस्तान के आठ अंक रह गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत और साउथ अफ्रीका रेस सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी रेस में बनी हुई है। उसे अपना आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है और केवल जीत से वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। उसे इंग्लैंड और श्रीलंका से मदद चाहिए। इंग्लैंड और श्रीलंका की जीत से उसकी बात बन सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम जीत जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

अफगानिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान रेस में हैं। तीनों में से केवल एक ही आगे बढ़ेगा। नेट रन रेट निर्णायक साबित हो सकता है।

अफगानिस्तान का रन रेट सबसे खराब है। ऐसे अगर वह अपने आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका को हरा देता है तो भी बात नहीं बनेगी।

साउथ अफ्रीका को हराने के अलावा अफगानिस्तान उम्मीद करेगा कि न्यूजीलैंड को श्रीलंका और पाकिस्तान को इंग्लैंड हरा दे।

इस स्थिति में अफगानिस्तान के 10 अंक होंगे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 8-8। अफगानिस्तान की टीम भारत से सेमीफाइनल खेलेगी। वानखेड़े ही मैदान होगा।

यदि अफगानिस्तान अपना मैच हार जाता है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से कोई मैच जीत जाता है, तो अफगानिस्तान बाहर हो जाएगा।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तीनों हारे तो नेट रन रेट से फैसला होगा। फिलहाल अफगानिस्तान का रन रेट सबसे खराब है।