भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में नहीं चुना गया है। आईपीएल 2021 के टलने के बाद वे फिलहाल घरवालों के साथ हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बेटे अगस्त्य के चलने वाली वीडियो को शेयर किया था। अब उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें हार्दिक अजीबोगरीब अंदाज में नजर आ रहे हैं।
दरअसल, नताशा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें हार्दिक ‘डैडी कूल’ बने हैं। नताशा ने कैप्शन में लिखा- डैडी एंड मम्मी कूल। फोटो में हार्दिक लाल रंग का कूल चश्मा पहने हुए हैं जो अंग्रेजी के Cool शब्द से बना हुआ है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने क्रीम कलर की विग पहनी हुई है, साथ ही एक मिनी अंब्रेला थामे हुए हैं। वहीं, नताशा का लुक काफी स्टाइलिश है। नताशा की इस तस्वीर को अब तक 4 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। हार्दिक ने कमेंट में दिल की इमोजी पोस्ट की है।
View this post on Instagram
नताशा और हार्दिक की तस्वीरों को लाइक करने वालों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी है। उनके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक, टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल ने भी इस तस्वीर को लाइक किया है। नताशा के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोवर हैं। वो खुद 226 लोगों को फॉलो करती हैं। इनमें केएल राहुल, इशान किशन, मुंबई इंडियंस, युजवेंद्र चहल, आथिया शेट्टी, पूर्णा पटेल सोनी, नोरा फतेही, वरुण धवन, हार्दिक, राज कुंद्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंखुड़ी शर्मा, साक्षी धोनी और टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच भी हैं।
नताशा की बात करें तो वे रैपर बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ में नजर आ चुकी हैं। उन्हें इस गाने में लोगों ने खूब पसंद किया था। वे ‘नच बलिए 9’ से चर्चा में आई हैं। नताशा बिग बॉस-8 में भी नजर आ चुकी हैं। वे मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। नताशा 2013 में आई फिल्म ‘सत्याग्रह’ के एक गाने में नजर आई थीं। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैक्शन’ में कैमियो रोल, ‘फुकरे रिटर्न्स’ में मेहबूबा गाने में, गोविंदा की फिल्म ‘फ्राई ड्राई’ में और शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी काम कर चुकी हैं।