सात साल बाद वापस आ रही हॉकी इंडिया लीग के ऑक्शन की शुरुआत धमादेकदार रही। ऑक्शन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगी जिसमें टीम के कप्तान उर्फ सरपंच साहब, उप-कप्तान हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह जैसे बड़े नाम शामिल थे। उम्मीद के मुताबिक पहले दिन हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। उनके अलावा हार्दिक सिंह, विवेक सागर और मनप्रीत सिंह पर भी लाखों रुपए लुटाए गए।
हरमनप्रीत रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
हरमनप्रीत सिंह के लिए कई टीमों ने बोली लगाई। हैरदराबाद तूफान ने हरमनप्रीत सिंह के लिए लगातार बोली लगाईं। उनके अलावा दिल्ली और पंजाब सूरमा ने भी उनके लिए बोली लगाई। हरमनप्रीत सिंह आखिरकार 78 लाख रुपए में पंजाब सूरमा में शामिल हुए। सरदार सिंह ने उनके लिए आखिरी बोली लगाई। हरमनप्रीत सिंह अब तक के इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
हार्दिक सिंह के लिए भी लुटाए गए 70 लाख
हरमनप्रीत सिंह से पहले हार्दिक सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी। हार्दिक के लिए भी कई टीमों ने बोली लगाई थी। वह पहले खिलाड़ी थे जिनकी बोली 50 लाख से पार पहुंची। हार्दिक के लिए दिल्ली के एसजी पाइपर्स और यूपी रुद्रार्स के बीच लंबी जंग हुई। कुछ और टीमें भी शामिल हुई। आखिरकार यूपी रुद्रार्स ने उन्हें 70 लाख रुपए में अपने नाम किया।
बंगाल में गए अभिषेक
हरमनप्रीत सिंह के बाद अभिषेक शारर्ची रार बंगला टाइगर्स में गए। उनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी। वह तीसरे ऐसे खिलाड़ी थे जिनके लिए बोली 50 लाख रुपए से ऊपर गई थी। अभिषेक को बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपए में खरीदा।
भारत के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
हरमनप्रीत सिंह – सूरमा एचसी – 78 लाख रुपये
अभिषेक – श्राची ररह बंगाल टाइगर्स – 72 लाख रुपये
हार्दिक सिंह – यूपी रुद्रस – 70 लाख रुपये
अमित रोहिदास – तमिलनाडु ड्रैगन्स – 48 लाख रुपये
जुगराज सिंह – श्राची ररह बंगाल टाइगर्स – 48 लाख रुपये