टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2010 में जब शोएब मलिक से शादी की थी तब काफी विवाद हुआ था। लोगों ने सानिया मिर्जा को पाकिस्तानी कहा था। हालांकि सानिया हमेशा खुद को हिंदुस्तानी बताती आईं और उन्होंने कभी भी पाकिस्तान की नागरिकता नहीं ली। अब जब दोनों अलग हो चुके हैं तो एक बार फिर सानिया मिर्जा पर सवाल उठ रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के नाम से चलाए जा रहे पैरोडी अकाउंट ने सानिया पर बयान ट्वीट करते हुए कहा कि वह उन्हें भारत की नागरिकता नहीं लेने देंगे।

बिस्वा का विवादित ट्वीट

ट्वीट में सानिया मिर्जा और उनके बेटे इजहान की तस्वीर शेयर करके लिखा, ‘सानिया मिर्ज़ा और उसके पाकिस्तानी बच्चे को किसी कीमत पर हिन्दुस्तान की नागरिकता नहीं देंगे। किसी के बेवकूफियों के नतीजे हिंदुस्तान नहीं झेलेगा।’हालांकि फैंस को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इस जमकर सुनाया।

फैंस ने दिलाई सीमा हैदर की याद

फैंस ने सीमा हैदर की याद दिलाई जो कि चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई थीं। यूजर ने लिखा, ‘सीमा हैदर के बारे में आपकी क्या राय है SeemaHaider भी चार पाकिस्तानी बच्चे लेकर आयी है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘हां जैसे पाकिस्तान से एक लड़की अपने बच्चों को लेकर आ गई थी उसे भी नागरिकता नहीं देनी चाहिए, कैसे-कैसे बेवकूफ भरे हैं दुनिया में सानिया मिर्जा देश की नागरिक थी और रहेंगी।’

सानिया मिर्जा के समर्थन में फैंस

वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘सानिया मिर्जा के पास भारत की नागरिकता है,तुम क्या दोगे और दूसरी बात वह तलाक लेना या देना उसका निजी मामला है, पता नहीं क्यों लोगों को दूसरों की जिंदगी में दखल देने की आदत होती है।’ वहीं कुछ ने इसे बिस्वा का असली अकाउंट समझते हुए पद की गरिमा याद दिलाई। एक यूजर ने लिखा, ‘आप एक संवैधानिक पद पर है कम से कम उसी का लिहाज़ कर लेते।’वहीं एक और यूजर ने लिखा कि यह किसी मुख्यमंत्री का ट्वीटर हैंडल है लेकिन लग नहीं रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘जो कोरोना के समय लोगो को ऑक्सीजन और पैदल चल रहे लोगो को सवारी की व्यवस्था नहीं कर पाये, वो नागरिकता की बात कर रहे हैं’।