अपने तमाम प्रयासों के बाद भी दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में मंगलवार को मेजबान टीम हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच नहीं जीत पाई और तीन अंक के अंतर से हार गई। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोटर्स में खेले गए मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 27-24 से मात दी। शुरुआत से दिल्ली पीछे थी। अंत के 10 मिनट में दिल्ली ने वापसी की कोशिशें की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी वह जीत हासिल नहीं कर सकीं। पहले हाफ में हरियाणा ने दिल्ली को एकतरफा खेल का प्रदर्शन कर बैकफुट पर रखा। हरियाणा पहले हाफ में 17-8 से पीछे थी।
लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली ने बेहतरीन वापसी की। दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में हरियाणा ने 20-12 से बढ़त ले ली थी। दिल्ली ने 25वें मिनट से लगातार अंक लेने शुरू किया। लेकिन यहां हरियाणा ने अपने आप को संभाला और दिल्ली को पीछे ही रखा। हालांकि दिल्ली ने कोशिशें जारी रखीं और 37वें मिनट में 23-25 का स्कोर कर लिया। लेकिन हरियाणा ने उसे एक बार फिर आगे नहीं आने दिया।
हरियाणा की जीत में उसके डिफेंस ने अहम भूमिका निभाई। टैकल से मेजबान टीम ने 10 अंक लिए जबकि दिल्ली ने छह अंक लिए। रेड से हरियाणा ने 14 अंक लिए जबकि दिल्ली ने 13 अंक हासिल किए।
यहां पढ़ें Haryana Steelers vs Dabang Delhi, Pro Kabaddi League 2017 :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”359″]
-हरियाणा ने 3 प्वाइंट्स से जीत दर्ज की।
-डू ऑर डाई रेड में दीपक दहिया आउट। दिल्ली 24, हरियाणा 26
-डू ऑर डाई रेड में अबोफजल टैकल। हरियाणा 26, दिल्ली 23
-डू ऑर डाई रेड में वजीर सिंह असफल। आखिरी तीन मिनट में दिल्ली महज 2 अंक पीछे।
-आनंद पाटिल ने टो टच के जरिए सुरेंद्र और सुरजीत को आउट किया। दिल्ली 22, हरियाणा 25
-हरियाणा स्टीलर्स ने टाइम आउट लिया।
-रोहित बालियान 13वीं रेड में आउट। दिल्ली की उम्मीदें लगातार खत्म होती जा रही हैं। हरियाणा 25, दिल्ली 20
-मिराज शेख की कमी दिल्ली को खल रही है। मैच खत्म होने में 5 मिनट बाकी। दिल्ली 20, हरियाणा 24
-सुरेंद्र ने एंकल होल्ड कर अबोफजल को डैश आउट किया। हरियाणा 22, दिल्ली 19
-डू ऑर डाई रेड में वजीर ने अंक लिया। हरियाणा 21, दिल्ली 18
-सुनील को ग्रीन कार्ड मिला।
-रोहित बालियान ने टो टच के जरिए सुरजीत को आउट किया। दिल्ली मैच में सिर्फ 2 अंक पीछे।
–अबोफजल ने हरियाणा को ऑलआउट किया। दिल्ली 17, हरियाणा 20
-सुनील ने दीपक दहिया को टैकल किया। हरियाणा 20, दिल्ली 13
-विकास सेल्फ आउट। हरियाणा 20, दिल्ली 12
-दीपक दहिया ने स्वप्निल शिंदे को रनिंग हैंड टच किया। हरियाणा 20, दिल्ली 11
-हरियाणा के कोच को ग्रीन कार्ड मिला।
-दिल्ली ने अपना रिव्यू गंवा दिया है।
-जीवा गोपाल ने आनंद पाटिल को टैकल किया। दिल्ली 10, हरियाणा 19
-डू ऑर डाई रेड में वजीर सिंह नाकाम। दिल्ली 10, हरियाणा 17
-अबोफजल ने दिल्ली के लिए अंक लिया। दिल्ली 9, हरियाणा 17
-दूसरा हाफ शुरू।
–पहले हाफ तक हरियाणा 17, दिल्ली 8
-सुरजीत ने स्वप्निल को आउट किया। हरियाणा के पास 11 अंक की लीड।
-दीपक दहिया ने रेड में प्वाइंट लिया। हरियाणा 15, दिल्ली 6
–हरियाणा की पूरी टीम को ग्रीन कार्ड मिला।
-हरियाणा को बोनस अंक। दिल्ली 6, हरियाणा 13
-डू ऑर डाई रेड में दबंग दिल्ली ने प्रशांत कुमार को दबोचा। हरियाणा 12, दिल्ली 6
–मैच के 10वें मिनट दिल्ली ऑलआउट। हरियाणा 12, दिल्ली 4
–डू ऑर डाई रेड में वजीर सिंह सुपर रेड में 5 डिफेंर्डस को आउट किया। हरियाणा 9, दिल्ली 3
-अबोफजल को वजीर ने टैकल किया। दिल्ली 3, हरियाणा 4
-सुरजीत सिंह को दिल्ली ने दबोचा। पहले 6 मिनट तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर।
-डू ऑर डाई रेड में प्रशांत राय आउट। दिल्ली 2, हरियाणा 3
-अबोफजल ने रेड में अंक जुटाया। दिल्ली को पहला अंक।
-आनंद पाटिल को हरियाणा ने दबोचा। दिल्ली 0, हरियाणा 3
-वजीर सिंह ने अपनी पहली ही रेड में 2 अंक जुटाए।
–दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-इस कोर्ट पर अब से कुछ देर पहले ही रोमांचक मैच में बंगाल ने 1 अंक से जीत दर्ज की है।
-दिल्ली – T, W, W, L, W, L, L, L, L, W
-मिराज शेख इस मैच में नहीं खेलेंगे।
-हरियाणा स्टीलर्स का अब तक का सफर – W, T, W, W, L, W, W, T, W, T, L
दबंग दिल्ली :
रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक
डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल
ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख
यहां पढ़ें Bengal Warriors vs Telugu Titans, Pro Kabaddi 2017 Live Score :
हरियाणा स्टीलर :
रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंदोला, आशीष छोकर
डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार
ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।

